होम / रियल एस्टेट / 40 करोड़ से ज्यादा कीमत वाले घरों की बिक्री में हुई 200% की वृद्धि, कहां बिके कितने घर?

40 करोड़ से ज्यादा कीमत वाले घरों की बिक्री में हुई 200% की वृद्धि, कहां बिके कितने घर?

Delhi-NCR की बात करें तो यहां कुल 4 अल्ट्रा लग्जरी घरों की बिक्री हुई है जिनमें से 2 घर गुरुग्राम और 2 बंगले दिल्ली में मौजूद हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इस वक्त भारतीय रियल एस्टेट से काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि 40 करोड़ से ज्यादा कीमत वाले घरों की बिक्री में सालाना आधार पर जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. 2023 के दौरान देश के टॉप 7 शहरों में लगभग 58 अल्ट्रा-लग्जरी घरों की बिक्री देखने को मिली है और इन 588 अल्ट्रा लग्जरी घरों की बिक्री से लगभग 4063 करोड़ रुपए इकट्ठे हुए हैं. 

किस शहर में बिके सबसे ज्यादा घर?
आपको बता दें कि पिछले साल केवल 13 अल्ट्रा लग्जरी घरों की बिक्री हुई थी और इनसे 1170 करोड़ रुपए इकट्ठे हुए थे. ये जानकारी एनारॉक (Anarock) द्वारा की गई एक रिसर्च में सामने आई है. सबसे ज्यादा अल्ट्रा लग्जरी घरों की बिक्री मुंबई में हुई है जहां 2023 के दौरान 53 अल्ट्रा लग्जरी घरों की डील तय हुई है और यह कुल बिक्री का 91% हिस्सा हैं. दिल्ली-NCR (Delhi-NCR) की बात करें तो यहां कुल 4 अल्ट्रा लग्जरी घरों की बिक्री हुई है जिनमें से 2 घर गुरुग्राम और 2 बंगले दिल्ली में मौजूद हैं. हैदाराबाद में 40 करोड़ रुपयों से ज्यादा कीमत वाले सिर्फ एक अल्ट्रा लग्जरी घर की बिक्री हुई है. 2023 में कुल अल्ट्रा लग्जरी घरों में से दर्जन भर घर ऐसे हैं जिनमें से हर एक की कीमत 100 करोड़ से ज्यादा है. ऐसे 10 घर मुंबई और 2 घर दिल्ली-NCR में मौजूद हैं. 

कौन खरीद रहा है इतने महंगे घर?
अगर इन घरों को खरीदने वाले खरीदारों की प्रोफाइल की बात करें तो अल्ट्रा लग्जरी घरों को खरीदने वाले कुल लोगों में से 79% लोग ऐसे हैं जिनका अपना कारोबार है. दूसरी तरफ 16% घर C-लेवल पर काम करने वाले प्रोफेशनल लोगों के द्वारा खरीदे गए हैं. मुंबई में बिके कुल 53 अल्ट्रा लग्जरी घरों में से 3 घरों की कीमत 200 करोड़ रुपए से ज्यादा है और 7 घर ऐसे हैं जिनमें से हर एक की कीमत 100-200 करोड़ रुपयों के बीच है. उच्च नेटवर्थ वाले व्यक्तियों (HNI) की पहली पसंद अभी भी अपार्टमेंट हैं और कुल 58 अल्ट्रा लग्जरी घरों में से 53 अपार्टमेंट ही हैं और बाकी बचे 5 घर बंगले हैं. 

दो सालों में बिके 5233 करोड़ के घर
कोविड-19 महामारी के बाद से लग्जरी और अल्ट्रा लग्जरी घरों की बिक्री में काफी ज्यादा वृद्धि देखने को मिली है और अगर हम 2022 और 2023 का सारा डेटा इकट्ठा करके देखें तो हमें पता चलता है कि पिछले दो सालों के दौरान कुल 71 अल्ट्रा लग्जरी घरों की बिक्री हुई है और इनकी कीमत लगभग 5233 करोड़ रुपए है. मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद के अलावा अन्य अल्ट्रा लग्जरी घरों की बिक्री चेन्नई, बैंगलोर, कोलकाता और पुणे का नाम भी शामिल है. अगर 2022 में बिके 13 अल्ट्रा लग्जरी घरों की बात करें तो इनमें से सिर्फ 10 डील अपार्टमेंट्स के लिए हुई थी जबकि बाकी 3 बंगले थे.
 

यह भी पढ़ें: COP 28: दुबई में आज से शुरू होगा सम्मलेन, प्रधानमंत्री मोदी समेत ये भी करेंगे शिरकत!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

46 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago