✕

होम / जनता की बात / Mother Dairy ने दिया महंगाई का बड़ा झटका, इतने रुपये बढ़ा दिए दूध के दाम, जानें नई कीमत

Mother Dairy ने दिया महंगाई का बड़ा झटका, इतने रुपये बढ़ा दिए दूध के दाम, जानें नई कीमत

आम आदमी को महंगाई के मोर्चे पर बड़ा झटका लगा है. मदर डेयरी ने एक बार फिर दूध के दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आम आदमी को महंगाई के मोर्चे पर बड़ा झटका लगा है. मदर डेयरी ने एक बार फिर दूध के दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने 30 अप्रैल से दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं. दिल्ली-एनसीआर में दूध एवं डेयरी प्रोडक्ट्स की विक्रेता मदर डेयरी ने खरीद लागत बढ़ने का हवाला देते हुए दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है.

जानें कितने बढ़े दाम

मदर डेयरी ने अब दूध के नए दाम भी जारी कर दिए हैं. पहले मदर डेयरी का अल्ट्रा प्रीमियम फुल क्रीम मिल्क 76 रुपये प्रति लीटर था जो अब बढ़कर 78 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं मदर डेयरी का फुल क्रीम मिल्क अब 70 रुपये प्रति लीटर हो गया है. मदर डेयरी का टोंड मिल्क पहले 56 रुपये प्रति लीटर था जो अब बढ़कर 58 रुपये प्रति लीटर हो गया है. 

वहीं मदर डेयरी का डबल टोंड मिल्क अब 51 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जो पहले 49 रुपये था. मदर डेयरी के कॉउ मिल्क के दामों में भी वृद्धि हुई है. पहले कॉउ मिल्क 29 रुपये का आधा लीटर मिलता था, जो अब 30 रुपये हो गया है. यानी मदर डेयरी के कॉउ मिल्क की कीमत अब 60 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

कंपनी ने क्या कहा?

मदर डेयरी के अधिकारी ने कहा, खरीद लागत में हुई वृद्धि से निपटने के लिए कीमतों में संशोधन जरूरी हो गया है. पिछले कुछ महीनों में लागत चार-पांच रुपये प्रति लीटर बढ़ चुकी है. अधिकारी ने कहा कि खरीद कीमतों में उछाल मुख्य रूप से गर्मियों की शुरुआत होने के अलावा लू की स्थिति के कारण भी आई है. उन्होंने कहा, हम अपने दुग्ध उत्पादक किसानों की आजीविका का समर्थन करते हुए उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण दूध की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. अधिकारी ने कहा कि यह मूल्य संशोधन बढ़ी हुई लागत का केवल आंशिक प्रभाव दर्शाता है, जिसका उद्देश्य किसानों और उपभोक्ताओं दोनों के हितों का ख्याल रखना है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

27 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय गुर्जर महासम्मेलन, सामाजिक सुधार और युवाओं के भविष्य पर रहेगा जोर

टॉकाटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले सम्मेलन में राजनीतिक प्रतिनिधित्व, शिक्षा, रोजगार, आरक्षण और सामाजिक कुरीतियों पर चर्चा होगी. अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से मांगें उठाने की बात कही.

1 week ago

दिल्ली की हवा फिर हुई खराब, AIIMS के पास AQI 255 पर पहुंचा; सांस के मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने से हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है. CPCB के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह AIIMS के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक 255 दर्ज किया गया.

1 week ago

दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, 30 जगहों पर डायवर्जन की चेतावनी; गैर-जरूरी यात्रा से बचें

सेंट्रल दिल्ली, कनॉट प्लेस और प्रमुख सड़कों पर पाबंदियों के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

12-October-2026

दवाओं और जांचों के नाम हिंदी में लिखें डॉक्टर, ब्रजेश पाठक ने की अपील

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, चिकित्सा व्यवस्था में हिंदी और भारतीय भाषाओं के इस्तेमाल से मरीजों को इलाज समझने में मिल सकती है आसानी

25-September-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026


बड़ी खबरें

महादेव बेटिंग ऐप के को-फाउंडर रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार

सौरभ चंद्राकर के ओमान से भारत प्रत्यर्पण के कुछ दिनों बाद हुई उप्पल की गिरफ्तारी, 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक के अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क के संचालन का है आरोप

1 hour ago

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

15 hours ago

अक्षर योग केंद्र ने मास्टर एंथनी को चीन का कंट्री हेड नियुक्त किया, वैश्विक विस्तार की तैयारी

संस्थान की योजना 2027 की शुरुआत में चीन में योग, ध्यान और प्राणायाम से जुड़े विशेष कार्यक्रम शुरू करने की है.

12 hours ago

मोबावेन्यू के रेवेन्यू में 48.6% की बढ़ोतरी, पहली छमाही में मुनाफा 72.2% उछला

एडटेक कंपनी मोबावेन्यू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

12 hours ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

15 hours ago