होम / जनता की बात / लाखों लाभार्थियों की Ration Card E-KYC अब भी बाकी, सरकार ने 30 अप्रैल तक बढ़ाई डेडलाइन

लाखों लाभार्थियों की Ration Card e-KYC अब भी बाकी, सरकार ने 30 अप्रैल तक बढ़ाई डेडलाइन

केंद्र सरकार ने राशन कार्डधारकों के लिए ई-केवाईसी की अंतिम तारीख चौथी बार बढ़ाकर 30 अप्रैल 2025 कर दी है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह आखिरी मौका है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने और फर्जी या डुप्लीकेट राशन कार्ड्स को रद्द करने के उद्देश्य से भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी को अनिवार्य किया है. 31 मार्च 2025 तक सभी राशन कार्ड धारकों को ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करनी थी, लेकिन अभी भी 5 लाख राशन कार्ड धारकों की यह प्रक्रिया अधूरी है. जिसके कारण सरकार ने डेडलाइन को अब 30 अप्रैल 2025 तक बढ़ा दिया है.

राशन कार्ड ई-केवाईसी की डेडलाइन बढ़ाने के साथ ही सरकार के द्वारा यह भी कहा गया है कि यदि तय समय तक लाभार्थी राशन कार्ड ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं, तो उन्हें मिलने वाले लाभों को समाप्त कर दिया जाएगा. जैसे मुफ्त राशन की सुविधा. इसके अलावा उनका राशन कार्ड भी रद्द किया जा सकता है.

राशन कार्ड ई-केवाईसी क्यों है जरूरी

सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि राशन कार्ड का लाभ केवल पात्र व्यक्तियों को ही मिले. इसलिए राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़कर बायोमेट्रिक सत्यापन करके लाभार्थियों की पहचान की जा रही है. ऐसा करने से फर्जी लाभार्थियों की पहचान होगी और सरकारी संसाधनों का सही लोग इस्तेमाल कर पाएंगे.

राशन कार्ड ई-केवाईसी में देरी के ये हो सकते हैं कारण

अभी भी लगभग 5 लाख राशन कार्ड धारकों की ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है. जिसके पीछे के कई कारण हो सकते हैं जैसे-

1.ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीकी समस्याएं जैसे नेटवर्क की कमी, ई-पॉश मशीनों की खराबी.

2. कई लाभार्थी ऐसे हैं जिन्हें अभी तक राशन कार्ड ई-केवाईसी प्रक्रिया के बारे में जानकारी ही नहीं है. जागरूकता की कमी भी एक कारण है.

3. कई लोग अपने मूल स्थान से बाहर रहते हैं जिसके कारण वह समय पर ई केवाईसी नहीं कर पा रहे हैं.

4. कई लोगों के फिंगर फिंगरप्रिंट मशीन में सही से काम नहीं कर पा रहे हैं, जैसे बुजुर्गों के, इसलिए बायोमेट्रिक जैसी प्रक्रिया में देरी हो रही है.

30 अप्रैल का है अंतिम दिन

केंद्र सरकार या सुनिश्चित करना चाहती है कि 30 अप्रैल 2025 तक शत प्रतिशत ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो जाए. यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो लाभार्थियों को सब्सिडी और अनाज आवंटन जैसी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल.

• राशन कार्ड ई-केवाईसी करने की ऑनलाइन और ऑफलाइन सुविधा

• राशन कार्ड धारक अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन ई-केवाईसी करवा सकते हैं.

• राशन कार्ड ई-केवाईसी की प्रक्रिया को ऑनलाइन पूरी करने के लिए सबसे पहले नजदीकी सरकारी राशन दुकान पर जाना होगा. जहां पर आधार और राशन कार्ड के माध्यम से बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा. इसके बाद ई केवाईसी हो जाएगी.

• ऑनलाइन राशन कार्ड ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने के लिए कुछ राज्यों में मेरा राशन अप या एनएफएसए पोर्टल के जरिए यह सुविधा दी जा रही है. इसके लिए आपका आधार मोबाइल नंबर से लिंक होना जरूरी है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago