होम / जनता की बात / हिंदी भवन में हुआ काव्य संग्रह का विमोचन, बही कविताओं की रसधारा 

हिंदी भवन में हुआ काव्य संग्रह का विमोचन, बही कविताओं की रसधारा 

जसबीर कविता मंच की स्थापना डॉ जसबीर कौर ने 2020 में की थी, इसका उद्देश्य है सुप्रसिद्ध साहित्यकारों का सम्मान व नवीन साहित्यकारों को प्रोत्साहित करना.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जसबीर कविता मंच, नई दिल्ली द्वारा काव्य संग्रह 'प्रकृति और भावनाएं' का हिंदी भवन में विमोचन हुआ. डॉक्टर जसबीर कौर इस काव्य मंच की संस्थापिका और डॉक्टर अमित कौर सहसंस्थापिका हैं. इस विमोचन समारोह के विशिष्ट अतिथिगण डॉ संदीप मारवाह, उर्वशी अग्रवाल, विकास यशकीर्ति, मृदुला टंडन, प्रेम भारद्वाज, नरेश मलिक और अंजू जैन थे. इस काव्य संग्रह में देश-विदेश के 28 कवि-कवयित्रियों की रचनाएं सम्मलित हैं. 

इनकी कविताओं को मिला स्थान 
जिन कवि-कवयित्रियों की कविताएं इस संग्रह में शामिल हैं उनके नाम हैं - कवयित्री डॉ अमित कौर पुरी, डॉ जसबीर कौर, ज्योतिर्मया ठाकुर, डॉ नीलम वर्मा, सुषमा चौहान, रूपम लाल, रश्मि'लहर', संजय श्रीवास्तव 'सागर', सुमन माहेश्वरी, वंदना खुराना, नीलू गुप्ता, सुरभि जोशी, शांति शर्मा, डॉ मंजुला पाण्डेय, सुनीता बंसल, ऊषा जैन, अंजू क्वात्रा, मृदुला भटनागर, अल्का महेश्वरी, डॉ लवलीन, स्वर्णज्योति, कवयित्री गीता सचदेव कपूर, नलिनी पोपट, मोनिका चावला कपूर, अतुल अविरल, मंजू गुप्ता, पूर्णिमा राय और हरमिन्दर कौर.

समारोह ने सभी ने बांधा समां 
साहित्य प्रेम काव्य समारोह के हर क्षण में समाहित था. डॉ जसबीर कौर ने स्वरचित सरस्वती वंदना से काव्य समारोह आरंभ किया व नारीशक्ति पर अपनी रचना साझा की. डॉ संदीप मारवाह ने काव्य पुस्तक विमोचन कर अपने सकारात्मक विचारों से सभी साहित्यकारों को प्रोत्साहित किया. डॉ अमित कौर पुरी ने बीज वर्षा कविता साझा कर प्रकृति संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया. उर्वशी उर्वी ने शबरी पर अनुभूतियां साझा की, औरे नरेश मलिक ने अपनी गजल से समा बांधा. 

'संकरी गली राजपथ हो गई'
समारोह में अंजू जैन ने मां पर अपने मन के उद्गार सुनाए,तो विकास यशकीर्ति ने गीत संकरी गली राजपथ हो गई...सुना मन मोह लिया. प्रेम भारद्वाज व मृदुला टंडन ने अपनी रचना द्वारा जीवन सत्य से श्रोताओं को रूबरू कराया. सभी सहभागी कवि-कवयित्रियों ने काव्य संग्रह प्रकृति और भावनाएं से अपनी रचनाएं साझा की. जसबीर कविता मंच की ओर से सभी अतिथिगण साहित्यकारों को साहित्य सम्मान, मोमेंटो, शाल, गुलदस्ता व सहभागिता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया.

इन्हें किया गया सम्मानित
अतिथिगण गौरव गुप्ता, हरीश गुप्ता, सिमरन चुग, नैन्सी जुनेजा, प्रेरणा शर्मा, राजेश मांझी, अनिल मासूम और शानू एवं मनीष सिन्हा को मंच पर सम्मानित किया गया. ऑल इंडिया की प्रसिद्ध RJ अमिता कमल ने मंच संचालन किया. जसबीर कविता मंच की स्थापना डॉ जसबीर कौर ने 2020 में की थी, इसका उद्देश्य है सुप्रसिद्ध साहित्यकारों का सम्मान व नवीन साहित्यकारों को प्रोत्साहित करना. इस काव्य संग्रह से जसबीर कविता मंच ने प्रकृति प्रेम व पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश श्रोताओं तक पहुंचाने का सफल प्रयास किया है. डॉ जसबीर कौर कवयित्री, लेखिका हैं. पिछले पंद्रह सालों से साहित्य कार्य से निरंतर जुड़ी हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025

अगस्त में खुदरा महंगाई 2% के पार, एसबीआई रिसर्च ने दी राहत की उम्मीद

मानसून और खाद्य कीमतों से निकट भविष्य में दबाव, पर मध्यम अवधि में महंगाई घटने की उम्मीद जताई गई

13-September-2025


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

2 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

4 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

3 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

7 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

5 hours ago