होम / जनता की बात / Mother’s Day Special: सिंगल मदर की चुनौती को समझें, लाइफ उनकी भी आप जैसी ही है

Mother’s Day Special: सिंगल मदर की चुनौती को समझें, लाइफ उनकी भी आप जैसी ही है

मुझे ये कहने में जरा भी संकोच नहीं है कि सिंगल मदर्स का संघर्ष दूसरी मांओं से कहीं ज्यादा होता है। उन्हें मां-पिता दोनों की जिम्मेदारी निभानी होती है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भावना उपाध्याय, Co- founder and Director Vrone Consultancy Pvt. Ltd
मां जितना छोटा शब्द है, अर्थ उतना ही गहरा। मां का महत्व शब्दों के जरिए समझा पाना बेहद मुश्किल है। इसको सिर्फ एक मां ही महसूस कर सकती है। इस दुनिया में सिर्फ एक मां ही ऐसी होती है जो बिना स्वार्थ के अपने बच्चों के लिए निरंतर कार्यरत रहती है। 

मैं एक सिंगल मदर हूं और इसलिए सिंगल मदर्स के संघर्ष को पूरी तरह से समझती हूं। मैं सभी सिंगल मदर्स की संवेदना को समझती हूं और उनकी हिम्मत और शक्ति को प्रणाम करती हूं, जो एकाकी जीवन में भी अपने बच्चों की खुशी के लिए कई रास्ते ढूंढ ही लेती है।  


जब मुझसे मदर्स डे पर लिखने को कहा गया, तो पहले सोचा कि वीकेंड पर बहुत काम है, रहने देते हैं। पर फिर लगा कि जब भी मन की बात लिखती हूं, मन हल्का हो जाता है। जीवन की कुछ घटनाएं हमारे नियंत्रण में नहीं होती है, पर हर परिस्थितिमें हम अपना बेस्ट कैसे दे, यही हमारा सच्चा कर्म है।मुझे ये कहने में जरा भी संकोच नहीं है कि सिंगल मदर्स का संघर्ष दूसरी मांओं से कहीं ज्यादा होता है। उन्हें मां-पिता दोनों की जिम्मेदारी निभानी होती है। कई बार बच्चों के ऐसे कई सवाल होते हैं, जिनके सवाल आपके पास नहीं होते, कई सवाल आपको इमोशनल कर देते हैं तो कई बार आप को बहुत कुछ सोचना भी पड़ता है। 


अक्सर ये देखा जाता है कि एकल मांओं को समाज की अपेक्षा परिवार में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. उन्हें हर समय आपकी साहनुभूति की जरूरत नहीं है, बल्कि उन्हें आपसे अपेक्षा है कि उन्हें भी परिवार में बराबर का सम्मान दे।
मेरी तरह कई वीमंस को जीवन में अचानक इस तरह का झटका लगा है, वो कल्पना से परे था। पर हमारा मातृत्व हमारी ताकत है और हमें इसी के बलबूते अपने बच्चों के लिए बेस्ट करना है। बस ऐसे में हमें समाज और परिवार से वही अपेक्षा रहती है जो एक आमजन को होती है। हमारे बच्चों के लिए हमें भी नॉर्मल लाइफ जीनी होती है। तो बस इस मदर्स डे पर यही सार है कि मां के जीवन में आई चुनौतियां कभी भी उसके मातृत्व से बढ़ी नहीं होती है। वी विल वर्क हार्ड ऐंड फुलफिल ऑल द ड्रीम्स, हैप्पी मदर्स डे टू ऑल स्पेशयली टू सिंगर मदर्स टू....


टैग्स Mother’s Day
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago