होम / जनता की बात / PNB ग्राहक 10 अप्रैल तक निपटा लें ये काम, नहीं तो फ्रीज हो जाएगा अकाउंट

PNB ग्राहक 10 अप्रैल तक निपटा लें ये काम, नहीं तो फ्रीज हो जाएगा अकाउंट

पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है. अगर आपके पीएनबी अकाउंट की केवाईसी नहीं हुई है तो 10 अप्रैल, 2025 तक जरूर कर लें.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आपका खाता पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) में है, तो फिर ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. पीएनबी के ग्राहकों को अलर्ट हो जाने की जरूरत है, वरना अकाउंट जल्द ही बंद हो सकता. अगर आपने 31 मार्च 2025 तक तक नो योर कस्टमर (KYC) अपडेट नहीं करवाया है, तो आपके लिए 10 अप्रैल, 2025 तक ये करवाने का आखिरी समय है.

KYC अपडेट कैसे करें?

अगर आपको अपना KYC अपडेट करना है, तो आप नीचे बताए गए तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

• बैंक ब्रांच पर जाकर- अपने पहचान पत्र, पता प्रमाण, हाल की फोटो, PAN कार्ड/फॉर्म 60, इनकम प्रूफ और मोबाइल नंबर (अगर पहले नहीं दिया गया हो) लेकर अपने नजदीकी PNB शाखा में जाएं और KYC अपडेट करवाएं.
• PNB ONE ऐप के जरिए- घर बैठे ऑनलाइन KYC अपडेट कर सकते हैं.
• इंटरनेट बैंकिंग (IBS) से- PNB की ऑनलाइन बैंकिंग में लॉगिन करें और KYC अपडेट का ऑप्शन चुनें.
• रजिस्टर्ड ईमेल या डाक के माध्यम से- अपने होम ब्रांच को KYC डॉक्यूमेंट भेज सकते हैं.

KYC अपडेट नहीं किया तो क्या होगा?

अगर ग्राहक 10 अप्रैल 2025 तक KYC अपडेट नहीं करवाते हैं, तो वह अपने खाते से कोई भी लेन-देन नहीं कर पाएंगे. बैंक खाते पर अस्थायी रोक लगा दी जाएगी, जिससे आप न तो पैसे जमा कर पाएंगे और न ही निकाल सकेंगे.

KYC स्टेटस कैसे चेक करें?

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपका KYC अपडेट है या नहीं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें-

• PNB ऑनलाइन बैंकिंग में लॉगिन करें.
• पर्सनल सेटिंग्स में जाकर KYC स्टेटस चेक करें.
• अगर अपडेट की जरूरत होगी, तो स्क्रीन पर मैसेज दिखेगा.

PNB ONE ऐप से eKYC कैसे करें?

• PNB ONE ऐप में लॉगिन करें.
• KYC स्टेटस चेक करें.
• अगर अपडेट की जरूरत हो, तो दिए गए निर्देशों का पालन करके KYC अपडेट करें.

KYC क्या होता है और क्यों जरूरी है?

KYC यानी Know Your Customer एक बैंकिंग प्रक्रिया है, जिससे बैंक अपने ग्राहकों की पहचान को सत्यापित करता है। इसका मकसद धोखाधड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग और फाइनेंशियल क्राइम को रोकना है. PNB ने अपने ग्राहकों को आगाह किया है कि KYC अपडेट करने के लिए अनजान लिंक पर क्लिक न करें और किसी भी अज्ञात स्रोत से फाइल डाउनलोड न करें. अगर कोई संदेह हो, तो अपनी नजदीकी PNB ब्रांच में जाकर या PNB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सही जानकारी लें.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

1 week ago

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025

अगस्त में खुदरा महंगाई 2% के पार, एसबीआई रिसर्च ने दी राहत की उम्मीद

मानसून और खाद्य कीमतों से निकट भविष्य में दबाव, पर मध्यम अवधि में महंगाई घटने की उम्मीद जताई गई

13-September-2025


बड़ी खबरें

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

1 hour ago

ZEE ने Serie A समेत इटली की प्रमुख फुटबॉल लीग्स के एक्सक्लूसिव मीडिया राइट्स हासिल किए

इस समझौते के तहत भारत के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान और मालदीव में भी इन प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिताओं का प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग ZEE के पास होगी.

1 hour ago

OfBusiness ने फिर शुरू की IPO की तैयारी, 800 मिलियन डॉलर जुटाने की योजना

कंपनी अब तक SoftBank, Tiger Global, Norwest Venture Partners, Z47, Alpha Wave और Falcon Edge Capital जैसे प्रमुख निवेशकों से करीब 900 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटा चुकी है.

1 hour ago

पेटीएम में ₹2,038 करोड़ का सौदा, दो बड़े निवेशकों ने बेची 2.33% हिस्सेदारी

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के ब्लॉक डील डेटा के अनुसार, दोनों निवेशकों ने कुल 1.49 करोड़ (1,49,00,000) शेयर बेचे हैं.

3 hours ago

होर्मुज समझौते से संभले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट क्रूड फिर 80 डॉलर के करीब

ईरान और ओमान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों के लिए एक अस्थायी शिपिंग रूट पर सहमति बनाई है. यह व्यवस्था अगले दो से चार महीने तक लागू रह सकती है.

4 hours ago