होम / जनता की बात / 'मंजरी फाउंडेशन' के संजय कुमार को CSR जर्नल एक्सीलेंस अवॉर्ड   

'मंजरी फाउंडेशन' के संजय कुमार को CSR जर्नल एक्सीलेंस अवॉर्ड   

समाज के लिए कुछ बेहतरीन करने वालों को मुंबई में महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे के हाथों सम्मानित किया गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई में हाल ही में सामाजिक क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए CSR JOURNAL EXCELLENCE AWARDS 2022 दिए गए. एक भव्य कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. ग्रामीण क्षेत्र में जमीनी स्तर पर काम करने के लिए 'मंजरी फाउंडेशन' के संजय कुमार को भी इस सम्मान से नवाजा गया. साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले संजय कुमार दिल्ली के उस्मानपुर से आते हैं. दिल्ली में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद संजय ने लुधियाना से एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग की और फिर फोर्ड फाउंडेशन की फेलोशिप के लिए अमेरिका में उनका सिलेक्शन हो गया.

लाखों की नौकरी छोड़ी
संजय के पास अमेरिका में लाखों रुपए की सैलरी के कई अवसर थे, उन्होंने समाज के लिए कुछ करना चुना. वह भारत लौटे और राजस्थान के धौलपुर जैसी छोटी जगह को अपनी कर्मभूमि बनाया. मंजरी फाउंडेशन की स्थापना कर संजय ने जमीनी स्तर पर कार्य शुरू किया. वर्तमान में www.manjarifoundation.in राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है. 

मंजरी फाउंडेशन का विजन महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें सबसे आगे लाना हैं. मंजरी फाउंडेशन ने 6277 स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देकर 89203 ग्रामीण परिवारों को प्रभावित किया है. मंजरी फाउंडेशन द्वारा कार्यान्वित एक "सखी परियोजना" को कई प्रतिष्ठित अवॉर्ड मिल चुके हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago