होम / जनता की बात / भारत में बना दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड बर्गर, इस होटल के नाम जुड़ी उपलब्धि!

भारत में बना दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड बर्गर, इस होटल के नाम जुड़ी उपलब्धि!

उत्तर प्रदेश में स्थित आगरा में 100 किलो का बर्गर बनाया गया है और इस बर्गर को बनाने में मोटे अनाज का प्रयोग किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पांच सितारा होटल ग्रांड मर्क्यूर के नाम एक और बड़ा खिताब जुड़ गया है. होटल द्वारा दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड बर्गर बनाया गया है, जिसका वजन लगभग 100 किलो है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मोटे अनाज के इस्तेमाल की बात कही जा रही है और इस बर्गर में भी ज्यादातर मोटे अनाज का इस्तेमाल ही किया गया है. 

100 किलो का गोल्ड बर्गर
अभी तक आपने वेज बर्गर, चिकन बर्गर, आलू टिक्की बर्गर जरूर देखे होंगे, लेकिन अगर आपको एक बर्गर दिखाया जाए, जिसका वजन ही लगभग 100 किलो हो तो, आपको कैसा लगेगा? आपको लगेगा कि शायद आप कोई ख्वाब देख रहे हैं. अब आगरा के पांच सितारा होटल, ग्रांड मर्क्यूर ने यह सपना सच कर दिखाया है. होटल द्वारा 100 किलो का बर्गर बनाकर तैयार कर दिया गया और इस बर्गर पर सोने की बर्ख का इस्तेमाल भी किया गया है जिसकी वजह से यह बर्गर पूरा सोने से बना हुआ लगता है. इसको बनाने के लिए देश के फेमस बर्गर चाचू के नाम से प्रसिद्ध शरणदीप सिंह को बुलाया गया था. शरणदीप सिंह और होटल के स्टाफ की लगन से 100 किलो का यह गोल्ड बर्गर तैयार किया गया है. 

मोटे अनाज का हुआ इस्तेमाल 
होटल के जनरल मैनेजर विवेक महाजन ने बताया कि फास्ट फूड खाने से बीमारी होती है, और बर्गर भी फ़ास्ट फूड में शामिल है.  लेकिन हमने एक बर्गर ऐसा भी बना दिया जिससे बीमारी नहीं होगी बल्कि शरीर को फायदा मिलेगा. इस बर्गर को बनाने के लिए ज्यादातर मोटे अनाज का इस्तेमाल किया गया है. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि देश के ज्यादा से ज्यादा लोगों को मोटे अनाज का सेवन करना चाहिए, यह सेहत के लिए अच्छा होता है और इससे किसानों को फायदा भी होता है. हमने 100 किलो का गोल्ड बर्गर बनाने में ज्यादा से ज्यादा मोटे अनाज का ही इस्तेमाल किया है और इनमें मुख्य रूप से बाजरा, रागी, कंगनी, खीरा, टमाटर के अलावा अन्य सामग्री का इस्तेमाल भी किया गया है.

बच्चों को खिलाया दुनिया का सबसे बड़ा बर्गर 
जनरल मैनेजर विवेक महाजन बताते हैं कि मोटे अनाज से गोल्ड बर्गर बनाने के पीछे हमारा मुख्य उद्देश्य मोटे अनाज को लेकर लोगों को जागरूक बनाना था. लोगों को अपने घर में भी ज्यादा से ज्यादा मोटे अनाज का इस्तेमाल करना चाहिए. मुझे लगता है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड बर्गर होगा जो कि मोटे अनाज से बनाकर तैयार किया गया है. इस बर्गर को बनाने के बाद शहर के सैंकड़ों बच्चों को खिलाया गया और बर्गर खा कर बच्चों के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी.

बर्गर बनाने के लिए बुलाए गए बर्गर चाचू 
होटल के एक्जीक्यूटिव शेफ प्रमोद कुमार ने बताया कि इस बर्गर को बनाने के लिए कई दिनों पहले से ही तैयारी की जा रही थी. बर्गर बनाने के लिए देश में होशियारपुर के फेमस बर्गर चाचू उर्फ शरणदीप सिंह को खास तौर पर बुलाया गया था. बर्गर चाचू और होटल स्टाफ की सहायता से यह बर्गर बन कर तैयार हो पाया और इस दौरान होटल के F&B मैनेजर के साथ ही होटल का समस्त स्टाफ भी मौजूद था. 
 

यह भी पढ़ें: IPO में निवेश का है इरादा? इन बातों का रखें विशेष ध्यान!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

1 week ago

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025

अगस्त में खुदरा महंगाई 2% के पार, एसबीआई रिसर्च ने दी राहत की उम्मीद

मानसून और खाद्य कीमतों से निकट भविष्य में दबाव, पर मध्यम अवधि में महंगाई घटने की उम्मीद जताई गई

13-September-2025


बड़ी खबरें

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

2 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

1 minute ago

IMF में भारत के कार्यकारी निदेशक के वरिष्ठ सलाहकार बने IAS राहुल जैन

IMF में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में राहुल जैन भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर को आर्थिक, वित्तीय और नीतिगत मुद्दों पर सलाह देंगे.

45 minutes ago

ZEE ने Serie A समेत इटली की प्रमुख फुटबॉल लीग्स के एक्सक्लूसिव मीडिया राइट्स हासिल किए

इस समझौते के तहत भारत के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान और मालदीव में भी इन प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिताओं का प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग ZEE के पास होगी.

2 hours ago

OfBusiness ने फिर शुरू की IPO की तैयारी, 800 मिलियन डॉलर जुटाने की योजना

कंपनी अब तक SoftBank, Tiger Global, Norwest Venture Partners, Z47, Alpha Wave और Falcon Edge Capital जैसे प्रमुख निवेशकों से करीब 900 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटा चुकी है.

2 hours ago