होम / जनता की बात / फिर बेपटरी हुई ट्रेन...झारखंड में हावड़ा मुंबई एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत, कई घायल

फिर बेपटरी हुई ट्रेन...झारखंड में हावड़ा मुंबई एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत, कई घायल

झारखंड में मंगलवार तड़के एक रेल दुर्घटना को गई. हावड़ा मुंबई मेल एक्सप्रेस के कई डिब्बों के पटरी से उतरने की खबर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

झारखंड से एक बड़े रेल हादसे की खबर सामने आई है. मुंबई हावड़ा मेल दुर्घटना का शिकार हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बाराबम्बो रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा मुंबई मेल एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे हैं. इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है जबकि कई घायल हुए हैं. मंगलवार सुबह तड़के 3:45 बजे हुई इस दुर्घटना की वजह अब तक स्पष्ट नहीं है. लेकिन यह भी कहा जा रहा है कि 12810 मुंबई हावड़ा एक्सप्रेस एक मालगाड़ी से टकराने के बाद बेपटरी हो गई. 

बढ़ सकती है संख्या
यात्रियों के मुताबिक, वह नींद में थे जब जोरदार झटके के साथ ट्रेन रुक गई. झटका इतना ज़बरदस्त था कि कुछ अपनी बर्थ से नीचे गिर गए. उधर, रेलवे का कहना है कि बचाव कार्य चल रहा है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे. सुबह 4.15 बजे एक एआरएमई ट्रेन को भी रवाना किया गया था. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दो यात्रियों की इस हादसे में मौत हुई है और कई घायल हुए हैं. हालांकि, इस संख्या के बढ़ने की भी आशंका है.

CM ने दिए निर्देश
राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलाधिकारी को घायलों के इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है. साथ ही उन्होंने कहा कि पीड़ित यात्रियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए. दुर्घटना में घायल यात्रियों को चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल और खरसांवां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जाया गया है. रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं. 

हेल्पलाइन नंबर जारी
मुंबई - 022-22694040
नागपुर - 7757912790
टाटानगर : 06572290324
चक्रधरपुर:06587 238072
राउरकेला: 06612501072, 06612500244
हावड़ा : 9433357920, 03326382217
भुसावल: 08799982712
रांची- 0651-27-87115 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago