होम / जनता की बात / लोकतंत्र के मंदिर पर हुआ हमला, किसने की लोकतंत्र की जड़ें हिलाने की नाकाम कोशिश!

लोकतंत्र के मंदिर पर हुआ हमला, किसने की लोकतंत्र की जड़ें हिलाने की नाकाम कोशिश!

युवक दर्शकों वाली जगह से नीचे सदन में कूदे थे और उनके हाथ में एक स्प्रे था जिसकी मदद से उन्होंने पूरे सदन में धुंआ फैला दिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की राजधानी दिल्ली में आज दोपहर तब कोहराम मच गया जब संसद भवन की सुरक्षा में चूक हुई और दो युवक संसद के भीतर सदन में दाखिल हो गए. संसद भवन के बाहर प्रदर्शन हो रहा था और दिल्ली पुलिस ने यहां से दो प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो युवक सुरक्षा घेरे को तोड़कर सभा में दाखिल हो गए. 

याद आई 22 साल पुरानी घटना
ये दोनों ही युवक दर्शकों वाली जगह से नीचे सदन में कूदे थे और उनके हाथ में एक स्प्रे था जिसकी मदद से उन्होंने पूरे सदन में धुंआ फैला दिया. ये होने के बाद पूरे सदन में अफरातफरी मच गई. जैसे ही संसद भवन की सुरक्षा में हुई चूक की खबरें सामने आईं, बहुत से लोगों को 22 साल पुरानी एक घटना की याद आ गई. 13 दिसंबर 2001 वहीँ दिन था जब भारतीय संसद पर हमला किया गया था और गोलियों की आवाज देश की राजधानी दिल्ली में गूंज रही थीं. 2001 में हुए इस हमले में पुलिस के कई जवानों समेत कुल 9 लोग शहीद हुए थे. जवाबी कार्यवाही करते हुए सुरक्षा बालों ने पांच आतंकियों को मार गिराया था. 

किसने करवाया है हमला?
जैसा कि हमने बताया कि 2001 में हुआ हमला भी 13 दिसंबर को ही हुआ था और आज भी 13 दिसंबर ही है. जब भी ऐसी कोई घटना होती है तो सबसे पहला शक ऐसे ही लोगों पर जाता है जो देश के विरुद्ध होते हैं. आज जब संसद भवन से सुरक्षा में हुई चूक के बारे में खबरें आ रही थीं तो कुछ लोगों को गुरपतवंत सिंह पन्नू का वो विडियो जरूर याद आया होगा जिसमें पन्नू ने कहा था कि 13 दिसंबर को संसद भवन पर हमला करके वह भारतीय सरकार को जवाब देगा. पन्नू की इस विडियो की बदौलत वैसे ही संसद की सुरक्षा काफी चाक चौबंद रखी गई थी लेकिन फिर भी संसद भवन में सुरक्षा में चूक का मामला सामने आना वाकई चौंकाने वाला मामला है. हालांकि हमला पन्नू ने ही करवाया है, इस बात की पुष्टि भी अभी नहीं हुई है. 

इन्होने किया हमला
दो लोग, एक महिला एवं एक पुरुष, टियर गैस का कनस्तर लेकर संसद भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे और इन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. इनके गिरफ्तार होने के कुछ देर बाद ही दो युवक गैलरी से नीचे सदन में कूद गए और उनके हाथ में स्प्रे था जिससे उन्होंने पूरे सदन में धुंआ फैला दिया. जिन दो लोगों को बाहर से गिरफ्तार किया गया उनमें अनमोल शिंदे नाम का एक व्यक्ति है और नीलम नाम की एक महिला है. लोकसभा में सदन में कूदने वाले युवक का नाम सागर बताया जा रहा है और ये सभी लोग फिलहाल पुलिस की हिरासत में हैं.
 

यह भी पढ़ें: प्याज ने तो सिर्फ रुलाया था, लहसुन ने लिया तड़पाने का फैसला!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago