✕

होम / जनता की बात / RBI का बड़ा फैसला, अब 10 साल के बच्चे भी खुद ऑपरेट कर सकेंगे अपना बैंक अकाउंट

RBI का बड़ा फैसला, अब 10 साल के बच्चे भी खुद ऑपरेट कर सकेंगे अपना बैंक अकाउंट

RBI ने 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों को खुद का बैंक अकाउंट खोलने और चलाने की इजाजत दी है. वे सेविंग और टर्म डिपॉजिट अकाउंट रख सकेंगे, साथ ही ATM, नेट बैंकिंग जैसी सुविधाएं भी मिल सकती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

RBI की तरफ से बच्चों को जल्दी वित्तीय आजादी देने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है. आरबीआई के नए नि‍यम के अनुसार अब 10 साल या उससे बड़ी उम्र के बच्चे अपने सेव‍िंग और एफडी अकाउंट को खुद ओपन कर सकेंगे और ऑपरेट कर सकेंगे. इस न‍ियम को आरबीआई की तरफ से 21 अप्रैल 2025 को जारी किया गया है. आरबीआई (RBI) की तरफ से बैंकों को निर्देश दिया गया है क‍ि वे 10 साल से बड़े बच्चों को अपने सेव‍िंग और एफडी अकाउंट खोलने और ऑपरेट करने की अनुमति दें. हालांकि, बैंक अपने रिस्‍क न‍ियमों के आधार पर कुछ सीमाएं तय करेंगे. यह नियम बच्चों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ने का बड़ा कदम है.

माता-पिता या कानूनी अभिभावक ऑपरेट करेंगे

10 साल से छोटे बच्चों के लिए भी खाता खोला जा सकता है लेकिन इसे उनके माता-पिता या कानूनी अभिभावक ऑपरेट करेंगे. आरबीआई (RBI) ने 1976 के अपने पुराने नियम को दोहराया है जिसमें मां को भी अभिभावक बनने की अनुमति है. 10 साल या इससे बड़ी उम्र के बच्चे अपने अकाउंट को खुद ऑपरेट कर सकते हैं. लेकिन बैंक अपने नियमों के अनुसार कुछ ल‍िमि‍ट तय करेंगे, जैसे कि कितना पैसा जमा क‍िया या निकाला जा सकता है. ये नियम बच्चों और उनके अभ‍िभावकों को साफ तौर पर बताए जाएंगे.

18 साल होने पर क्या होगा?

जब बच्चा 18 साल का हो जाएगा तो बैंक को उससे नए साइन लेने होंगे. अगर अकाउंट अभिभावक चला रहे थे तो बैलेंस की पुष्टि की जाएगी. आरबीआई (RBI) की तरफ से बैंकों से कहा गया क‍ि वे इस बदलाव को आसान बनाने के लिए पहले से तैयारी करें. बैंक बच्चों को इंटरनेट बैंकिंग, ATM/डेबिट कार्ड और चेकबुक जैसी सुविधाएं दे सकते हैं. लेकिन यह उनके र‍िस्‍क पर निर्भर करेगा. इससे बच्चे मॉडर्न बैंकिंग को समझ सकेंगे.

ओवर ड्रॉफ्ट की परम‍िशन नहीं

खाता बच्चा खुद ऑपरेट करे या उसके अभिभावक, उसमें ओवरड्राफ्ट (यानी खाते में जमा राशि से ज्यादा निकासी) की अनुमति नहीं होगी. खाता हमेशा क्रेडिट में रहना चाहिए. बच्चों के अकाउंट खोलते समय बैंकों को KYC नियमों का पालन करना होगा. यह RBI के 2016 के KYC नियमों के अनुसार होगा.

कब से लागू होगा?

यह नियम सभी कमर्शियल बैंकों, शहरी सहकारी बैंकों, राज्य सहकारी बैंकों और जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों पर लागू होगा. बैंकों को 1 जुलाई, 2025 तक अपने नियमों को अपडेट करना होगा. यह कदम बच्चों को छोटी उम्र से ही पैसे बचाने और मैनेज करने में मदद करेगा. वे बैंकिंग सिस्टम को समझेंगे और वित्तीय जिम्मेदारी सीखेंगे. माता-पिता को अपने बच्चों को फाइनेंश‍ियल फ्रीडम देने में आसानी होगी. आरबीआई (RBI) का यह नियम बच्चों के भविष्य को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

27 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय गुर्जर महासम्मेलन, सामाजिक सुधार और युवाओं के भविष्य पर रहेगा जोर

टॉकाटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले सम्मेलन में राजनीतिक प्रतिनिधित्व, शिक्षा, रोजगार, आरक्षण और सामाजिक कुरीतियों पर चर्चा होगी. अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से मांगें उठाने की बात कही.

1 week ago

दिल्ली की हवा फिर हुई खराब, AIIMS के पास AQI 255 पर पहुंचा; सांस के मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने से हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है. CPCB के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह AIIMS के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक 255 दर्ज किया गया.

1 week ago

दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, 30 जगहों पर डायवर्जन की चेतावनी; गैर-जरूरी यात्रा से बचें

सेंट्रल दिल्ली, कनॉट प्लेस और प्रमुख सड़कों पर पाबंदियों के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

12-October-2026

दवाओं और जांचों के नाम हिंदी में लिखें डॉक्टर, ब्रजेश पाठक ने की अपील

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, चिकित्सा व्यवस्था में हिंदी और भारतीय भाषाओं के इस्तेमाल से मरीजों को इलाज समझने में मिल सकती है आसानी

25-September-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026


बड़ी खबरें

महादेव बेटिंग ऐप के को-फाउंडर रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार

सौरभ चंद्राकर के ओमान से भारत प्रत्यर्पण के कुछ दिनों बाद हुई उप्पल की गिरफ्तारी, 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक के अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क के संचालन का है आरोप

1 hour ago

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

15 hours ago

अक्षर योग केंद्र ने मास्टर एंथनी को चीन का कंट्री हेड नियुक्त किया, वैश्विक विस्तार की तैयारी

संस्थान की योजना 2027 की शुरुआत में चीन में योग, ध्यान और प्राणायाम से जुड़े विशेष कार्यक्रम शुरू करने की है.

12 hours ago

मोबावेन्यू के रेवेन्यू में 48.6% की बढ़ोतरी, पहली छमाही में मुनाफा 72.2% उछला

एडटेक कंपनी मोबावेन्यू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

12 hours ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

15 hours ago