होम / जनता की बात / आखिर कब तक लोगों के आंसू निकालती रहेगी प्याज? मिल गया राहत वाला जवाब

आखिर कब तक लोगों के आंसू निकालती रहेगी प्याज? मिल गया राहत वाला जवाब

पिछले कुछ दिनों से देशभर में प्याज के दामों में एकदम से तेजी देखने को मिली है. हालात ये हैं कि कई शहरों में प्याज 100 रुपए किलो से ऊपर बिक रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सब्जियों के दाम आसमान पर हैं. खासकर प्याज फिर से लोगों के आंसू निकाल रही है. कई जगहों पर प्याज 100 रुपए किलो के भाव पर मिल रही है. इस बीच, केंद्र सरकार प्याज के दाम को काबू में करने के लिए बफर स्टॉक खाली करने जा रही है. सरकार की तरफ से बताया गया है कि वो बाजार के घटनाक्रम से अवगत है और प्याज की कीमतों को स्थिर करने के लिए सुधारात्मक कार्रवाई कर रही है. महंगाई पहले से ही आम आदमी को परेशान किए हुए है, उस पर प्याज की चढ़ती कीमतों ने उसकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं. 

इतने चढ़ गए हैं दाम
एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली, पुणे, चंडीगढ़ सहित कुछ शहरों में कीमतें 100 रुपए प्रति किलोग्राम से ऊपर निकल गई है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इसकी कीमत 80 रुपए के पार जा चुकी है. देश में सबसे बड़े प्याज उत्पादक महाराष्ट्र के नासिक के थोक बाजार के व्यापारियों का कहना है कि मौजूदा स्थिति अस्थायी है और किसानों की ओर से सप्लाई में कमी के चलते ऐसा हुआ है. दरअसल, रबी सीजन का पुराना स्टॉक खत्म हो चुका है और नया स्टॉक अभी बाजारों में आना बाकी है. 

जल्द सुधरेगी स्थिति
देश के सबसे बड़ी प्याज मंडी लासलगांव थोक बाजार में केवल 200-250 टन प्याज आ रहा है. जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 1000 टन था. इससे डिमांड और सप्लाई के अंतर को समझा जा सकता है. हालांकि, व्यापारियों को उम्मीद है कि अगले दस से 15 दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी. उधर, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति अक्टूबर में बढ़कर 6.21% हो गई है, जो सितंबर में 5.49% थी. ऐसा मुख्य रूप से खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ने से हुआ है. इस तरह खुदरा महंगाई RBI के छह प्रतिशत के संतोषजनक स्तर के ऊपर निकल गई है. इसी के साथ सस्ते कर्ज की उम्मीद पर ग्रहण लगता दिखाई दे रहा है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago