✕

होम / जनता की बात / आम आदमी के लिए राहत की खबर, लगातार दूसरे महीने सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, जानें नए रेट

आम आदमी के लिए राहत की खबर, लगातार दूसरे महीने सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, जानें नए रेट

हर महीने की शुरुआत में गैस की कीमतें रिवाइज होती है. जरूरी नहीं कि इसमें बदलाव ही हो लेकिन इसे रिवाइज किया जाता है और फिर इसमें घटोतरी-बढ़ोतरी या स्थिर रखने का फैसला किया जाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश के चारों महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर के साथ कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में महीने की पहली तारीख में बदलाव हो गया है. खास बात तो ये है कि देश में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें 7 महीने के लोअर लेवल यानी 1,700 रुपए से नीचे आ गई हैं. वैसे कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार दूसरे महीने में कटौती की गई है. जबकि पिछले महीने की 8 तारीख को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए प्रति गैस सिलेंडर का इजाफा देखने को मिला था. देश के पेट्रोलियम मिनिस्टर की ओर से इसकी घोषणा की गई थी. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर घरेलू गैस सिलेंडर के साथ कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें कितनी हो गई हैं.

14.5 रुपये हुए कम

रसोई गैस यानी 14.2 किग्रा वजन वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में अभी तो कोई बदलाव नहीं दिख रहा है लेकिन 19 किग्रा वाले सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं. एक मई को गैस की कीमतों में जो बदलाव हुआ है, उसके हिसाब से दो महीने में 19 किग्रा वाले सिलेंडर की गैस के लिए अब राजधानी दिल्ली में 1747.50 रुपये देने पड़ेंगे. पिछले महीने इसके लिए 1762 रुपये और मार्च में 1803 रुपये देने पड़ते थे. इसका मतलब हुआ कि दो महीने में 19 किग्रा वजन वाले गैस सिलेंडर के दाम 55.5 रुपये और एक महीने में 14.5 रुपये कम हुए हैं.

आम लोगों को क्या होगा फायदा?

19 किग्रा वजन वाले गैस सिलेंडर का इस्तेमाल कॉमर्शियल तौर पर होता है जैसे कि होटल, रेस्टोरेंट्स इत्यादि. ऐसे में अगर इसके दाम होते हैं तो होटल, रेस्टोरेंट्स इत्यादि अपने मेन्यू में प्राइस कट कर सकते हैं, जिसका फायदा आम लोगों को मिल सकता है. 

19 किग्रा वाले सिलेंडर के नए-पुराने दाम

दिल्ली:           1762.00 रुपये 1747.50 रुपये
कोलकाता:     1868.50 रुपये 1851.50 रुपये
मुंबई:            1713.50 रुपये 1699.00 रुपये
चेन्नई:            1921.50 रुपये 1906.00 रुपये

अप्रैल में महंगा हुआ था घरेलू गैस

पिछले महीने सरकार ने 7 अप्रैल को घरेलू इस्तेमाल वाले 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिये थे. तब सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपये महंगा किया था. ये बढ़ोतरी उज्जवला योजना के तहत आने वाले लाभार्थी और आम लोग दोनों पर लागू हुई थी. दोनों के लिए सिलेंडर पर 50 रुपये बढ़ाये थे. 7 अप्रैल की बढ़ोतरी के बाद उन्हें LPG सिलेंडर 550 रुपये में मिल रहा है. वहीं, आम लोगों को सिलेंडर की कीमत 853 रुपये पड़ रही है.

7 अप्रैल को जारी हुए थे नए रेट्स

सामान्य उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलोग्राम वाले वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 803 रुपये से बढ़कर 853 रुपये हो गई. उज्ज्वला योजना के तहत उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलोग्राम वाले एक सिलेंडर की कीमत अब 503 रुपये से बढ़कर 553 रुपये हो गई.

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की ये है कीमत

दिल्ली:           853.00 रुपये
कोलकाता:     879.00 रुपये
मुंबई:            852.50 रुपये
चेन्नई:            868.50 रुपये
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

27 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय गुर्जर महासम्मेलन, सामाजिक सुधार और युवाओं के भविष्य पर रहेगा जोर

टॉकाटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले सम्मेलन में राजनीतिक प्रतिनिधित्व, शिक्षा, रोजगार, आरक्षण और सामाजिक कुरीतियों पर चर्चा होगी. अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से मांगें उठाने की बात कही.

1 week ago

दिल्ली की हवा फिर हुई खराब, AIIMS के पास AQI 255 पर पहुंचा; सांस के मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने से हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है. CPCB के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह AIIMS के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक 255 दर्ज किया गया.

1 week ago

दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, 30 जगहों पर डायवर्जन की चेतावनी; गैर-जरूरी यात्रा से बचें

सेंट्रल दिल्ली, कनॉट प्लेस और प्रमुख सड़कों पर पाबंदियों के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

12-October-2026

दवाओं और जांचों के नाम हिंदी में लिखें डॉक्टर, ब्रजेश पाठक ने की अपील

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, चिकित्सा व्यवस्था में हिंदी और भारतीय भाषाओं के इस्तेमाल से मरीजों को इलाज समझने में मिल सकती है आसानी

25-September-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026


बड़ी खबरें

महादेव बेटिंग ऐप के को-फाउंडर रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार

सौरभ चंद्राकर के ओमान से भारत प्रत्यर्पण के कुछ दिनों बाद हुई उप्पल की गिरफ्तारी, 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक के अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क के संचालन का है आरोप

2 hours ago

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

15 hours ago

अक्षर योग केंद्र ने मास्टर एंथनी को चीन का कंट्री हेड नियुक्त किया, वैश्विक विस्तार की तैयारी

संस्थान की योजना 2027 की शुरुआत में चीन में योग, ध्यान और प्राणायाम से जुड़े विशेष कार्यक्रम शुरू करने की है.

12 hours ago

मोबावेन्यू के रेवेन्यू में 48.6% की बढ़ोतरी, पहली छमाही में मुनाफा 72.2% उछला

एडटेक कंपनी मोबावेन्यू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

13 hours ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

16 hours ago