होम / जनता की बात / नोएडा ऑथोरिटी के सोये अधिकारियों को जगाने के लिए कल निकलेगा 'रजिस्ट्री मार्च'

नोएडा ऑथोरिटी के सोये अधिकारियों को जगाने के लिए कल निकलेगा 'रजिस्ट्री मार्च'

6 नवंबर को गार्डनिया एम्स ग्लोरी के निवासी रजिस्ट्री करवाने की मांग को लेकर एक विशाल मार्च निकालेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा ऑथोरिटी के अधिकारियों को रजिस्ट्री के मामले तेजी के साथ निपटाने के निर्देश दिए हैं. इस बीच, नोएडा की 'गार्डनिया एम्स ग्लोरी' सोसाइटी के सेक्टर-46 के निवासी ऑथोरिटी पर दबाव बनाने के लिए 'रजिस्ट्री मार्च' निकालने जा रहे हैं. दरअसल, इन निवासियों के फ्लैट्स की रजिस्ट्री अब तक नहीं हुई है और न ही कोई सुनवाई हो रही है. इसलिए लोगों को संबंधित अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए मार्च निकालना पड़ रहा है. 

निवासियों की पूरी है तैयारी
कल यानी 6 नवंबर को गार्डनिया एम्स ग्लोरी के निवासी रजिस्ट्री करवाने की मांग को लेकर एक विशाल मार्च निकालेंगे. इस मार्च में सैकड़ों निवासी हाथों में तख्तियां और बेनर लेकर नोएडा ऑथोरिटी से उनके फ्लैटों की जल्द से जल्द रजिस्ट्री शुरु करवाने की मांग करेंगे. मार्च की शुरुआत सुबह 11 बजे गार्डनिया ग्लोरी के क्लब हाउस से होगी. मार्च A और B ब्लॉक के सभी टावर, ग्लोरी की मार्केट से होते हुए C ब्लॉक के रास्ते वापस क्लब पर समाप्त होगा. 

अध्यक्ष ने दी चेतावनी 
गार्डनिया एम्स ग्लोरी एसिसोसिशन के तत्वावधान में होने वाले इस मार्च को लेकर निवासियों ने पूरी तैयारी कर ली है और उनका कहना है कि इस बार वो ऑथोरिटी को इस बात के लिए मजबूर कर देंगे कि वो बिल्डर के साथ रास्ता निकालकर उनके फ्लैट की रजिस्ट्री शुरू करे. निर्वाचित एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष सिन्हा ने कहा कि ये मार्च केवल शुरुआत है अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो वो इससे भी बड़े कदम उठाने को मजबूर होंगे. 

इस वजह से अटका मामला 
गार्डनिया ग्लोरी सोसाइटी में करीब 1400 फ्लैट हैं, कुछ टावरों का OC आने के बावजूद अभी तक रजिस्ट्रेशन केवल इसलिये नहीं हो पाया है, क्योंकि बिल्डर ऑथोरिटी के बकाए का भुगतान नहीं कर रहा है. सोसाइटी द्वारा इसे लेकर पहले भी कई बार धरना-प्रदर्शन किया जा चुका है, लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ. निवासियों ने बताया कि नोएडा ऑथोरिटी भी कई बार बिल्डर को नोटिस दे चुकी है, मगर बिल्डर कोई कदम नहीं उठा रहा. वो हर बार डिफॉल्टर बनकर बच रहा है. इस सोसाइटी में लोगों ने 2009 में फ्लैट बुक करवाए थे, 13 साल बाद अभी भी कई फ्लैट का काम बिल्डर ने पूरा नहीं किया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025

अगस्त में खुदरा महंगाई 2% के पार, एसबीआई रिसर्च ने दी राहत की उम्मीद

मानसून और खाद्य कीमतों से निकट भविष्य में दबाव, पर मध्यम अवधि में महंगाई घटने की उम्मीद जताई गई

13-September-2025


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

11 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

12 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

16 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

14 hours ago