होम / जनता की बात / बंगाल में बवाल, सड़क पर उतरे छात्र, ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन

बंगाल में बवाल, सड़क पर उतरे छात्र, ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं, कुछ जगहों पर उनकी पुलिस से झड़प की भी खबर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बांग्लादेश हाल ही में छात्रों के बड़े आंदोलन का गवाह बना. ये आंदोलन शेख हसीना को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाने के लिए था. किसी को भी अहसास नहीं था कि छात्रों का आंदोलन इतना बड़ा और हिंसक हो जाएगा कि सबसे सुरक्षित मानी जाने वालीं देश की PM को जान बचाने के लिए मुल्क छोड़ना पड़ेगा. नाराज़ छात्रों के आंदोलन से अब पश्चिम बंगाल दो-चार हो रहा है.  बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर हैं और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. 

मजदूर संगठन का समर्थन
कोलकाता में 8-9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज की ट्रेनी डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी. पूरा देश इस वीभत्स घटना को लेकर आक्रोशित है. पश्चिम बंगाल के सैकड़ों छात्र इस घटना के विरोध में आज यानी मंगलवार को सड़कों पर हैं. उन्होंने अपने इस प्रदर्शन को 'नबन्ना मार्च' नाम दिया है. छात्रों के इस प्रदर्शन को मजदूर संगठनों का भी समर्थन प्राप्त है. 

माहौल बिगाड़ने की साजिश
छात्रों को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है. पुलिस ने हावड़ा से कोलकाता को जोड़ने हावड़ा ब्रिज को सील कर दिया गया है. ब्रिज पर लोहे की दीवार खड़ी की गई थी, जिसे प्रदर्शनकारी छात्रों ने खींचकर हटा दिया है. पश्चिम बंग छात्र समाज और संग्रामी जौथा मंच नबन्ना मार्च के जरिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने हिंसा का हवाला देते हुए मार्च को गैरकानूनी बताया है, लेकिन छात्र कुछ सुनने को तैयार नहीं हैं. तृणमूल कांग्रेस ने इस मार्च को माहौल बिगाड़ने की साजिश बताया है. 

CM हाउस की सुरक्षा बढ़ाई
नबन्ना पश्चिम बंगाल सरकार का सचिवालय है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित सभी मंत्री और अफसर बैठते हैं. राज्य सचिवालय के पास BNS की धारा 163 (CrPC की धारा 144) लगा दी गई है, यहां एक साथ 5 से ज्यादा लोगों के जुटने पर मनाही है. वहीं, विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया है कि चार छात्र लापता हैं. पुलिस ने उन्हें हत्या की साजिश और हत्या के प्रयास के केस में गिरफ्तार किया है. छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए CM ममता बनर्जी के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. CM हाउस नबन्ना सचिवालय से 6 किमी दूर है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago