होम / जनता की बात / आगरा में Evening Culture को यूं किया जाएगा डेवलप, 29-30 को होगा रास गरबा का आयोजन

आगरा में Evening Culture को यूं किया जाएगा डेवलप, 29-30 को होगा रास गरबा का आयोजन

आगरा में नवरात्रि के समापन अवसर पर 29 और 30 को भव्‍य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, इस कार्यक्रम में गरबा होने जा रहा है जिसके लिए ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आने वाली 29 और 30 मार्च को नवरात्री के समापन अवसर पर आगरा में भव्‍य कार्यक्रम होने जा रहा है. इस कार्यक्रम के जरिए शहर में Evening Culture की शुरुआत होने जा रही है. आगरा विकास प्राधिकरण की पहल पर इनक्रेडिबल ताज कंसट्र्स के अंतर्गत आगरा की सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से 29 व 30 मार्च को ताज नगरी फेस-2 जोनल पार्क स्थित एमफी थियेटर पर दो दिवसीय ‘नवरात्रि रास गरबा’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. सोमवार को इस आयोजन के सन्दर्भ में पोस्टर विमोचन कार्यक्रम अशोक कोसमोस मॉल कन्वेंशन हॉल में किया गया. इस मौके पर आयोजकों ने कार्यक्रम से जुड़ी कई दिलचस्‍प जानकारियां दी जिसमें उन्‍होंने ये भी बताया कि इस कार्यक्रम के लिए ड्रेस कोड क्‍या बनाया गया है. 

क्‍या बोली आगरा प्राधिकरण की सचिव 
आगरा विकास प्राधिकरण की सचिव गरिमा सिंह ने कहा कि आगरा की सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं की सहभागिता के साथ ‘नवरात्रि रास गरबा’ कार्यकम का आयोजन किया जा रहा है.  इस आयोजन के जरिए हमारा प्रयास है कि जोनल पार्क शहर की सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बने. 

लहंगा और कुर्ता पजामा रहेगा ड्रेस कोड
वहीं इस मौके पर एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर ने कहा कि नवरात्रि के अवसर पर दो दिवसीय आयोजन किया जा रहा है जहां एक मंच पर आगरा के सांस्कृतिक समावेश का भव्य दर्शन होगा. उन्‍होंने बताया कि कार्यक्रम में डांडिया और गरबा करते जोड़े आयोजन को भव्य बनाएंगे जिसके लिए पारम्परिक भेष भूषा में लहंगा और कुर्ता पजामा ड्रेस कोड रखा गया है. सामाजिक चिंतक पूरन डावर ने कहा कि कोशिश है कि पूरे 52 हफ्ते आगरा में सांस्कृतिक गतिविधियां चलती रहें इसलिए शहर की कई संस्थाएं और स्कूल इससे जुड़े हैं. उन्‍होंने कहा कि ये पहल आगरा को एक नई पहचान देगी, साथ की कहा कि शहर में इसके जरिए इवनिंग कल्चर को भी बनाए रखने की कोशिश रहेगी.

वहीं अशोक ग्रुप की चेयरमैन डा.रंजना बंसल ने कहा कि आगरा भगवान श्री कृष्ण के काल से बृज मंडल का हिस्सा रहा है यहां की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत की वैश्विक स्तर पर पहचान रही है. इस आयोजन को इस विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन की मूल भावना के साथ किया जा रहा है. यह आयोजन आगरा को सांस्कृतिक राजधानी के रूप में विकसित करने की मुहिम का आगाज है. 

अप्सा के अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि लखनऊ से आ रहे अक्षय कुमार एण्ड ग्रुप जोनल पार्क के भव्य मंच पर गरबा और डांडिया की प्रस्तुति देते नजर आएंगे तो वहीं पार्क के प्रांगण को बृज मंडल का रूप दिया गया है, जिसमें बरसाना, गोवर्धन, वृंदावन, गोकुल एवं मथुरा के रूपों को विभाजित किया गया है जिसमें विभिन्न क्लब्स और संस्थाओं के सदस्य डांडिया एवं गरबा करते नजर आएंगे.

Gourmet Club of Agra की प्रेजिडेंट रेणुका डंग ने कहा कि एक तरफ इस एक्टिविटी से शहर को सांस्कृतिक पहचान मजबूत होगी तो दूसरी ओर टूरिज्म सेक्टर को भी इससे फायदा होगा. साथ ही बच्चों को भी भारतीय संस्कृति से रूबरू कराने में ये पहल बहुत अच्छा योगदान देगी.

इस संस्थाओं की रहेगी सहभागिता
 इस कार्यक्रम में कई सामाजिक संस्‍थाए भी भाग लेने जा रही हैं. इसमें आगरा ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी (एओजीएस ), टूरिज्म गिल्ड ऑफ आगरा, आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चर्स एंड एक्सपोर्टर चैम्बर, शीरोज हेंग आउट,  रोटरी क्लब आगरा, लायंस क्लब इंटनेशनल, भारत विकास परिषद,  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), नेशनल मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ), नेशनल चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री आगरा, आगरा प्रोग्रेसिव स्कूल एसोसिएशन (अप्सा), Gourmet Club of Agra ,  ताज लिटरेचर क्लब, महिला शांति सेना,  हैप्पी आवर,  स्पाइसी शुगर,  इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन,  किस्से आगरा से, सत्यमेव जयते ट्रस्ट शामिल हैं. 

कौन-कौन रहा कार्यक्रम में मौजूद
इस मौके पर एडीए के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पूरन कुमार, प्रख्यात गजल गायक सुधीर नारायण, अभिनेता एवं रंगकर्मी डिम्पी मिश्रा, सीएस अनुज अशोक, पूनम सचदेवा, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. अनूपम शर्मा, डॉ. परणिता बंसल, आशु मित्तल, वत्सला प्रभाकर, शिखा जैन, सुमन सुराना, अजय शर्मा, ब्रजेश शर्मा आदि पर मुख्य रूप से मौजूद रहे.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago