होम / रियल एस्टेट / फेस्टिव सीजन में घर खरीदारों के लिए बड़ा मौका: GST में राहत, ब्याज दर स्थिर, ऑफर्स जबरदस्त

फेस्टिव सीजन में घर खरीदारों के लिए बड़ा मौका: GST में राहत, ब्याज दर स्थिर, ऑफर्स जबरदस्त

2025 का यह त्योहारी सीजन रियल एस्टेट सेक्टर के लिए न सिर्फ एक कारोबारी अवसर है, बल्कि उपभोक्ताओं के लिए अपने सपनों का घर खरीदने का सबसे उपयुक्त समय भी है.

रितु राणा 11 months ago

भारत में नवरात्रि से लेकर दिवाली तक का समय न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से पवित्र माना जाता है, बल्कि यह आर्थिक गतिविधियों के लिहाज़ से भी बेहद सक्रिय होता है. इस दौरान उपभोक्ताओं में खरीदारी का उत्साह चरम पर होता है. पारंपरिक रूप से सोना, चांदी, बर्तन और उपहार की खरीद के साथ-साथ इस सीजन में घर खरीदना भी शुभ माना जाता है. साल 2025 का यह त्योहारी सीजन रियल एस्टेट सेक्टर और घर खरीदारों, दोनों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर लेकर आया है.

स्थिर रेपो रेट से लोन लेना हुआ आसान

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में रेपो रेट को स्थिर बनाए रखा है. इसका सीधा लाभ होम लोन लेने वालों को मिल रहा है, क्योंकि उनकी EMI में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. इसका अर्थ है कि घर खरीदार बिना अतिरिक्त वित्तीय दबाव के लंबी अवधि की योजना बना सकते हैं और खरीदारी का निर्णय ले सकते हैं. यह स्थिति पहली बार घर खरीदने वालों के लिए बेहद अनुकूल साबित हो रही है.

जीएसटी कटौती से निर्माण लागत में राहत

सरकार ने हाल ही में निर्माण सामग्री जैसे सीमेंट, मार्बल और ग्रेनाइट पर जीएसटी घटा दिया है. अब सीमेंट पर टैक्स 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है, जिससे घर बनाने की लागत में सीधी कटौती हुई है. अगर डेवलपर्स इसका लाभ उपभोक्ताओं को ट्रांसफर करते हैं, तो इससे फ्लैट्स और मकानों की कीमतों में भी कमी आ सकती है.

रेरा नियमों में बदलाव से बढ़ा भरोसा

रेरा (RERA) के नियमों में हालिया बदलावों ने घर खरीदारों के बीच विश्वास को और मजबूत किया है. अब प्रोजेक्ट की डिलीवरी, रजिस्ट्री और पेमेंट प्रक्रिया पहले से अधिक पारदर्शी हो गई है. इससे उपभोक्ताओं को धोखाधड़ी की संभावनाओं से राहत मिली है और वे निवेश को लेकर पहले से ज्यादा आश्वस्त महसूस कर रहे हैं.

डेवलपर्स के आकर्षक ऑफर बना रहे माहौल को गर्म

त्योहारी सीजन में डेवलपर्स ने भी मार्केट को गर्म करने के लिए कई लुभावने ऑफर पेश किए हैं. इनमें लचीले पेमेंट प्लान, कैश डिस्काउंट, स्टाम्प ड्यूटी में छूट, मुफ्त मॉड्यूलर किचन, फ्री पार्किंग और अपग्रेडेड सुविधाएं शामिल हैं. डिजिटल मार्केटिंग, सोशल मीडिया कैंपेन और इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग के जरिए ये ऑफर्स अब तेजी से उपभोक्ताओं तक पहुंच रहे हैं.

एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

रूट्स डेवलपर्स के निदेशक राजन यादव का कहना है, "यह त्योहारी सीजन रियल एस्टेट के लिए नई ऊर्जा लेकर आया है. जीएसटी में राहत, निर्माण सामग्री की लागत में गिरावट और सरकार की अनुकूल नीतियों ने घर खरीदारों के लिए एक सकारात्मक माहौल बनाया है. डेवलपर्स इस मौके को भुनाने के लिए आकर्षक ऑफर पेश कर रहे हैं, जिससे यह निवेश के लिए एक आदर्श समय बन गया है."

रॉयल ग्रीन रियल्टी के मैनेजिंग डायरेक्टर यशांक वासन कहते हैं, "2025 का त्योहारी सीजन घर खरीदने के लिए सबसे सही समय है. रेपो रेट में स्थिरता और जीएसटी में कटौती जैसे फैसलों ने मकान खरीदने की लागत को कम कर दिया है. डेवलपर्स भी आसान पेमेंट प्लान्स और छूट के साथ ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं."

कॉन्शिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. के बिजनेस हेड मोहित अग्रवाल का कहना है "लोग अब सिर्फ शहरों में नहीं, बल्कि गोवा जैसे स्थानों पर भी निवेश कर रहे हैं. आज का खरीदार सोच-समझकर घर खरीद रहा है, ऐसा घर जो उनकी जीवनशैली को बेहतर बनाए और निवेश के लिहाज से भी फायदेमंद हो."

वोमेकी ग्रुप के चेयरमैन गौरव के. सिंह का कहना है, "त्योहारी मौसम में नोएडा जैसे हाई-ग्रोथ क्षेत्रों में खरीदारी की गतिविधियाँ चरम पर होती हैं. बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर, नई कनेक्टिविटी और तेजी से बढ़ते कमर्शियल स्पेस इसे अंतिम उपयोगकर्ताओं और निवेशकों दोनों के लिए आकर्षक बना रहे हैं."

बीपीटीपी के सीईओ, मानीक मलिक ने कहा “त्योहारी सीजन हमेशा से ही हाउसिंग मार्केट में नई सकारात्मकता लेकर आया है, और इस साल यह जीएसटी के युक्तिकरण के साथ मेल खाता है, जिससे रियल एस्टेट को समय पर बढ़ावा मिला है.  सामग्री कर में कमी से कार्यशील पूँजी प्रवाह में भी सुधार होता है, जिससे डेवलपर्स माँग का बेहतर ढंग से जवाब दे पाते हैं. इस त्योहारी सीजन में, हम नए घर मालिकों का स्वागत ऐसे समुदायों में करने के लिए उत्सुक हैं जो सुलभता, स्थिरता और विश्वास पर आधारित हैं, आकांक्षाओं को वास्तविक स्वामित्व में बदलते हुए.” 

नोएडा-गुरुग्राम में निवेशकों के लिए खास ऑफर

प्रतीक ग्रुप के एमडी प्रतीक तिवारी ने कहा “हमने खरीदारों और निवेशकों के लिए खास ऑफर और पेमेंट प्लान तैयार किए हैं. सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रैंड बेगोनिया में ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर है, जिसमें वे सिर्फ 5 प्रतिशत रकम देकर अपना सपनों का घर बुक कर सकते हैं. इसके साथ ही 2बीएचके बुकिंग पर आई फोन 17 और 3बीएचके बुकिंग पर आईफोन 17 प्रो भी दिया जा रहा है. इसी तरह सेक्टर-150 नोएडा स्थित प्रतीक कैनरी प्रोजेक्ट में 40:30:30 का खास पेमेंट प्लान दिया जा रहा है, यहां 3बीएचके एलीट बुकिंग पर आईफोन एयर , 3 बीएचके बुकिंग पर आईफोन 17 प्रो और 4बीएचके बुकिंग पर आईफोन 17 प्रो मैक्स ऑफ़र में शामिल हैं.”

एसपीजे ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन पंकज जैन ने कहा “गुरुग्राम के कुछ खास इलाके त्योहारों के समय खरीदारी का मुख्य केंद्र बन जाते हैं. ऐसे में हमारे सेक्टर-14, गुरुग्राम में स्थित हाई-स्ट्रीट रिटेल प्रोजेक्ट के लिए हमने नवरात्रि के मौके पर एसपीजे नवोत्सव प्रॉपर्टी का महा उत्सव अभियान चलाया है. इस खास अभियान में हर बुकिंग पर उपहार मिलेगा, साथ ही लीज गारंटी और रिसेल सहायता भी दी जाएगी. हमने अपने ग्राहकों के लिए 9 दिनों में 9 खास ऑफ़र भी रखे हैं, ताकि उनका निवेश और फायदेमंद बने.”

अराइ ग्रुप की सेल्स और मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. रेनू सिंह ने कहा ''हम इस त्योहार के माहौल को अपने निवेशकों को और खास बना रहे हैं. हमारा नवरात्रि फेस्टिव ऑफर 18 अक्टूबर 2025 तक लागू है, जिसमें द्वारका एक्सप्रेसवे के सेक्टर 114 में स्थित अराइ द टेसोरो और एसपीआर गुरुग्राम के सेक्टर 69 में स्थित साउथ ड्राइव की हर बुकिंग पर निश्चित उपहार दिए जा रहे हैं. इन उपहारों में सोने के सिक्के, आईफोन और कपल इंटरनेशनल ट्रिप शामिल हैं (नियम और शर्तें लागू). हम इसे सिर्फ प्रोत्साहन नहीं मानते, बल्कि कमर्शियल रियल एस्टेट में निवेशकों के भरोसे और विश्वास का जश्न मानते हैं."

त्रेहान आइरिस के सीनियर वीपी-सेल्स, दीदार सिंह ने कहा, "ग्रेटर नोएडा स्थित आइरिस ब्रॉडवे ग्रेनो वेस्ट में हम निवेशकों के लिए खास नवरात्रि ऑफर लेकर आए हैं. इसके तहत सीमित इन्वेंट्री पर ओमेगा ऑफिस स्पेस के लिए 40:60 भुगतान योजना दी जा रही है, जिससे निवेश आसान और लाभकारी बने. इसके साथ ही, इस त्योहारी अवधि में हर खरीद पर ग्राहकों को निश्चित सरप्राइज गिफ्ट भी दिए जाएंगे, जिससे उत्सव की खुशी और बढ़ जाएगी. इस नवरात्रि, त्रेहान आइरिस के साथ ऐसा निवेश करें, जो आज समृद्धि लाए और आने वाले समय में स्थायी मूल्य प्रदान करे."

दिल्ली-एनसीआर बना निवेश का नया केंद्र

दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों जैसे गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत, भिवाड़ी, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद में तेजी से नए प्रोजेक्ट्स शुरू हो रहे हैं. मेट्रो नेटवर्क का विस्तार, द्वारका एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और KMP एक्सप्रेसवे जैसे इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स ने इन क्षेत्रों को निवेश के लिहाज से हॉटस्पॉट बना दिया है.

बढ़ती है प्रीमियम और लग्जरी सेगमेंट की मांग

जहां किफायती और मिड-सेगमेंट में मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है, वहीं लग्जरी और प्रीमियम हाउसिंग की मांग लगातार बढ़ रही है. हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स और एनआरआई निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी इस सेगमेंट को और मजबूत बना रही है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

2 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

3 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago