होम / जनता की बात / महंगाई के मौसम में अब ताज का दीदार भी होगा महंगा! बस एक दस्तखत की है देर 

महंगाई के मौसम में अब ताज का दीदार भी होगा महंगा! बस एक दस्तखत की है देर 

आगरा का ताजमहल हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है. आने वाले दिनों में इसके दीदार के लिए आपको ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

महंगाई का मौसम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. आंकड़ों में भले ही महंगाई कम हुई हो, लेकिन असल जिंदगी में लोगों को चढ़ते दामों का शिकार हर रोज होना पड़ रहा है. इस मौसम में अब  मोहब्बत की निशानी ताजमहल (Tajmahal) का दीदार भी महंगा होने वाला है.  आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) ने ताजमहल की टिकट दरों में इजाफे का प्रस्ताव शासन को भेजा है, यदि इस अपर मुहर लगती है तो आपको ताजमहल देखने के लिए पहले से ज्यादा जेब ढीली करनी होगी.

इतना होगा इजाफा
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ADA चाहता है कि भारतीय पर्यटकों के लिए टिकट पर 30 रुपए और विदेशी सैलानियों के टिकट पर 100 रुपए बढ़ाए जाएं. मौजूदा व्यवस्था के तहत भारतीय टूरिस्ट के लिए टिकट 50 रुपए और विदेशी सैलानियों के लिए 1100 रुपए है. यदि सरकार आगरा विकास प्राधिकरण का प्रस्ताव मंजूर कर लेती है, तो घरेलू पर्यटकों को ताज के दीदार के लिए 80 रुपए और विदेशियों को 1200 रुपए का भुगतान करना होगा.

चेयरपर्सन ने दिए थे निर्देश 
हाल ही में एडीए बोर्ड की चेयरपर्सन एवं मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने बैठक में अधिकारियों को टिकट दर में वृद्धि का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं. यह प्रस्ताव प्रमुख सचिव शहरी नियोजन को भेजा गया है. प्रस्ताव पर उनके दस्तखत होने के बाद ताजमहल के लिए टिकट की नई व्यवस्था लागू हो जाएगी. बता दें कि ताज का दीदार करने के लिए हर साल बड़ी संख्या में सैलानी आगरा पहुंचते हैं. इसमें विदेशी पर्यटकों की भी अच्छी-खासी तादाद होती है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago