होम / जनता की बात / Delhi: बैन बाइक टैक्सी पर, डिलीवरी एजेंट के भी चालान काट रहा RTO 

Delhi: बैन बाइक टैक्सी पर, डिलीवरी एजेंट के भी चालान काट रहा RTO 

फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी का कहना है कि हम अपने डिलीवरी पार्टनर की कुशलता को लेकर चिंतित हैं और उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दिल्ली में दोपहिया वाहनों को टैक्सी के रूप में इस्तेमाल करने पर रोक का खामियाजा ई-कॉमर्स कंपनियों के डिलीवरी पार्टनर्स को उठाना पड़ रहा है. दरअसल, सरकार ने ऑटो रिक्शा यूनियन की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बाइक टैक्सी पर रोक लगा दी है. हालांकि, इस फैसले पर पुनर्विचार किया जा रहा है. इस बीच, ई-कॉमर्स कंपनियों ने शिकायत की है कि उनके डिलीवरी पार्टनर्स को रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (RTO) के अधिकारी परेशान कर रहे हैं. उनका चालान काटा जा रहा है. 

डिलीवरी हो रही प्रभावित
कंपनियों का कहना है कि RTO अधिकारी कुछ क्षेत्रों में फूड डिलीवरी और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के लिए काम करने वाले उनके पार्टनर्स का चालान काट रहे हैं. इस तथ्य के बावजूद कि दिल्ली सरकार का आदेश केवल टैक्सी सेवाओं से संबंधित है, डिलीवरी पार्टनर्स को गलत तरीके से निशाना बनाया जा रहा है और चालान काटे जा रहे हैं. इससे फूड सहित अन्य सामान की डिलीवरी में समस्या आ रही है और कस्टमर्स के ऑर्डर देरी से पहुंच रहे हैं.   

स्विगी ने जताई चिंता
फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी का कहना है कि हम अपने डिलीवरी पार्टनर की कुशलता को लेकर चिंतित हैं और उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम सरकार के निर्देश पर स्पष्टता के लिए संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हैं. कंपनी का कहना है कि दिल्ली में बाइक टैक्सी सेवाओं पर नियमों में हालिया बदलावों की वजह से फूड और अन्य वाणिज्यिक सामानों की डिलीवरी करने वालों को समस्या का सामना करना पड़ा है. अधिसूचना केवल बाइक टैक्सी सेवा प्रदाताओं के लिए है, इसके बावजूद हमारे डिलीवरी कर्मचारियों का चालान काटा जा रहा है, जिनमें से कुछ 15,000 रुपए से अधिक के हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

1 week ago

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025

अगस्त में खुदरा महंगाई 2% के पार, एसबीआई रिसर्च ने दी राहत की उम्मीद

मानसून और खाद्य कीमतों से निकट भविष्य में दबाव, पर मध्यम अवधि में महंगाई घटने की उम्मीद जताई गई

13-September-2025


बड़ी खबरें

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

2 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

4 minutes ago

IMF में भारत के कार्यकारी निदेशक के वरिष्ठ सलाहकार बने IAS राहुल जैन

IMF में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में राहुल जैन भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर को आर्थिक, वित्तीय और नीतिगत मुद्दों पर सलाह देंगे.

48 minutes ago

ZEE ने Serie A समेत इटली की प्रमुख फुटबॉल लीग्स के एक्सक्लूसिव मीडिया राइट्स हासिल किए

इस समझौते के तहत भारत के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान और मालदीव में भी इन प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिताओं का प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग ZEE के पास होगी.

2 hours ago

OfBusiness ने फिर शुरू की IPO की तैयारी, 800 मिलियन डॉलर जुटाने की योजना

कंपनी अब तक SoftBank, Tiger Global, Norwest Venture Partners, Z47, Alpha Wave और Falcon Edge Capital जैसे प्रमुख निवेशकों से करीब 900 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटा चुकी है.

2 hours ago