होम / जनता की बात / आज आंख खुली तो पता चला जेब कट गई, LPG सिलेंडर के दामों में भारी इजाफा

आज आंख खुली तो पता चला जेब कट गई, LPG सिलेंडर के दामों में भारी इजाफा

महंगाई के मोर्चे पर जनता को बड़ा झटका लगा है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दामों में इजाफा कर दिया है. नई कीमतें आज से लागू हुई हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अक्तूबर के पहले दिन ही महंगाई का झटका लगा है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं. महंगाई पहले से ही लोगों की जेब काट रही है. ऐसे में सिलेंडर के दामों में इजाफा उसके लिए दोहरी मार की तरह है. हालांकि, यह मूल्यवृद्धि केवल कमर्शियल LPG सिलेंडर के लिए की गई है. घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कंपनियों ने कोई बदलाव नहीं हुआ है. कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल रेस्टोरेंट और होटल आदि में होता है. इसके महंगा होने पर बाहर खाना-पीना महंगा हो जाता है, लेकिन क्रूर सच्चाई यह है कि कीमत घटने पर चढ़े दाम वापस नीचे नहीं आते.   

अब इतने में मिलेगा सिलेंडर
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में करीब 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है. आज से दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला इंडेन का सिलेंडर 1740 रुपए में मिलेगा. जबकि 14 किलो वाला सिलेंडर पहले की तरह 803 रुपए में ही उपलब्ध है. इंडियन ऑयल द्वारा नए रेट के मुताबिक,  1 अक्टूबर से मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1692.50 रुपए, कोलकाता में 1850.50 रुपए और चेन्नई में 1903 रुपए का हो गया है. इससे पहले सितंबर में भी इस सिलेंडर के दाम करीब 39 रुपए बढ़ाए गए थे.  

1 तारीख को होता है अपडेट 
हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतें तय होती हैं. इसी के तहत कंपनियों ने आज से सिलेंडर महंगा कर दिया है. कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है. 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 803 रुपए, कोलकाता में 829 रुपए, मुंबई में 802.50 रुपए और चेन्नई में 818.50 रुपए बनी हुई है. हालांकि, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सामान्य ग्राहकों की तुलना में घरेलू सिलेंडर सस्ता मिलता है. कमर्शियल सिलेंडर के दामों में हर थोड़े अन्तराल में बदलाव होता रहता है, लेकिन घरेलू सिलेंडर की कीमतों से कम्पनियां कम छेड़छाड़ करती हैं. लोकसभा चुनाव से पहले इस पर कुछ राहत मिली थी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago