होम / जनता की बात / 1 जून से पूरे देश में बदल जाएंगे ट्रैफिक के नियम, गलती होने पर लगेगा भारी जुर्माना

1 जून से पूरे देश में बदल जाएंगे ट्रैफिक के नियम, गलती होने पर लगेगा भारी जुर्माना

1 जून 2024 से वाहन चलाने के नियमों में बदलाव हो जाएगा. ये नियम सभी के ऊपर लागू कर दिए जाएंगे. इन नियमों का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप भी गाड़ी चलाते हैं तो आपके लिए ये बड़ी खबर हैं. केंद्रीय परिवहन विभाग की ओर से पूरे देश में ड्राइविंग लाइसेंस और ट्रैफिक से जुड़े नियमों में एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है. जिसका आप पर सीधा असर होगा. इन नियमों का उल्लंघन करने पर आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है. इसके साथ ही आपकी परेशानी बढ़ सकती है. चलिए जानते हैं 1 जून 2024 से ट्रैफिक के जुड़े कौन-कौन से नियम बदल रहे हैं.

RTO की ओर से जारी किए जाएंगे नियम

सरकारी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) की ओर से नए नियम जारी किए जाएंगे. इसमें 1 जून 2024 से नए नियमों को लागू किया जाएगा. गाड़ी तेज गति से लेकर कम उम्र में चलाने तक में भारी जुर्माना देना होगा. नियमों के अनुसार अगर कोई तेज स्पीड में वाहन चलाता है तो उसको 1000 रुपये से 2000 रुपये का जुर्माना देना होगा.

SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स जल्द उठा लें रिवॉर्ड्स का लाभ, नहीं तो हो जाएगा नुकसान

नाबालिग पर 25,000 का जुर्माना

वाहन चलाते समय ड्राइविंग लाइसेंस बेहद जरूरी हो गया है. नाबालिग के वाहन चलाने पर मोटा जुर्माना लगाया जाएगा. 18 साल से कम उम्र के लोग अगर वाहन चलाते पाए जाते हैं तो 25,000 रुपये तक जुर्माना भरना पड़ेगा. इसके अलावा वाहन मालिक का ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द हो सकता है. साथ ही नाबालिग को 25 साल की उम्र तक लाइसेंस भी नहीं दिया जाएगा. बता दें कि 18 साल की उम्र पूरी होने के बाद ही लाइसेंस जारी किया जाता है. वहीं 16 साल की उम्र पूरी होने पर 50 सीसी की क्षमता वाले मोटरसाइकिल को चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस लिया जा सकता है. इसके बाद 18 साल होने पर आप उस लाइसेंस को अपडेट करा सकते हैं.

किस पर लगेगा कितना जुर्माना

तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर 1000 रुपये से 2000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. वहीं बिना लाइसेंस (Driving License) गाड़ी चलाने पर 500 रुपये का जुर्माना देना होगा. हेलमेट न पहनने पर 100 रुपये का जुर्माना भरना होगा. सीट बेल्ट न लगाने पर 100 रुपये का जुर्माना देना होगा.

ड्राइविंग लाइसेंस नियम में भी होगा बदलाव

नए नियम के अनुसार अब लोगों को अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए RTO के चक्कर नहीं लगाने होंगे. इसके लिए जिस ड्राइविंग स्कूल से गाड़ी चलाना सीख रहे हैं उससे बड़ी ही आसानी से लाइसेंस बनवा सकते हैं। इसके लिए ड्राइविंग सिखाने वाली संस्थाओं को सर्टिफिकेट दिया जाएगा. ड्राइविंग लाइसेंस के नए नियमों से फायदा ये होगा कि अब लोगों को लाइसेंस बनवाने के लिए RTO के आफिस नहीं जाना पड़ेगा. वे जिस सेंटर से ड्राइविंग सीख रहे हैं वहीं से लाइसेंस बनवा सकते हैं. इससे उनका समय भी बचेगा और परेशानी भी नहीं होगी. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago