होम / रियल एस्टेट / Aditya Birla Group ने मुंबई में खरीदा प्लॉट, सुपर लग्जरी रियल एस्टेट में बढ़ रहे हैं कदम?

Aditya Birla Group ने मुंबई में खरीदा प्लॉट, सुपर लग्जरी रियल एस्टेट में बढ़ रहे हैं कदम?

जमीन एक एकड़ के एक चौथाई हिस्से जितनी बड़ी है. इतना ही नहीं इस जमीन पर 12,500 स्क्वायर फुट की एक प्रॉपर्टी भी बनी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आदित्य बिरला ग्रुप (Aditya Birla Group) की रियल एस्टेट डेवलपमेंट कंपनी बिरला एस्टेट्स (Birla Estates) ने दक्षिणी मुंबई में स्थित मालाबार हिल्स के रेजिडेंशियल एरिया वालकेश्वर (Walkeshwar) में जमीन का एक बहुत ही प्रमुख हिस्सा खरीदा है. पिछले दो हफ्तों के दौरान आदित्य बिरला ग्रुप की कंपनियों द्वारा दक्षिणी मुंबई में खरीदी गयी यह दूसरी प्रॉपर्टी है. 

इतना बड़ा है जमीन का हिस्सा
कंपनी द्वारा खरीदी गयी जमीन एक एकड़ के एक चौथाई हिस्से जितनी बड़ी है. इतना ही नहीं इस जमीन पर 12,500 स्क्वायर फुट की एक प्रॉपर्टी भी बनी हुई है जिसमें ग्राउंड फ्लोर समेत तीन अन्य फ्लोर भी मौजूद हैं. कंपनी द्वारा इस जमीन को 162.30 करोड़ रुपयों की कीमत में खरीदा गया है. आदित्य बिरला ग्रुप की कंपनियों में से एक BGH प्रॉपर्टीज ने हाल ही में दक्षिणी मुंबई के प्रमुख हिस्से कारमाइकल रोड पर मौजूद सनी विल बंग्लो को खरीदा था जो लगभग आधे एकड़ में फैला हुआ है. कंपनी ने इस बंग्लो को 220 करोड़ रुपयों में खरीदा था और यह डील 10 अप्रैल को पूरी की गयी थी. 

प्रॉपर्टी का होगा रिडेवलपमेंट
हाल ही में की गयी इस डील में Century टेक्सटाइल्स और इंडस्ट्रीज की एक सब्सिडियरी शामिल थी जिसे शुक्रवार को रजिस्टर किया गया था. कंपनी इस प्लॉट पर Sea-View लग्जरी रेजिडेंशियल अपार्टमेंट्स बनाना चाहती है और इसीलिए बिरला एस्टेट्स द्वारा खरीदी गयी प्रॉपर्टी का रिडेवलपमेंट किया जाएगा. माना जा रहा है कि इन Sea-View लग्जरी अपार्टमेंट्स से कंपनी को 600 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई हो सकती है.

सुपर लग्जरी मार्केट में उतरेगी कंपनी 
हाल ही में मुंबई के वर्ली में अपने लग्जरी प्रोजेक्ट को मिले शानदार रिस्पांस को ध्यान में रखते हुए बिरला एस्टेट्स सुपर लग्जरी रियल एस्टेट मार्केट में कदम रखना चाहता है. बिरला एस्टेट्स, मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में से एक में बुटीक रेजिडेंस को लॉन्च करके सुपर लग्जरी रियल एस्टेट मार्केट में कदम रखना चाहता है. दक्षिणी मुंबई में खरीदे जा रहे जमीन के हिस्से और प्रॉपर्टीज इसी प्लान का हिस्सा हैं.

पुणे की रियल एस्टेट मार्केट में भी रखा कदम
बिरला एस्टेट्स ने वालकेश्वर में खरीदी गयी जमीन पर लग्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट डेवेलप करने के अपने प्लान की घोषणा तो कर दी है लेकिन कंपनी ने प्लॉट और डील के साइज का खुलासा नहीं किया है. मीडिया की मानें तो बिरला एस्टेट्स ने इस डील के रजिस्ट्रेशन के लिए लगभग 9.74 करोड़ रुपये की स्टाम्प ड्यूटी का भुगतान किया है. इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने संगमवाड़ी में 5.76 एकड़ की जमीन खरीद कर पुणे की रेजिडेंशियल रियल एस्टेट मार्केट में कदम रखा था. एक्सपर्ट्स की मानें तो कंपनी इस प्लॉट पर भी लग्जरी रेजिडेंशियल अपार्टमेंट्स बनाने की तैयारी में है. 
 

यह भी पढ़ें: Adani Group ने 650 मिलियन डॉलर्स के कर्ज को चुकाने की कर ली है तैयारी!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

2 days ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

6 days ago

घर खरीदने की बजाय किराए को क्यों चुन रहे हैं युवा? EMI से ज्यादा निवेश और वित्तीय आजादी को दे रहे तरजीह

महंगी प्रॉपर्टी, ऊंची होम लोन EMI और बदलते करियर ट्रेंड के चलते मिलेनियल्स और जेन-जी का रुख बदला. NoBroker की रिपोर्ट में 46% किराएदारों ने लंबे समय तक किराए पर रहने को बताया बेहतर विकल्प

1 week ago

PNB-IGBC साझेदारी: ग्रीन होम खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, ब्याज में भी छूट

IGBC सर्टिफाइड प्रोजेक्ट्स के खरीदारों को PNB की हरित आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ब्याज दर में छूट समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

1 week ago

महंगाई के बीच भी रियल एस्टेट सेक्टर चमका, 75 शहरों में हाउसिंग सेल्स वैल्यू ₹9.33 लाख करोड़ पहुंची

टॉप महानगरों में मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) ने सबसे मजबूत प्रदर्शन किया. देश की कुल वार्षिक हाउसिंग सेल्स में इसकी हिस्सेदारी 23.7 प्रतिशत रही और यहां सालाना आधार पर 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

26-May-2026


बड़ी खबरें

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

12 hours ago

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

11 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

11 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

16 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

14 hours ago