होम / रियल एस्टेट / भारत की ग्रीन इमारतों की मांग में हो रही है बढ़ोत्तरी KPMG-Colliers की रिपोर्ट का दावा!

भारत की ग्रीन इमारतों की मांग में हो रही है बढ़ोत्तरी KPMG-Colliers की रिपोर्ट का दावा!

ज्यादातर कॉर्पोरेट और प्राइवेट दफ्तर अब पर्यावरण फ्रेंडली बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

2016 के मुकाबले 2023 में ग्रीन ऑफिस स्टॉक में लगभग 83% जितनी वृद्धि देखने को मिली है और इससे पता चलता है कि ऑफिस रियल एस्टेट क्षेत्र ने पिछले कुछ सालों के दौरान सतत एवं सकारात्मक विकास की दिशा में काफी तेजी से कदम बढाए हैं. यह जानकारी KPMG-कोलियर्स (KPMG-Colliers) द्वारा हाल ही में रियल एस्टेट के क्षेत्र को लेकर जारी की गई एक रिपोर्ट में साझा की गई है. 

ग्रीन बिल्डिंग का महत्त्व
ज्यादातर कॉर्पोरेट और प्राइवेट दफ्तर अब पर्यावरण फ्रेंडली बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं और 2023 में भारत के कुल ऑफिसों में से 61% ऑफिस, मार्केट स्टॉक ग्रीन दिशा में आगे बढ़े हैं. इसके साथ ही KPMG-कोलियर्स (KPMG-Colliers) द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सर्वे में शामिल कुल कंपनियों में से 94% कंपनियों को हरित इमारतों के महत्त्व के बारे में पता है और कंपनी की वैल्युएशन बढ़ाने में यह काफी मददगार साबित हुई है. एनर्जी बचाने वाली इमारतों की मांग में वृद्धि के साथ-साथ उनकी तरफ बढती कंपनियों की रूचि में इजाफा हुआ है. 

रेटिंग सिस्टम का भी हो रहा है इस्तेमाल
KPMG और कोलियर्स द्वारा साथ मिलकर तैयार की गई इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रियल एस्टेट डेवलपर्स ग्रीन इमारतों की बढ़ती हुई मांग की पूर्ती के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं. इसके साथ ही सतत एवं सकारात्मक कमर्शियल रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में LEED जैसे रेटिंग सिस्टम्स एवं ग्रीन रेटिंग इंटीग्रेटेड हैबिटैट एसेसमेंट (GRIHA) और वेल बिल्डिंग सर्टिफिकेशन जैसे रेटिंग सिस्टम्स भी शामिल हैं. 

ग्रीन इमारतों की मांग वाले प्रमुख शहर
वर्तमान में देश के प्रमुख शहरों और अन्य मेट्रोपोलिटन शहरों में भी Grade A स्टॉक का महत्त्व काफी ज्यादा है और इन शहरों में बैंगलोर, दिल्ली-NCR, हैदराबाद, मुंबई, चेन्नई और पुणे जैसे शहर शामिल हैं और ये शहर कुल 421 मिलियन स्क्वेयर फीट की जगह के लिए जिम्मेदार हैं. KPMG और कोलियर्स की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 16-26% पुरानी बिल्डिंग को अपग्रेड की जरूरत हाई जिसके बाद इनके प्रदर्शन में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है. आपको बता दें कि रियल एस्टेट डेवलपर्स के द्वारा बनाये जा रहे इन ग्रीन प्रोजेक्ट्स की बदौलत भारत के सतत एवं सकरात्मक विकास के लक्ष्यों को भी मजबूती मिलेगी.
 

यह भी पढ़ें: स्कैम करने के तरीकों में हो रहा है इजाफा, इस तरह करें खुद का बचाव!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

46 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago