होम / जनता की बात / Gujarat सरकार ने यहां काम करने वालों और मेहमानों के को दे दी शराब पीने की अनुमति!

Gujarat सरकार ने यहां काम करने वालों और मेहमानों के को दे दी शराब पीने की अनुमति!

गुजरात सरकार द्वारा गिफ्ट सिटी में काम कर रहे कर्मचारियों और कारीगरों को शराब के उपभोग की अनुमति दे दी गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गुजरात सरकार (Gujarat Govt) की तरफ से इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. हाल ही में गुजरात सरकार ने गिफ्ट सिटी (GIFT City) यानी गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी में मौजूद होटलों, रेस्टोरेंट और क्लबों को शराब का उपभोग करने की मंजूरी दे दी है. गांधीनगर में मौजूद गिफ्ट सिटी में काम कर रहे सभी कर्मचारियों और कारीगरों को लिक्वर एक्सेस परमिट दिया जाएगा. 

क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि गुजरात एक ड्राई स्टेट घोषित किया जा चुका है यानी यहां शराब के सेवन और उपभोग की अनुमति नहीं है लेकिन इसी बीच गुजरात सरकार द्वारा गिफ्ट सिटी में काम कर रहे कर्मचारियों और कारीगरों को शराब के उपभोग की अनुमति दे दी गई है जिसकी वजह से यह खबर काफी जोर पकड़ रही है. इसके साथ ही एक प्रावधान भी तैयार किया गया है जिसके अनुसार गिफ्ट सिटी में आने वाले किसी भी कंपनी के कर्मचारी को पहले होटल, रेस्टोरेंट, क्लब से शराब पीने के लिए अस्थायी परमिट जारी किया जाएगा और यह परमिट स्थायी कर्मचारियों की मौजूदगी में जारी किया जाएगा. 

शराब पियें पर नहीं मिलेगी बोतल
ऐसे होटल जो गिफ्ट सिटी में मौजूद हैं या फिर यहां प्रवेश करने के बारे में विचार कर रहे हैं, वह वाइन एवं डाइन (Wine And Dine) की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं. इसका सीधा मतलब ये है कि उन्हें FL3 लाइसेंस प्रदान किया जायेगा. गिफ्ट सिटी के आधिकारिक कर्मचारी और मेहमान होटल, क्लब और रेस्टोरेंट में शराब का उपभोग कर पायेंगे लेकिन साथ ही सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि होटलों, रेस्टोरेंट, क्लब्स के द्वारा शराब की बोतलें बेचीं नहीं जायेंगी.  

क्या है GIFT सिटी?
गिफ्ट सिटी (GIFT City) एक टैक्स-न्यूट्रल वित्तीय केंद्र है जिसका उद्देश्य सिंगापुर जैसे हब्स के साथ प्रतियोगिता है क्योंकि यह जगह वित्तीय इंसेंटिव के साथ-साथ रेगुलेटरी की पकड़ को कम कर देती है. राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के CEO आशीष चौहान का कहना है कि गिफ्ट सिटी अपनी शुरुआत से ही काफी आगे है.
 

यह भी पढ़ें: अब Stock Market में फौरन होगा सेटलमेंट, SEBI ने उठाया ये जरूरी कदम!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago