होम / जनता की बात / नए साल के पहले दिन से लागू हो गए ये बड़े बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा ये असर

नए साल के पहले दिन से लागू हो गए ये बड़े बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा ये असर

पहली जनवरी 2025 को नए साल के आगाज के साथ साथ कई वित्तीय बदलाव हो गए हैं और इन्हें जानकर आप भी अपने जेब से जुड़े फायदे ले सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

साल 2025 का आगाज हो चुका है और 1 जनवरी को लोग नए साल के जश्न में डूबे हुए हैं. सेलिब्रेशन के साथ-साथ 1 जनवरी 2025 को जो भी वित्तीय बदलाव हो रहे हैं, उनके बारे में भी जानना आपके लिए जरूरी है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहली जनवरी 2025 को नए साल के साथ साथ कई फाइनेंशियल चेंज हो गए हैं. देश में 1 जनवरी 2025 से होने वाले बड़े बदलाव इस प्रकार हैं-

1. 19 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर के दाम घटे- एक जनवरी 2025 से दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर अब 1804 रुपये का होगा जो पहले 1818.50 रुपये पर था. मुंबई में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत घटकर 1756 रुपये पर आ गई जो पहले 1771 रुपये पर थे. कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट 1911 रुपये पर आ गया है जो पहले 1927 रुपये का था. चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी के लिए 1966 रुपये देने होंगे जिसके लिए पहले1980.50 रुपये देने होते थे.

2. समय से पहले FD विड्रॉल के लिए RBI के नए नियम- भारतीय रिज़र्व बैंक ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों और हाउसिंग फाइनेंस फर्म के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट नियमों में बदलाव किया है. डिपॉजिटर्स छोटी जमाराशियों की पूरी राशि (10,000 रुपये तक) जमा करने के तीन महीने के भीतर बिना किसी ब्याज के निकाल सकते हैं. एफडीधारक गंभीर बीमारी से पीड़ित होने की स्थिति में पूरी राशि निकाल सकते हैं.

3. एयरपोर्ट लाउंज में क्रेडिट कार्ड से खर्च करने पर मिलेगी फैसिलिटी- रूपे क्रेडिट कार्ड के जरिये तय सीमा से अधिक खर्च करने पर आपको एयरपोर्ट लाउंज में भी खास सुविधाएं मिलेंगी. नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया 2025 से इसकी व्यवस्था करने जा रहा है. इसी तरह यूपीआई पेमेंट इंटरफेस अब थर्ड पार्टी ऐप यानी बैंक से अलग की एजेंसियों को भी सपोर्ट देगा. 

4. UPI 123Pay ट्रांजैक्शन लिमिट में बढ़ोतरी- नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI 123Pay की लिमिट 5000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दी है. यूपीआई भुगतान- प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट (पीपीआई) थर्ड पार्टी मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से UPI लेनदेन कर सकते हैं.

5. एयरलाइंस के लिए ATF हुआ सस्ता- राजधानी दिल्ली में एविएशन टरबाइन फ्यूल के दाम 1401.37 रुपये प्रति किलोलीटर की कटौती के बाद अब 90455.47 रुपये प्रति किलोलीटर हो गए हैं जो पिछले महीने 81,856.84 रुपये प्रति किलोलीटर पर थे. मुंबई में एटीएफ की नई कीमत घटकर 84,511 रुपये हो गई है जो पहले 85,861 रुपये थी जबकि कोलकाता में एटीएफ 93,059.79 रुपये प्रति किलोलीटर पर मिलेगा जो पहले 94,551 रुपये प्रति किलोलीटर पर था. चेन्नई में एटीएफ की नई कीमत 93,670 रुपये हो गई है जो पहले 95,231 रुपये प्रति किलोलीटर थी. 

6. राशन कार्ड और आयकर के नियम चेंज- नए साल में बिना ई-केवाईसी वाले राशन कार्ड रद्द हो जाएंगे और ई-केवाईसी वाले राशन कार्डधारक ही सरकारी अन्न योजना का लाभ ले पाएंगे. वहीं बजट 2024 में घोषित आयकर में से अधिकांश परिवर्तन चालू वित्त वर्ष 2024-25 से प्रभावी होंगे. जुलाई 2025 में आयकर रिटर्न दाखिल करते समय टैक्स डिडकेशन कटौती और छूट भी प्रभावित होंगे. 

7. कारों की कीमतों में बढ़ोतरी- मारुति सुजुकी, हुंडई, महिंद्रा और एमजी जैसी प्रमुख ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनियों ने घोषणा की है कि वे अपने वाहनों की कीमतों में 2-4% तक की वृद्धि करेंगी और ये आज 1 जनवरी 2025 से लागू हो गए हैं.

8. आरबीआई के किसान ऋण सुधार- किसानों को लोन देने और कृषि उत्पादकता और वित्तीय स्थिरता में सुधार लाने के लिए RBI के निर्देश पर किसान बिना किसी गारंटी के 2 लाख रुपये तक के अनसिक्योर्ड लोन के लिए एलिजिबिल होंगे. 

9. 2025 में वीजा नियमों में बदलाव- थाईलैंड एक एडवांस्ड ई-वीज़ा प्रणाली लागू करेगा जो भारत भर के यात्रियों को www.thaievisa.go.th के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की अनुमति देगा. यूनाइटेड स्टेट्स ने अपनी वीज़ा नीति में कई बदलावों की घोषणा की है, जिसमें H-1B वीज़ा जैसी कैटेगरी शामिल हैं और ये 2025 में प्रभावी हो गई हैं. भारतीयों को 17 जनवरी 2025 से फॉर्म I-129 का नया संस्करण भरना होगा. यूके वीजा के लिए आवेदन करने की योजना बनाने वाले भारतीयों को वर्तमान आवश्यकता से कम से कम 11 फीसदी ज्यादा वित्तीय रिजर्व दिखाना होगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago