होम / जनता की बात / 'पूरी दुनिया में केवल एक देश नजर आ रहा है, वो है भारत'

'पूरी दुनिया में केवल एक देश नजर आ रहा है, वो है भारत'

कार्यक्रम के दौरान स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की मोदी सरकार की वजह से पूरी दुनिया में हमारे देश का इकबाल बढ़ा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई भारतीय विद्या भवन के प्रेक्षागृह में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 'विकास यात्रा' का उद्घाटन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, महाराष्ट्र के राज्यपाल महामहिम भगत सिंह कोशियारी, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वाराखेड़ी एवं अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में किया गया. 

ये है विकास यात्रा का प्रमाण
स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की गंगा माई की सफाई, अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण, काशी कॉरिडोर, उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर, पूरी दुनिया में भारत की बढ़ रही प्रतिष्ठा पिछले 8 वर्षों में विकास यात्रा का प्रमाण है. स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की मोदी सरकार की वजह से पूरी दुनिया में हमारे देश का इकबाल बढ़ा है. युवा पीढ़ी को देश के प्रगति के लिए अधिक श्रमदान करना होगा.

पंचवटी से त्र्यंबकेश्वर तक बने कॉरिडोर
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के राज्यपाल महामहिम भगत सिंह कोशियारी ने कहा की पूरी दुनिया में सिर्फ एक देश नजर आ रहा है, वो है भारत. यह सिर्फ पिछले 8 साल की उपलब्धि है. महामहिम भगत सिंह कोशियारी ने कहा की पंचवटी से त्र्यंबकेश्वर तक भी कॉरिडोर बने, तो अच्छा होगा. महामहिम ने आगे कहा की युवा पीढ़ी के कंधों पर नए भारत के निर्माण की जिम्मेदारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिना रुके देश के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं. मोदी सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है.

देश सेवा है PM मोदी का उद्देश्य
युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की औरंगजेब ने सनातनी मठ-मंदिरों को तोड़ा और पिछले 8 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी से लेकर अयोध्या, उज्जैन, विंध्याचल आदि जगहों पर जीर्णोद्धार करवाया. सिंह ने कहा की PM मोदी ने साउथ कोरीया में प्राप्त हुए 1.30 करोड़ रुपया की राशि गंगा की सफाई के लिए समर्पित कर दिए, जिसके लिए पूरी दुनिया में उनकी प्रशंसा हो रही है. मोदी का उद्देश्य केवल भारत की सेवा है. 
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सिंह ने कहा की 1835 में लार्ड मैकाले ने हमारी शिक्षा व्यवस्था को नष्ट किया था, परंतु देश की आजादी के बाद नेहरू सरकार ने उसमें कुछ परिवर्तन नहीं किया. अब मोदी सरकार ने नई शिक्षा नीति लागू कर भारतीय संस्कृति और सभ्यता का संवर्द्धन किया है. 

राष्ट्रनिर्माण में योगदान दें छात्र
वहीं, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वाराखेड़ी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की ओर बढ़ चुका है. छात्रों को राष्ट्रनिर्माण के यज्ञ में अपना योगदान देना है. कार्यक्रम के दौरान विकास यात्रा पर अतिथियों के द्वारा स्मारिका का विमोचन भी हुआ. धन्यवाद ज्ञापन भारतीय विद्या भवन के डा. गिरीश जानी ने प्रस्तुत किया. प्रो. श्रीनिवास वाराखेड़ी ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया.
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago