होम / जनता की बात / थानों को भ्रष्टाचार मुक्त बनाए रखेंगे नये पुलिस कमिश्नर, रोकेंगे अवैध खननः अरिदमन सिंह

थानों को भ्रष्टाचार मुक्त बनाए रखेंगे नये पुलिस कमिश्नर, रोकेंगे अवैध खननः अरिदमन सिंह

अल्प समय में ही आगरा में बेहतर पुलिसिंग और ईमानदारी का अनूठा प्रतिमान स्थापित कर गए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आगराः उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री,  नेता राजा अरिदमन सिंह ने ताजनगरी में लागू हुई नई कमिश्नरेट व्यवस्था में उम्मीद जताई है कि नवनियुक्त कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह आगरा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी की तरह अवैध खनन, अवैध वसूली और साइबर क्राइम पर नकेल कसने के साथ थानों को भ्रष्टाचार मुक्त बनाए रखेंगे.

रोक दिया था अवैध खनन व वसूली

जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन और वरिष्ठ भाजपा राजा अरिदमन सिंह ने कहा है कि एसएसपी प्रभाकर चौधरी अल्प समय में ही आगरा में बेहतर पुलिसिंग और ईमानदारी का अनूठा प्रतिमान स्थापित कर गए. उनसे पहले कोई भी अवैध खनन और अवैध वसूली को न तो रोक पाया, ना ही किसी ने रोकने के प्रयास किए थे लेकिन उन्होंने पुलिस महकमे में भ्रष्टाचार को समाप्त कर दिया था.

प्रभाकर चौधरी के समय थानेदारों को फोन पर भी सौदेबाजी करने में लाइन हाजिर होने और अपने खिलाफ मुकदमा लिखे जाने का डर लगता था. उनके समय में पैसे ले-देकर ट्रांसफर और पोस्टिंग भी नहीं होती थी. 

बड़े धैर्यपूर्वक करते थे जनसुनवाई

राजा अरिदमन सिंह ने कहा है कि एसएसपी प्रभाकर चौधरी न केवल जनसुनवाई बड़े धैर्य पूर्वक करते थे, बल्कि आम आदमी को न्याय दिलाने के लिए तुरंत कार्यवाही भी करते थे. अगर पुलिसिंग की नई व्यवस्था में भी वह आगरा में ही बने रहते तो आगरा की जनता को और लाभ मिलता. 

सैया थाने की कमाई कर दी थी जीरो..

राजा अरिदमन सिंह ने बताया कि सैयां थाने में अवैध खनन और अवैध गाड़ियां पास करने के साथ अवैध गतिविधियों से एक से डेढ़ लाख रुपए की प्रतिदिन अवैध कमाई होती थी लेकिन प्रभाकर चौधरी जी के आने के बाद यह जीरो हो गई. उन्होंने सभी अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह विराम लगा दिया.

अच्छे अधिकारी हैं डॉ. प्रीतिंदर सिंह..

राजा अरिदमन सिंह ने कहा है कि नए कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह आगरा में एएसपी और एसएसपी के पदों पर रह चुके हैं. वे ताज नगरी को बेहतर ढंग से समझते हैं. आशा है कि वे आगरा वासियों को बेहतर सुरक्षा और न्याय के साथ भय और भ्रष्टाचार मुक्त पुलिस प्रशासन उपलब्ध रखेंगे.

VIDEO: UP के मंत्री ने बताया: क्यों मुस्लिम महिलाएं भी करती हैं योगी सरकार को पसंद

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025

अगस्त में खुदरा महंगाई 2% के पार, एसबीआई रिसर्च ने दी राहत की उम्मीद

मानसून और खाद्य कीमतों से निकट भविष्य में दबाव, पर मध्यम अवधि में महंगाई घटने की उम्मीद जताई गई

13-September-2025


बड़ी खबरें

चश्मों की बढ़ती मांग से Lenskart के मुनाफे में 270% का उछाल, पहली तिमाही में ₹222 करोड़ कमाए

कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब 270% बढ़कर ₹222 करोड़ पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू 43.3% बढ़कर ₹2,714 करोड़ से ज्यादा रहा.

52 minutes ago

सस्ते 5G फोन हुए महंगे, ₹9,000 से कम वाले स्मार्टफोन की बिक्री 74% गिरी

स्मार्टफोन के मेमोरी और दूसरे कंपोनेंट्स महंगे होने से कंपनियों के लिए बजट फोन बनाना मुश्किल होता जा रहा है. वहीं, महंगे 5G फोन की कीमत बढ़ने के बीच कंपनियों ने पुराने 4G मॉडल को फिर से बाजार में उतारना शुरू कर दिया है.

1 hour ago

लगातार दो दिन की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? TCS समेत इन शेयरों पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 188 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी गिरावट के साथ 24,435 के स्तर पर बंद हुआ. पश्चिम एशिया में तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच निवेशकों की धारणा प्रभावित रही.

1 hour ago

बैंक ऑफ अमेरिका का जियो क्रेडिट पर बड़ा दांव, ₹18,268 करोड़ में खरीदेगा 49.9% हिस्सेदारी

इस निवेश से जियो क्रेडिट को अपने लेंडिंग कारोबार और विभिन्न क्रेडिट प्रोडक्ट्स के विस्तार के लिए लंबी अवधि की पूंजी मिलेगी.

1 hour ago

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

17 hours ago