होम / रियल एस्टेट / 32,000 करोड़ की नेटवर्थ वाली महिला से 91 करोड़ में खरीदा घर, जानिये कौन है यह शख्स!

32,000 करोड़ की नेटवर्थ वाली महिला से 91 करोड़ में खरीदा घर, जानिये कौन है यह शख्स!

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए 4 करोड़ 85 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी का भुगतान किया गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हाल ही में Mankind Pharma की डायरेक्टरों में से एक पूनम जुनेजा ने दिल्ली के वसंत विहार में 91 करोड़ रुपयों की कीमत में एक बंगला बेचा है. यह प्रॉपर्टी 1200 स्क्वायर यार्ड में फैली हुई है और इसे Everest Pressure और Vacuum Systems के ध्रुव मल्होत्रा, दक्ष मल्होत्रा और रंजना मल्होत्रा द्वारा खरीदा गया है. 

यहां भी करोड़ों में बीके घर
बहुत सी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए 4 करोड़ 85 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी का भुगतान किया गया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वसंत विहार राष्ट्रीय राजधानी में स्थित सबसे महंगे रिहायशी इलाकों में से एक है. इससे पहले अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी की पत्नी ने 160 करोड़ रुपयों की कीमत में दिल्ली के गोल्फ लिंक में घर खरीदा था. इतना ही नहीं, Relaxo के CA यानी चार्टर्ड अकाउंटेंट, रितेश दुआ ने भी दिल्ली के गोल्फ लिंक में ही 70 करोड़ रुपयों में एक बंगला बेचा था. 

कौन हैं पूनम जुनेजा और ध्रुव मल्होत्रा?
पूनम जुनेजा, Mankind Pharma के फाउंडर रमेश जुनेजा की पत्नी हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फोर्ब्स के अनुसार जुनेजा परिवार की नेटवर्थ 32,000 करोड़ रुपये है. रमेश जुनेजा ने अपने भाई के साथ मिलकर Mankind Pharma की शुरुआत की थी. वहीं दूसरी तरफ ध्रुव मल्होत्रा दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से पासआउट हैं और उन्होंने बैंगलोर के RV कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है. उन्होंने QSM 9001:2000 नाम का एक QA (क्वालिटी एश्योरेंस) कोर्स किया है. इसके साथ ही उन्होंने IIT के Cryo Engineering Centre से वैक्यूम टेक्नोलॉजी और प्रोसेस एप्लीकेशन का ट्रेनिंग कोर्स भी किया है. 

कौन हैं दक्ष मल्होत्रा?
Everest ग्रुप के लिए काम करते हुए उन्होंने Everest Group में ही इम्पोर्ट सब्स्टिट्यूट के विकास के लिए एक अलग विभाग बनाया. कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार उनकी टीम ने कम तापमान वाले रि-रिफाइनिंग सिस्टम, Mechanical Vapour Recompression, Dry Screw Vaccum Pumping Systems जैसे प्रोडक्ट्स बनाये हैं. दक्ष मल्होत्रा, Everest Blowers प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं. उन्होंने 2009 में कंपनी जॉइन की थी और वह भी अपनी टीम को अलग-अलग प्रोडक्ट्स बनाने में मदद करते हैं. 
 

यह भी पढ़ें: पूर्व RBI गवर्नर ने अब मोदी सरकार की PLI स्‍कीम पर उठाया ये सवाल, जानिए क्‍या कहा?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

2 days ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

5 days ago

घर खरीदने की बजाय किराए को क्यों चुन रहे हैं युवा? EMI से ज्यादा निवेश और वित्तीय आजादी को दे रहे तरजीह

महंगी प्रॉपर्टी, ऊंची होम लोन EMI और बदलते करियर ट्रेंड के चलते मिलेनियल्स और जेन-जी का रुख बदला. NoBroker की रिपोर्ट में 46% किराएदारों ने लंबे समय तक किराए पर रहने को बताया बेहतर विकल्प

1 week ago

PNB-IGBC साझेदारी: ग्रीन होम खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, ब्याज में भी छूट

IGBC सर्टिफाइड प्रोजेक्ट्स के खरीदारों को PNB की हरित आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ब्याज दर में छूट समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

1 week ago

महंगाई के बीच भी रियल एस्टेट सेक्टर चमका, 75 शहरों में हाउसिंग सेल्स वैल्यू ₹9.33 लाख करोड़ पहुंची

टॉप महानगरों में मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) ने सबसे मजबूत प्रदर्शन किया. देश की कुल वार्षिक हाउसिंग सेल्स में इसकी हिस्सेदारी 23.7 प्रतिशत रही और यहां सालाना आधार पर 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

26-May-2026


बड़ी खबरें

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

2 hours ago

IMF में भारत के कार्यकारी निदेशक के वरिष्ठ सलाहकार बने IAS राहुल जैन

IMF में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में राहुल जैन भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर को आर्थिक, वित्तीय और नीतिगत मुद्दों पर सलाह देंगे.

34 minutes ago

ZEE ने Serie A समेत इटली की प्रमुख फुटबॉल लीग्स के एक्सक्लूसिव मीडिया राइट्स हासिल किए

इस समझौते के तहत भारत के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान और मालदीव में भी इन प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिताओं का प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग ZEE के पास होगी.

2 hours ago

OfBusiness ने फिर शुरू की IPO की तैयारी, 800 मिलियन डॉलर जुटाने की योजना

कंपनी अब तक SoftBank, Tiger Global, Norwest Venture Partners, Z47, Alpha Wave और Falcon Edge Capital जैसे प्रमुख निवेशकों से करीब 900 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटा चुकी है.

2 hours ago

पेटीएम में ₹2,038 करोड़ का सौदा, दो बड़े निवेशकों ने बेची 2.33% हिस्सेदारी

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के ब्लॉक डील डेटा के अनुसार, दोनों निवेशकों ने कुल 1.49 करोड़ (1,49,00,000) शेयर बेचे हैं.

4 hours ago