होम / जनता की बात / OYO का नया फरमान, अनमैरिड कपल की होगी एंट्री बैन, इस शहर से की नियम की शुरूआत

OYO का नया फरमान, अनमैरिड कपल की होगी एंट्री बैन, इस शहर से की नियम की शुरूआत

ओयो ने अपने नियमों में बड़ा बदलाव किया है और इसके तहत प्लेटफॉर्म से जुड़े होटलों में अनमैरिड कपल्स की एंट्री बैन करने का फैसला किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

OYO से भारत किसी भी शहर में सस्ते होटल ढूंढने में आसानी होती है. यह न केवल युवाओं में प्रचलित है बल्कि धार्मिक जगहों पर इसकी मांग बहुत ज्यादा है. होटल बुकिंग कंपनी OYO ने अपने पार्टनर होटलों के लिए एक नया चेक-इन नियम लागू किया है. इस नई गाइडलाइन के अनुसार, OYO के होटलों में अविवाहित जोड़ों यानी अनमैरिड कपल को अब चेक-इन की इजाजत नहीं दी जाएगी. इस नियम को सबसे पहले मेरठ में लागू किया गया है और इसे 2025 से ही फॉलो किया जाएगा.

OYO ने ऐसा क्यों किया?

नए नियम के अनुसार, सभी जोड़ों को अब OYO में चेक-इन के समय वैलिड रिलेशनशिप सर्टिफिकेट दिखाना होगा, चाहे उनकी बुकिंग ऑनलाइन की गई हो या ऑफलाइन. OYO ने अपने पार्टनर होटलों को यह अधिकार दिया है कि वे स्थानीय सामाजिक मानदंडों के आधार पर जोड़ों की बुकिंग को अस्वीकार कर सकते हैं. OYO का कहना है कि यह फैसला सामाजिक संवेदनशीलता और स्थानीय कानूनों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

मेरठ से हुई इसकी शुरुआत

मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, OYO ने अपने पार्टनर होटलों को मेरठ में तुरंत प्रभाव से इस नियम को लागू करने का निर्देश दिया है. कंपनी का कहना है कि इस नियम के असर और फीडबैक के आधार पर इसे अन्य शहरों में भी लागू किया जा सकता है.

कंपनी का कहना है कि मेरठ और कुछ अन्य शहरों के नागरिक समूहों और स्थानीय निवासियों ने OYO से अविवाहित जोड़ों को चेक-इन करने से रोकने की मांग की थी. इन समूहों ने इसे “समाज के मूल्यों के अनुकूल” नीति बताते हुए OYO से इस दिशा में कदम उठाने का अनुरोध किया था, जिसके बाद ये फैसला लिया गया है.

हम समझते हैं अपनी जिम्मेदारी

OYO नॉर्थ इंडिया के रीजन हेड पावस शर्मा ने कहा, “OYO सुरक्षित और जिम्मेदार आतिथ्य प्रथाओं को बनाए रखने के लिए जाना जाता है. हम व्यक्तिगत स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं, लेकिन स्थानीय कानून और समाज के विचारों के साथ काम करना भी हमारी जिम्मेदारी है.” शर्मा ने यह भी कहा कि कंपनी इस नियम की समय-समय पर समीक्षा भी करेगी.

OYO ने कहा कि यह नया नियम ब्रांड को फैमिली, स्टूडेंट्स, बिजनेस टूरिज्म वाले टूरिस्टों, धार्मिक टूरिस्टों और सोलो ट्रेवेलर्स के लिए एक सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प के रूप में पेश करने का हिस्सा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago