होम / जनता की बात / नोएडा की इस सोसाइटी में 200 दिनों से चल रहा प्रदर्शन, जिम्मेदारों ने मूंदी आंखें

नोएडा की इस सोसाइटी में 200 दिनों से चल रहा प्रदर्शन, जिम्मेदारों ने मूंदी आंखें

पैन ओएसिस सोसाइटी के रहवासी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं. यहां अब तक कई फ्लैट्स की रजिस्ट्री नहीं हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नोएडा के सेक्टर 70 स्थित पैन ओएसिस सोसाइटी में पिछले 200 दिनों से प्रदर्शन जारी है. दरअसल, सोसाइटी में काफी फ्लैट्स की रजिस्ट्री अभी तक नहीं हुई है, इसी को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है. हालांकि, रहवासियों के प्रदर्शन का बिल्डर पर कोई असर नहीं हो रहा है. लोगों का आरोप है कि सोसाइटी का मेंटनेंस भी नहीं किया जा रहा है और न ही AOA का गठन अब तक किया गया है. जिसके चलते उन्हें हर रोज परेशान होना पड़ता है.

2016 से अटका रहा
पिछले करीब 200 दिनों से वरिष्ठ नागरिकों सहित तमाम रहवासी मेंटनेंस ऑफिस के सामने सुबह-शाम प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा. जानकारी के मुताबिक, सोसाइटी के 18 टावरों में करीब 2200 फ्लैट हैं. यहां लगभग 6 से 7 हजार लोग रह रहे हैं. 2016 से बिल्डर ने लोगों को सोसाइटी में रहने की अनुमति तो दे दी है, लेकिन अब तक कई फ्लैट्स की रजिस्ट्री नहीं कराई है. 

सरकार को भी है खबर
रहवासी नोएडा अथॉरिटी से भी कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला. सोसाइटी की तरफ से अथॉरिटी को 200 से ज्यादा पत्र लिखे जा चुके हैं. शासन को भी पूरे मामले से अवगत कराया जा चुका है, मगर किसी भी तरफ से कोई मदद नहीं मिली. नोएडा अथॉरिटी के बिल्डर पर 300 करोड़ रुपए बकाया हैं. इस वजह से भी रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि वह इस मामले को अदालत भी लेकर गए हैं, मगर बिल्डर के बार-बार अनुपस्थित रहने की वजह से कार्यवाही आगे नहीं बढ़ पा रही है. इस दौरान, सुनील चौधरी, एमआर भारद्वाज, एएन वर्मा, राजेश पटवारी, अमरीश भाटिया, आरबी पांडे, अरविंद राकेश और एसके श्रीवास्तव उपस्थित थे. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago