होम / जनता की बात / Nepal Earthquake: बीच रात में बरपा कहर, 128 लोगों ने गंवाई जान!

Nepal Earthquake: बीच रात में बरपा कहर, 128 लोगों ने गंवाई जान!

नेपाल में भूकंप ने मचाई तबाही, 128 लोगों ने गंवाई जान और 100 से ज्यादा घायल. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुःख.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत के पड़ोसी देश नेपाल (Nepal Earthquake) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. कल रात नेपाल में 6.8 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किये गए और कई इमारतें ढह गई हैं. भूकंप के बाद सोशल मीडिया पर सामने आ रही तसवीरें इस भूकंप द्वारा बरपाए गए कहर को उजागर कर रही हैं. इस भूकंप की बदौलत अब तक लगभग 128 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और मलबे में दबने से कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. 

दिल्ली, लखनऊ, बिहार तक महसूस हुए झटके
नेपाल में आए भूकंप (Nepal Earthquake) के झटके इतने तेज थे कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और बिहार राज्य में भी इस भूकंप के झटके महसूस किये गए थे. इसके साथ-साथ भारत के उत्तरी हिस्से और मध्य प्रदेश के भोपाल तक भी भूकंप के इन झटकों को महसूस किया गया था. नेपाल पुलिस के साथ-साथ नेपाल की फौज को भी रेस्क्यू मिशन पर लगा दिया गया है. भूकंप के झटकों की वजह से नेपाल के पश्चिमी रुकुम और जाजरकोट इलाकों में सबसे ज्यादा कहर बरपा है. 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा नेपाल के साथ है भारत
नेपाल में भूकंप मापने वाली एजेंसी ‘राष्ट्रीय भूकंप मापन केंद्र’ (National Earthquake Measuring Centre) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस भूकंप का केंद्रीय बिंदु जाजरकोट इलाके के लामिडांडा नामक स्थान पर पाया गया है. नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने इस भयावह घटना की वजह से जान गंवाने लोगों की मृत्यु पर दुःख प्रकट किया और फिलहाल वह एक मेडिकल टीम के साथ घटना का जायजा लेने रवाना हो चुके हैं. साथ ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना में जान गंवाने लोगों के प्रति दुःख जताया है और नेपाल को भरोसा दिलाया है कि इस संकट की घड़ी में भारत नेपाल के साथ खड़ा है. 

नेपाल में क्यों आते हैं इतने भयानक भूकंप?
दरअसल नेपाल एक बहुत ही प्रमुख भौगोलिक फॉल्टलाइन पर है. इस स्थान पार भारतीय टेकटॉनिक प्लेटें, यूरोपीय प्लेटों के साथ टकराकर ऊपर की ओर उठ जाती हैं और हिमालय पर्वत श्रृंखला का निर्माण करती हैं. इसलिए इस इलाके में भूकंप आना बहुत ही सामान्य बात है. महीने भर पहले नेपाल में 5.7 तीव्रता वाला एक भूकंप आया था. पिछले कुछ समय के दौरान नेपाल में भूकंप की घटनाओं में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है.
 

यह भी पढ़ें: Indigo Q2 Results: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन की कमाई में हुई वृद्धि!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago