होम / जनता की बात / मैं वादा करता हूं कि आईआईटी कैंपस गोवा में जरूर आएगा : गोवा सीएम 

मैं वादा करता हूं कि आईआईटी कैंपस गोवा में जरूर आएगा : गोवा सीएम 

पांच्‍यजन्‍य के ‘आधार Infra Confluence 2023’ कार्यक्रम में गोवा सीएम ने कहा कि गोवा इसके लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहा है. हम आईआईटी गोवा में जरूर लेकर आएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देश की राजधानी दिल्‍ली में आयोजित हुए ‘आधार Infra Confluence 2023’ कार्यक्रम में कई नामी लोग शामिल हुए. इस कार्यक्रम के पहले चरण में जहां केन्‍द्रीय ऊर्जा मंत्री ने अपनी बात रखी. वहीं दूसरे चरण में गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने अपनी बात रखी. इस कार्यक्रम में पहुंचे गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने अपने राज्‍य में आईआईटी का स्‍थाई कैंपस लाने को लेकर कहा कि वो लगातार प्रयास कर रहे हैं और मैं वादा करता हूं कि आईआईटी का कैंपस जरूर गोवा में खुलेगा. 

क्‍या बोले गोवा सीएम? 
गोवा सीएम प्रमोद सावंत ने अपनी बात कहते हुए कहा कि अगर केन्‍द्र सरकार का सहयोग मिलता है तो किसी भी प्रोजेक्‍ट पर काम पूरा हो जाता है. उन्‍होंने उससे पहले कहा कि हमसे पहले जब कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी तो उनके समय में कई प्रोजेक्‍ट को बंद कर दिया गया. उन्‍होंने कहा कि जब 2014 में केन्‍द्र में बीजेपी की सरकार आई तो उसके बाद हमारे सभी इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर से लेकर दूसरे प्रोजेक्‍ट तेजी से पूरे हो गए.

उन्‍होंने ये भी बताया कि पुर्तगाली काल में जो मंदिर ध्‍वस्‍त हो गए थे हमने उन्‍हें लेकर भी एक कमिटी बनाई है जिसकी रिपोर्ट जल्‍द ही आने वाली है. टूटने वाले कोई हजार मंदिर थे, हम नये मंदिर बनाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्‍होंने ये भी कहा कि हमने पर्यावरण के सभी नियमों का पालन करते हुए सभी निर्माण पूरे कराए हैं. उन्‍होंने कहा कि रिन्‍यूएबल एनर्जी लॉन्‍च करने वाला गोवा पहला राज्‍य है. उन्‍होंने भविष्‍य की ऊर्जा को लेकर अपनी बात कहते हुए कहा कि हमारा प्रदेश पूरी तरह से सोलर एनर्जी पर आधारित होगा. उन्‍होंने ये भी बताया कि गोवा ऐसा पहला राज्‍य है जिसने हर घर में जल पहुंचाया है. 

क्‍या बोले केन्‍द्रीय ऊर्जा मंत्री? 
इस कार्यक्रम में पहुंचे केन्‍द्रीय ऊर्जा मंत्री ने अपनी बात रखते हुए कहा कि अगर हमें राउंड ओ क्‍लॉक काम करना है तो उसके लिए हमें सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा को स्‍टोर करना होगा. उन्‍होंने कहा कि लेकिन स्‍टोरेज की कॉस्‍ट बहुत ज्‍यादा है. स्‍टोरेज की कॉस्‍ट कोई 10 रुपये प्रति किलोवाट तक बैठती है. उन्‍होंने कहा कि दुनिया में जो कार्बन डाई ऑक्‍साइड का लोड है उसमें हमारा योगदान केवल 5 प्रतिशत का है जबकि हमारी आबादी 17 प्रतिशत की है. उन्‍होंने कहा कि इसी कारण धरती का तापमान बढ़ रहा है. उन्‍होंने बिजली सब्सिडी को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि अगर राज्‍यों को उन्‍हें छूट देनी है तो दें लेकिन हम तो उसका पैसा वसूल करेंगे.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago