होम / जनता की बात / बारिश में फिर बेबस मुंबई: शाम को ऑफिस से निकले लोग अल सुबह ही घर पहुंच सके 

बारिश में फिर बेबस मुंबई: शाम को ऑफिस से निकले लोग अल सुबह ही घर पहुंच सके 

कभी न थमने वाली मुंबई बारिश के आगे बेबस हो जाती है. बुधवार को भी यही नज़ारा देखने को मिला. आज भी मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

कभी न थमने वाली मुंबई एक बार फिर बारिश (Mumbai Rain) के आगे बेबस नज़र आई. बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश ने पूरी मुंबई को जैसे जाम कर दिया. सड़क, ट्रेन से लेकर हवाई जहाज तक हर रूट बारिश के चलते प्रभावित रहा. ऐसे में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. शाम को घर जाने के लिए ऑफिस से निकले अधिकांश लोग दूसरे दिन अल सुबह ही अपने ठिकाने पर पहुंच सके. मौसम विभाग ने आज भी तेजी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके मद्देनजर सभी स्कूल और कॉलेज आज बंद रहेंगे. हालांकि, नौकरीपेशा लोगों को सामान्य दिनों की तरह ही ऑफिस जाना होगा. 

बीच सफर में रद्द हुई ट्रेन 
बारिश के चलते जगह-जगह सड़कों और रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया, जिसकी वजह से लोग बीच रास्ते में ही फंस गए. CST से नवी मुंबई को जाने वाली लोकल को कुर्ला स्टेशन पर रोक दिया गया. काफी देर तक यात्री ट्रेन के चलने का इंतजार करते रहे. करीब एक घंटे के बाद लोकल के रद्द होने की घोषणा की गई. आसपास के इलाकों में पानी भरने के चलते यहां से लोगों को कैब या कोई दूसरा साधन भी नहीं मिला. मजबूरन उन्हें काफी दूर तक पैदल चलकर जाना पड़ा. शाम को ऑफिस से निकले लोग गुरुवार अल सुबह ही अपने घर पहुंच सके. इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं.    

गूगल मैप भी हुआ लाल
रेलवे ट्रैक पर पानी जमा होने के कारण कई रूट्स पर लोकल ट्रेनों के पहिये थम गए. गूगल मैप में शहर की अधिकांश सड़कें लाल नजर आईं, क्योंकि जलभराव के चलते ट्रैफिक जाम हो गया था. मुंबई में शाम के समय जोरदार बारिश हुई. मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान जताया था, लेकिन इतनी तेज होगी ये शायद किसी ने नहीं सोचा था. बारिश और तेज हवा के चलते कई फ्लाइट को भी डायवर्ट किया गया. कल मुंबई हवाई अड्‌डे पर स्पाइसजेट, इंडिगो और विस्तारा की उड़ानें प्रभावित होने की जानकारी है.  

हर बार की यही कहानी    
मौसम कार्यालय ने गुरुवार को भी मुंबई और पड़ोसी जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक, मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है. बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है. बारिश के दिनों में अक्सर मुंबई थम जाती है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर आज सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखे हैं, लेकिन सरकारी और निजी कार्यालय खुले रहेंगे. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago