होम / जनता की बात / वैश्विक स्तर पर मजबूत हो रहा भारत, लेकिन इन देशों का नजरिया हुआ नेगेटिव!

वैश्विक स्तर पर मजबूत हो रहा भारत, लेकिन इन देशों का नजरिया हुआ नेगेटिव!

ऐसे यूरोपीय देशों की संख्या में इजाफा हुआ है, जो भारत को लेकर नकारात्मक दृष्टिकोण रखते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

वैश्विक स्तर पर भारत (India) की मजबूत होती छवि के बीच, यूरोपीय देशों (European Countries) के भारत के प्रति नजरिए में बदलाव आया है. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अधिक यूरोपीय देश अब भारत के प्रति कम अनुकूल दृष्टिकोण (Less Favourable Attitude) रखते हैं. प्यू रिसर्च सेंटर (Pew Research Centre) द्वारा किए गए सर्वेक्षण के अनुसार, ऐसे यूरोपीय देशों की संख्या पहले से ज्यादा हो गई है, जिनका भारत के प्रति दृष्टिकोण नकारात्मक हुआ है.

France में सबसे ज्यादा बदलाव 
अध्ययन में शामिल पांच देशों में भारत के लिए अनुकूल विचारों में 10 प्रतिशत अंक या उससे अधिक की गिरावट आई है. वॉशिंगटन बेस्ड इस थिंक टैंक ने निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए 20 फरवरी से 22 मई के बीच 24 देशों में 30,861 लोगों का सर्वेक्षण किया और मंगलवार को इस संबंध में रिपोर्ट जारी की है. भारत को लेकर सबसे बड़ा बदलाव फ्रांस (France) में देखने को मिला. यहां महज 39 प्रतिशत लोग ही भारत के प्रति अनुकूल दृष्टिकोण रखते हैं, जबकि 2008 में यह आंकड़ा 70 प्रतिशत था. स्पेन में भी भारत के प्रति अनुकूल दृष्टिकोण में काफी गिरावट आई है.

जर्मनी के लोगों की भी बदली सोच
मौजूदा वक्त में स्पेन के केवल 34% लोगों की नजर में भारत की छवि सकारात्मक है, जो 2007 के 48 प्रतिशत के मुकाबले काफी कम है. इसी तरह, जर्मनी में भी भारत की छवि को लेकर बदलाव आया है. पहले 60 फीसदी जर्मनिवासियों की सोच भारत को लेकर पॉजिटिव थी, जो अब केवल 47 प्रतिशत रह गई है. इसी तरह, पोलैंड के लोग भी भारत को कम अनुकूल मानते हैं. पहले 59 पोलैंडवासियों का नजरिया भारत को लेकर सकारात्मक था, अब यह आंकड़ा 46 प्रतिशत हो गया है. UK के 75 प्रतिशत लोग भी भारत के प्रति कम अनुकूल दृष्टिकोण रखते हैं. कुल मिलाकार ये रिपोर्ट बताती है कि यूरोपीय देशों में भारत को लेकर नेगेटिव सेंटिमेंट बढ़ रहा है. 

इन्हें विश्वास, बढ़ रहा भारत का प्रभाव
इस सर्वेक्षण में मोदी सरकार के बारे में भारतीयों की भी राय जानी गई. लगभग 10 में से आठ भारतीय मोदी के बारे में सकारात्मक राय रखते हैं. 55 प्रतिशत का दृष्टिकोण मोदी सरकार को लेकर बेहद अनुकूल रहा. सर्वे में बड़ी संख्या में लोगों ने माना कि भारत का वैश्विक प्रभाव बढ़ रहा है. करीब 71% पुरुषों का मानना है कि वैश्विक मंच पर भारत मजबूत हो रहा है. वहीं, ऐसी सोच रखने वाली महिलाओं की संख्या 65 प्रतिशत है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago