होम / जनता की बात / भारतीयों के लिए कम हुआ अमेरिकी Visa का इंतजार, लेकिन अभी भी बहुत ज्यादा है समय

भारतीयों के लिए कम हुआ अमेरिकी Visa का इंतजार, लेकिन अभी भी बहुत ज्यादा है समय

B1/B2 वीजा के आवेदकों को चेन्नई स्थित दूतावास में आवेदन करने की वजह से लगभग 2 सालों का इन्तजार करना पड़ रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

 

अमेरिका ने भारत में मौजूद अपने ज्यादातर दूतावासों में वीजा (Visa) के लिए लगने वाले समय को कम बेशक कर दिया है लेकिन चेन्नई स्थित अमेरिकी दूतावास को अभी भी बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जहां मुंबई स्थित अमेरिकी दूतावास में वीजा के लिए 332 दिनों का इन्तजार करना पड़ता है वहीं, कोलकाता स्थित दूतावास में वीजा के लिए आपको 357 दिनों का इन्तजार करना पड़ता है. 
दोनों ही दूतावासों में वीजा के लिए इन्तजार करने का समय 1 साल से कम हो गया है. लेकिन B1/B2 वीजा के आवेदकों को चेन्नई स्थित दूतावास में आवेदन करने की वजह से लगभग 2 सालों का इन्तजार करना पड़ रहा है. नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में टूरिस्ट और बिजनेस वीजा के लिए सबसे कम, 247 दिनों जितना इन्तजार करना पड़ता है. 

F1 स्टूडेंट वीजा के लिए इन जगहों पर करना पड़ता है इतना इन्तजार
 

कोलकाता: 78 दिन 
 

मुंबई: 73 दिन 
 

दिल्ली: 74 दिन 
 

चेन्नई: 58 दिन 
 

अमेरिका ने भारतीय लोगों द्वारा वीजा के इन्तजार में लगने वाले समय को कम करने के लिए लगातार काफी कोशिशें की हैं. इसके लिए अमेरिका ने दुनिया भर के बहुत से विभागों से वर्कर्स को भारत के वीजा ऑफिसों में ट्रान्सफर किया है. कोरोना वायरस सम्बंधित यात्रा प्रतिबंधों के हटने के बाद भारत उन चुनिन्दा देशों में से था जिनमें अमेरिकी वीजा की एप्लीकेशंस में काफी वृद्धि देखने को मिली थी. भारत में स्थित अमेरिकी दूतावास ने सिर्फ जनवरी 2023 के दौरान लगभग 1 लाख एप्लीकेशंस को प्रोसेस किया था.
एक महीने में अमेरिकी दूतावास द्वारा प्रोसेस की जाने वाली ये एप्लीकेशंस की सबसे ज्यादा संख्या है. इतना ही नहीं यह जुलाई 2019 से लेकर अभी तक किसी भी महीने में सबसे ज्यादा प्रोसेस की गयी एप्लीकेशंस भी हैं. अमेरिका ने 1,25,000 स्टूडेंट वीजा भी जारी किये हैं जो किसी भी साल के मुकाबले सबसे ज्यादा हैं. 

किसी तीसरे देश से आवेदन करना
ऐसे लोग जो इन्तजार नहीं कर सकते वह TCN (थर्ड कंट्री नेशनल) वीजा प्रोसेसिंग का विकल्प चुन सकते हैं. एक TCN वीजा अपने देश के अलावा किसी और देश के दूतावास से प्राप्त किया गया अमेरिकी वीजा होता है. इमिग्रेशन डॉट कॉम के मैनेजिंग पार्टनर राजीव एस खन्ना कहते हैं कि, बहुत से वीजा आवेदकों के लिए TCN का ऑप्शन काफी अच्छा ऑप्शन साबित होता है. फिलहाल TCN को काम सम्बंधित वीजा के लिए ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. 

स्पेशल इंटरव्यू और रिमोट प्रोसेसिंग
वीजा के इन्तजार में लगने वाले समय को कम करने के लिए चेन्नई, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद स्थित अमेरिकी दूतावासों ने बहुत से तरीके इस्तेमाल किये हैं. इन्हीं में से एक है ‘शनिवारों को आयोजित होने वाला स्पेशल इंटरव्यू’. यह इंटरव्यू पहली बार 21 जनवरी को आयोजित किया गया था और भविष्य में ऐसे और कार्यक्रमों को आयोजित करने के बारे में प्लानिंग की जा रही है. 
इस मिशन द्वारा आने वाले महीनों में चुने हुए शनिवारों के दिन वीजा कि अपॉइंटमेंट के लिए एडिशनल स्लॉट्स को खुला रखा जाएगा. भारत में अमेरिकी मिशन ने 2,50,000 से ज्यादा B1/B2 वीजा की अतिरिक्त अपॉइंटमेंट्स जारी की हैं. जहां B1 वीजा बिजनेस के लिए होता है वहीं, B2 वीजा का इस्तेमाल टूरिस्ट वीजा के तौर पर किया जाता है. 
 

यह भी पढ़ें: हाईवे पर सफर करना होगा और आरामदायक, भारत में आ रहा है GPS आधारित टोल सिस्टम

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago