होम / रियल एस्टेट / रियल एस्टेट डेवलपर्स के लिए अच्छा रहा FY23, कर डाली इतने एकड़ की डील

रियल एस्टेट डेवलपर्स के लिए अच्छा रहा FY23, कर डाली इतने एकड़ की डील

रियल एस्टेट सेक्टर को पूर्ण भरोसा है कि आने वाले कुछ सालों में इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा मिलेगा और डेवलपमेंट के काम में तेजी आएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

फाइनेंशियल ईयर 2022-23 रियल एस्टेट डेवलपर्स के लिए अच्छा रहा. इस दौरान, उन्होंने 1,862 एकड़ के 87 भूखंडों का सौदा (Land Deal) किया. रियल एस्टेट परामर्श कंपनी एनारॉक ने बताया ये आंकड़ा पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले ज्यादा है. वित्त वर्ष 2021-22 में लगभग 1,649 एकड़ के 44 भूखंडों के सौदे हुए थे. एनारॉक के अनुसार, मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) 267 एकड़ में 25 सौदों के साथ सूची में सबसे ऊपर है, इसके बाद NCR में लगभग 274 एकड़ के 23 सौदे हुए हैं. 

ये शहर भी रहे आगे 
एनारॉक की रिपोर्ट में बताया है कि कोरोना के बाद भूमि अधिग्रहण के मामले में रियल एस्टेट डेवलपर्स की चाल में कमी के कोई संकेत नहीं मिले हैं.  वित्तीय वर्ष 2022-23 (FY23) में, लगभग 87 अलग-अलग लैंड डील को उन्होंने सील किया है. जबकि पिछले वर्ष (FY22) में विभिन्न शहरों में लगभग 1,649 एकड़ भूमि के 44 सौदे हुए थे. वित्तीय वर्ष 23 में हुए सभी सौदों में से, कम से कम 76, लगभग 1,059 एकड़ के लिए किए गए, जो टॉप 7 शहरों में हुए. शेष 11 सौदे लगभग 803 एकड़ के लिए टियर 2 और 3 शहरों में हुए, जिनमें अहमदाबाद, कुरुक्षेत्र, लखनऊ, नागपुर, पंचकुला, पानीपत, रायगढ़ और सूरत शामिल हैं. 

छोटे प्लॉट ज्यादा बिके
शीर्ष 7 शहरों में, MMR में 267 एकड़ से अधिक के 25 भूमि सौदे किए गए. इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में 274 एकड़ में फैले 23 भूमि सौदे हुए. एनारॉक ग्रुप के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा कि रियल एस्टेट सेक्टर में तेजी दिखाई दे रही है. रियल एस्टेट कारोबारी बड़े सौदे कर रहे हैं. पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस बार कई बड़ी लैंड डील उन्होंने सील की हैं. हालांकि, क्षेत्र के संदर्भ में बात करें तो वृद्धि 13 प्रतिशत रही, जिसका अर्थ है कि वित्त वर्ष 23 में कई छोटे प्लॉट की डील हुई.

और तेजी होगी रफ्तार
वहीं, मोतिया ग्रुप के डायरेक्टर एल.सी. मित्तल ने कहा कि रियल एस्टेट सेक्टर को पूर्ण भरोसा है कि आने वाले कुछ सालों में इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा मिलेगा और डेवलपमेंट के काम में तेजी आएगी. इस सेक्टर को पॉजिटिव ट्रेंड्स देखने को मिल रहे हैं. एनारॉक की रिपोर्ट में स्पष्ट है रेजिडेंशियल सेगमेंट लैंड डील के मामले में सबसे ऊपर है. अंसल हाउसिंग के डायरेक्टर कुशाग्र अंसल ने कहा कि इस रिपोर्ट का डेटा भारत में रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए एक स्वागत योग्य संकेत है. NCR 274 एकड़ में फैले 23 भूमि सौदों के साथ दूसरे स्थान पर रहा. रिपोर्ट से पता चलता है कि रेजिडेंशियल सेगमेंट लैंड डील के मामले में सबसे आगे है और हम गुणवत्ता वाले घरों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए इस सेक्टर पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेंगे.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

2 days ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

6 days ago

घर खरीदने की बजाय किराए को क्यों चुन रहे हैं युवा? EMI से ज्यादा निवेश और वित्तीय आजादी को दे रहे तरजीह

महंगी प्रॉपर्टी, ऊंची होम लोन EMI और बदलते करियर ट्रेंड के चलते मिलेनियल्स और जेन-जी का रुख बदला. NoBroker की रिपोर्ट में 46% किराएदारों ने लंबे समय तक किराए पर रहने को बताया बेहतर विकल्प

1 week ago

PNB-IGBC साझेदारी: ग्रीन होम खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, ब्याज में भी छूट

IGBC सर्टिफाइड प्रोजेक्ट्स के खरीदारों को PNB की हरित आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ब्याज दर में छूट समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

1 week ago

महंगाई के बीच भी रियल एस्टेट सेक्टर चमका, 75 शहरों में हाउसिंग सेल्स वैल्यू ₹9.33 लाख करोड़ पहुंची

टॉप महानगरों में मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) ने सबसे मजबूत प्रदर्शन किया. देश की कुल वार्षिक हाउसिंग सेल्स में इसकी हिस्सेदारी 23.7 प्रतिशत रही और यहां सालाना आधार पर 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

26-May-2026


बड़ी खबरें

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

4 hours ago

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

4 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

4 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

9 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

6 hours ago