होम / जनता की बात / देश को आज मिलेंगी 3 नई वंदे भारत ट्रेनें, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, जानें पूरा रूट

देश को आज मिलेंगी 3 नई वंदे भारत ट्रेनें, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, जानें पूरा रूट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इनसे यात्रा में लगने वाले समय में कमी आएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश को आज 3 नई वंदे भारत ट्रेनें मिलने वाली हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  हरी झंडी दिखाकर इन रेलगाड़ियों को रवाना करेंगे. रेलवे का दावा है कि इन नई वंदे भारत ट्रेनों में यात्रियों को विश्व स्तरीय सेवाएं प्रदान की जाएंगी. इन ट्रेनों से यात्रा के समय में कमी आएगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. ये वंदे भारत गाड़ियां उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में दौड़ेंगी. 

इतना बचेगा समय
प्रधानमंत्री मोदी आज शनिवार को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इन रेलगाड़ियों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करेंगे. अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस तीन राज्यों के मेरठ-लखनऊ, मदुरै-बेंगलुरु और चेन्नई-नागरकोइल रूट पर कनेक्टिविटी में सुधार करेंगी. इन ट्रेनों की रफ्तार पहले से मौजूद गाड़ियों से ज्यादा है. ऐसे में इनसे यात्रा के समय में कमी आएगी. मेरठ सिटी-लखनऊ वंदे भारत से यात्रियों का लगभग 1 घंटे का समय बचेगा. इसी तरह, चेन्नई एग्मोर-नागरकोइल वंदे भारत से 2 घंटे और मदुरै-बेंगलुरु वंदे भारत से सफर करीब डेढ़ घंटे छोटा हो जाएगा.

केवल 2 ही स्टॉपेज
मेरठ और लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत का स्टॉपेज लेवल मुरादाबाद और बरेली में होगा. यह ट्रेन 560 किमी दूरी सात घंटे 10 मिनट में पूरी करेगी. इस ट्रेन की औसत रफ्तार 75 किमी प्रति घंटा रहेगी. मेरठ से यह ट्रेन सुबह 6:35 बजे निकलेगी और दोपहर 1:45 बजे लखनऊ पहुंचेगी. वापसी में यह लखनऊ से दोपहर 2:45 बजे रवाना और रात 10 बजे मेरठ पहुंच जाएगी.

दक्षिण में यहां दौड़ेंगी ट्रेनें
इसी तरह, डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-नागरकोइल वंदे भारत और मदुरै- बेंगलुरु छावनी वंदे भारत एक्सप्रेस भी आज से पटरी पर दौड़ना शुरू कर देंगी. नागरकोइल तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस केवल उद्घाटन वाले दिन डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल स्टेशन से रवाना की जाएगी, लेकिन इसकी नियमित सेवा चेन्नई एग्मोर (चेन्नई एषुंबूर) से होगी. यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी दिन संचालित की जाएगी. ट्रेन चेन्नई एग्मोर से सुबह 5 बजे रवाना निकलेगी और उसी दिन दोपहर 1.50 बजे नागरकोइल पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन नागरकोइल जंक्शन से दोपहर 2.20 बजे रवाना होगी और रात 11 बजे चेन्नई एग्मोर पहुंचेगी.

ऐसा रहेगा गाड़ियों का रूट
मदुरै और बेंगलुरु छावनी के बीच वंदे भारत सेवा मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी दिन चलेगी. मदुरै से सुबह 5.15 बजे रवाना होगी और दोपहर 1 बजे बेंगलुरु कैंट पहुंचेगी. वापसी में यह दोपहर 1.30 बजे बेंगलुरु छावनी से रवाना होगी और रात 9.45 बजे मदुरै पहुंचेगी. बता दें कि वंदे भारत ट्रेनों को खास तरह से डिज़ाइन किया गया है. ये ट्रेनें बाकी रेलगाड़ियों की तुलना में तेज रफ़्तार से दौड़ती हैं. इससे यात्रा में लगने वाला समय कम हो जाता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago