होम / जनता की बात / अब Mahua Moitra ने ऐसा क्या कर दिया कि गृह मंत्री तक पहुंच गई शिकायत?

अब Mahua Moitra ने ऐसा क्या कर दिया कि गृह मंत्री तक पहुंच गई शिकायत?

टीएमसी लीडर महुआ मोइत्रा एक नई मुश्किल में फंस गई हैं. उनके पूर्व दोस्त ने उन पर जासूसी का आरोप लगाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कैश-फॉर-क्वेरी मामले में संसद से निष्कासित हुई टीएमसी लीडर महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) अब एक नई मुश्किल में फंस गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसी जमाने में उनके दोस्त रहे सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहाद्राई ने महुआ पर जासूसी का आरोप लगाया है. देहाद्राई ने गृह मंत्री अमित शाह और CBI चीफ प्रवीण सूद को पत्र लिखकर इस मामले में जांच की मांग की है. पत्र में जय अनंत देहाद्राई ने लिखा है कि महुआ बंगाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से मेरी जासूसी करवा रही हैं. संभवतः मेरे फोन नंबर के जरिए मेरा लोकेशन ट्रैक किया जा रहा है.

पहले भी कर चुकी हैं ऐसा
सुप्रीम कोर्ट के वकील देहाद्राई का कहना है कि पूर्व TMC सांसद महुआ मोइत्रा पहले भी ऐसा कर चुकी हैं. वह 2019 में सुहान मुखर्जी नाम के एक शख्स की लोकेशन ट्रैक करवाती थीं, जिसकी जानकारी महुआ ने मुझे खुद दी थी. देहाद्राई के मुताबिक, महुआ उस समय सुहान के साथ रिलेशनशिप में थीं. उन्हें शक था कि सुहान का किसी जर्मन महिला से संबंध है. इसलिए महुआ सुहान की कॉल डिटेल्स निकलवाती थीं. उन्हें सब पता होता था कि सुहान किससे बात करता है, कहां जाता है.

जवाब देकर डिलीट किया पोस्ट  
वहीं, जय अनंत देहाद्राई के आरोपों के बाद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसका जवाब दिया. उन्होंने तंज भरे लहजे में लिखा- 'मैं गृह मंत्रालय से आग्रह करती हूं कि भारत के सभी एक्स बॉयफ्रेंड्स की शिकायतों की जांच के लिए एक स्पेशल CBI डायरेक्टर नियुक्त किया जाए'. लेकिन बाद में महुआ ने अपने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया. बता दें कि संसद में सवाल पूछने के बदले पैसे लेने (कैश फॉर क्वेरी) के मामले में TMC लीडर महुआ मोइत्रा को 8 दिसंबर को संसद से निष्काषित कर दिया गया था. महुआ ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है. इस याचिका पर 3 जनवरी यानी आज सुनवाई हो सकती है.

ऐसे हुई थी संसद से विदाई 
BJP सांसद निशिकांत दुबे के आरोपों के बाद महुआ मोइत्रा की जांच शुरू हुई थी, जिसमें उनके ऊपर लगे आरोपों को सही पाया गया. इसके बाद उनकी सांसदी चली गई थी. दुबे ने आरोप लगाया था कि महुआ ने लोकसभा में पैसे लेकर सवाल पूछे हैं. उन्होंने इसकी शिकायत लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से की थी. बिरला ने मामले की जांच के लिए एथिक्स कमेटी बनाई. एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट में महुआ को दोषी माना गया, जिसके बाद महुआ के निष्कासन का प्रस्ताव 8 दिसंबर 2023 को लोकसभा में पेश हुआ. इस मुद्दे पर लोकसभा में पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी बहस के बाद आखिर में प्रस्ताव पर वोटिंग हुई, जिसमें विपक्ष ने वॉकआउट किया. लिहाजा, वोटिंग में महुआ को लोकसभा से निष्कासित करने प्रस्ताव पास हो गया.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago