होम / रियल एस्टेट / UP में यहां बसेगा नया शहर, आसमान के पार पहुंचे जमीनों के दाम!

UP में यहां बसेगा नया शहर, आसमान के पार पहुंचे जमीनों के दाम!

मूल रूप से यह शहर एक औद्योगिक शहर ही होगा लेकिन इसमें थोड़ा बहुत रिहायशी इलाका भी बनाया जाएगा और इसे DNGIR का नाम दिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नोएडा, दिल्ली-NCR (नेशनल कैपिटल रीजन) में बसा हुआ एक औद्योगिक शहर है. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस शहर को बहुत ही स्मार्ट और शानदार तरीके की प्लानिंग के साथ बनाया गया है और इस वक्त यह एक बहुत ही शानदार रिहायशी क्षेत्र भी बनता जा रहा है. अब खबर आ रही है कि बहुत जल्द नोएडा से सटे हुए ही एक नया नोएडा बसाया जाएगा. 

क्या है DNGIR?
नोएडा से सटे इस नए क्षेत्र को DNGIR (दिल्ली नोएडा गाजियाबाद इन्वेस्टमेंट रीजन) का नाम दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मूल रूप से यह शहर एक औद्योगिक शहर ही होगा लेकिन इसमें थोड़ा बहुत रिहायशी इलाका भी बनाया जाएगा. DNGIR नामक इस शहर को बनाने के लिए नोएडा, बुलंदशहर और दादरी के कुल 86 गावों की करीब 21 हजार हेक्टेयर जमीन पर बनाया जाएगा. इस शहर की प्लानिंग साल 2041 को ध्यान में रखकर की जा रही है और सरकार ने DNGIR के जमीन अधिग्रहण के लिए नोएडा प्राधिकरण को 1000 करोड़ रुपये का बजट भी दिया गया है. 

अभी तो सिर्फ शुरुआत है
अब आप सोच रहे होंगे कि सिर्फ 1000 करोड़ में ही 86 गावों की जमीन का अधिग्रहण कैसे हो सकता है? दरअसल सरकार द्वारा यह फंड, DNGIR के पहले फेज के लिए ही दिया गया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बजट का इस्तेमाल मुख्य रूप से बुनियादी सुविधाओं और इंडस्ट्रीज को बसाने के लिए जमीन खरीदने के लिए किया जाएगा. DNGIR का मास्टर प्लान SPA नामक कंपनी बना रही है. प्राधिकरण की प्लानिंग के अनुसार आने वाली बोर्ड मीटिंग में मास्टर प्लान को अप्रूवल डे दिया जाएगा लेकिन इससे पहले अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. 

कितना बड़ा है पूरा प्रोजेक्ट?
DNGIR को विकसित करने के पहले फेज के दौरान लगभग 3000 हेक्टेयर जमीन को विकसित किया जाएगा. 3000 हेक्टेयर की इस जमीन को विकसित करने के लिए लगभग 8500 करोड़ रुपयों की लागत आएगी. पहले फेज में बिजली, पानी, सड़क, प्लांटिंग, पार्क, ग्रीन बेल्ट जैसी बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं. DNGIR का पहला फेज इस पूरे प्रोजेक्ट का लगभग 60% हिस्सा हिस्सा होगा जिसमें से 40% हिस्से में लगभग 1300 इंडस्ट्रीज लगाई जाएंगी. 

कुछ ऐसे विकसित किया जाएगा DNGIR
DNGIR प्रोजेक्ट कुल 21 हजार हेक्टेयर यानी लगभग 203 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है. इस 21 हजार हेक्टेयर में से 8,811 हेक्टेयर में सिर्फ औद्योगिक क्षेत्र बनाया जाएगा. इसमें से भी UPSIDA (उत्तर प्रदेश राज्य उद्योग विकास प्राधिकरण) को 2,376 हेक्टेयर, 6248 हेक्टेयर का इंडस्ट्रियल एरिया और 186 हेक्टेयर का मिक्स इंडस्ट्रियल एरिया विकसित किया जाएगा.
 

यह भी पढ़ें: क्या टूट जाएगा भारत को सेमीकंडक्टर हब बनाने का Anil Agrawal का सपना

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

2 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

3 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

35 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

22 minutes ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

15 hours ago