✕

होम / जनता की बात / आज 1 मई से लागू हुए ये 5 बड़े बदलाव, आम आदमी की जेब पर सीधा असर

आज 1 मई से लागू हुए ये 5 बड़े बदलाव, आम आदमी की जेब पर सीधा असर

1 मई 2025 से रसोई गैस, एटीएम चार्ज, रेलवे टिकट और बैंकिंग नियमों में बदलाव होंगे. जानिए ये 5 बड़े बदलाव आपकी जेब और जीवन पर कैसे असर डालेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आज 1 मई के साथ नए महीने की शुरुआत हो चुकी है. इसी के साथ कई अहम बदलाव भी देश में आज से लागू हो गए हैं. आज से एटीएम ट्रांजैक्‍शन चार्जेज से लेकर दूध और सिलेंडर की कीमतों तक, कई चीजोंं के दाम को संशोधित किया गया है. वहीं रेलवे टिकट बुकिंग से जुड़े नियम में भी बड़ा बदलाव आज से लागू हो गया है. इनका सीधा असर आपकी जेब और जिंदगी पर पड़ेगा. आइए जानते हैं कि मई के पहले दिन देश में क्‍या-क्‍या बदल गया.

1. रसोई गैस और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें

हर महीने की तरह, 1 मई 2025 को भी तेल कंपनियां रसोई गैस (14 किलो) और कमर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलो) की कीमतों को अपडेट करेंगी. पिछले महीने रसोई गैस की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी, जबकि कमर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ था. इस बार लोग उम्मीद कर रहे हैं कि रसोई गैस के दाम कम हों, जिससे घर का बजट थोड़ा राहत पाए.

2. सीएनजी, पीएनजी और हवाई ईंधन के दाम

1 मई से सीएनजी, पीएनजी, और हवाई ईंधन (ATF) की कीमतों में बदलाव हो सकता है. तेल कंपनियां हर महीने इनके दाम अपडेट करती हैं. अगर सीएनजी के दाम बढ़ते हैं, तो गाड़ी चलाने का खर्च बढ़ेगा. पीएनजी महंगी होने से घरेलू गैस बिल पर असर पड़ेगा. साथ ही, हवाई ईंधन के दाम बढ़ने से हवाई यात्रा की टिकटें महंगी हो सकती हैं.

3. एटीएम से पैसे निकालना होगा महंगा

अगर आप एटीएम से पैसे निकालते हैं, तो 1 मई से ज्यादा शुल्क देना पड़ सकता है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एटीएम इंटरचेंज फीस बढ़ाने की अनुमति दी है. इसका मतलब है कि अगर आप अपने बैंक के अलावा किसी दूसरे बैंक के एटीएम का इस्तेमाल करते हैं, तो हर बार ज्यादा चार्ज लगेगा. उदाहरण के लिए, HDFC बैंक ने बताया कि फ्री लिमिट से ज्यादा ट्रांजैक्शन पर शुल्क 21 रुपये + टैक्स से बढ़कर 23 रुपये + टैक्स हो जाएगा. बैलेंस चेक करने का शुल्क भी 6 रुपये से बढ़कर 7 रुपये होगा.

4. रेलवे टिकट बुकिंग के नए नियम

1 मई 2025 से भारतीय रेलवे के टिकट बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव हो रहा है. अब वेटिंग टिकट सिर्फ जनरल कोच में ही मान्य होगा. यानी, आप वेटिंग टिकट के साथ स्लीपर या AC कोच में यात्रा नहीं कर पाएंगे. इसके अलावा, एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) को 120 दिन से घटाकर 60 दिन कर दिया गया है. इसका मतलब है कि आप अब सिर्फ 60 दिन पहले तक टिकट बुक कर पाएंगे.

5. ‘वन स्टेट-वन RRB’ योजना लागू

1 मई से 11 राज्यों में ‘One State-One RRB’ योजना शुरू हो रही है. इसके तहत हर राज्य में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) को मिलाकर एक बड़ा बैंक बनाया जाएगा. इससे बैंकिंग सेवाएं बेहतर होंगी और ग्राहकों को ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी. यह योजना उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में लागू होगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

27 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय गुर्जर महासम्मेलन, सामाजिक सुधार और युवाओं के भविष्य पर रहेगा जोर

टॉकाटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले सम्मेलन में राजनीतिक प्रतिनिधित्व, शिक्षा, रोजगार, आरक्षण और सामाजिक कुरीतियों पर चर्चा होगी. अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से मांगें उठाने की बात कही.

1 week ago

दिल्ली की हवा फिर हुई खराब, AIIMS के पास AQI 255 पर पहुंचा; सांस के मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने से हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है. CPCB के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह AIIMS के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक 255 दर्ज किया गया.

1 week ago

दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, 30 जगहों पर डायवर्जन की चेतावनी; गैर-जरूरी यात्रा से बचें

सेंट्रल दिल्ली, कनॉट प्लेस और प्रमुख सड़कों पर पाबंदियों के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

12-October-2026

दवाओं और जांचों के नाम हिंदी में लिखें डॉक्टर, ब्रजेश पाठक ने की अपील

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, चिकित्सा व्यवस्था में हिंदी और भारतीय भाषाओं के इस्तेमाल से मरीजों को इलाज समझने में मिल सकती है आसानी

25-September-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026


बड़ी खबरें

महादेव बेटिंग ऐप के को-फाउंडर रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार

सौरभ चंद्राकर के ओमान से भारत प्रत्यर्पण के कुछ दिनों बाद हुई उप्पल की गिरफ्तारी, 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक के अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क के संचालन का है आरोप

1 hour ago

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

15 hours ago

अक्षर योग केंद्र ने मास्टर एंथनी को चीन का कंट्री हेड नियुक्त किया, वैश्विक विस्तार की तैयारी

संस्थान की योजना 2027 की शुरुआत में चीन में योग, ध्यान और प्राणायाम से जुड़े विशेष कार्यक्रम शुरू करने की है.

12 hours ago

मोबावेन्यू के रेवेन्यू में 48.6% की बढ़ोतरी, पहली छमाही में मुनाफा 72.2% उछला

एडटेक कंपनी मोबावेन्यू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

12 hours ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

15 hours ago