होम / जनता की बात / सोशल मीडिया पर क्यों ट्रोल हुआ दिल्ली का ये बुकस्टोर, क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर क्यों ट्रोल हुआ दिल्ली का ये बुकस्टोर, क्या है पूरा मामला?

दिल्ली स्थित Kunzum Cafe and Bookstore ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X, पर नौकरी के लिए विज्ञापन साझा किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हाल ही में सोशल मीडिया पर दिल्ल्ली के एक बुकस्टोर को लोगों द्वारा काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर मौजूद सभी लोगों का मानना है कि अपने संभावित कर्मचारियों से इस बुकस्टोर की आकांक्षाएं कुछ बहुत ही ज्यादा हैं और कई लोगों ने तो इस बुकस्टोर की मांगों को भद्दा और हास्यास्पद बताया है. 

क्या है पूरा मामला?
हाल ही में दिल्ली स्थित बुकस्टोर और कैफे कुंजुम कैफे एवं बुकस्टोर (Kunzum Cafe and Bookstore) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X, जिसे पहले ट्विटर के नाम पर जाना जाता था, पर नौकरी के लिए विज्ञापन साझा किया था. अब आप सोच रहे होंगे कि एक विज्ञापन साझा करके कोई ट्रोल कैसे हो सकता है? कुंजुम कैफे ने इस सोशल मीडिया पोस्ट में बताया था कि बुकस्टोर को ग्राफिक डिजाइनर, विडियो एडिटर, इवेंट्स मैनेजर और कंटेंट क्रिएटर जैसे पदों के लिए कर्मचारियों की आवश्यकता है. पदों के नाम के साथ-साथ कुंजुम बुकस्टोर और कैफे द्वारा कर्मचारियों से अपेक्षित इच्छाओं की एक लिस्ट भी जारी की थी. इस लिस्ट में बताया गया था कि कर्मचारी में किसी भी दिन, कितने भी घंटों के लिए काम करने की क्षमता होनी चाहिए.

बुकस्टोर की मांग
कुंजुम कैफे और बुकस्टोर (Kunzum Cafe and Bookstore) ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा है कि बुकस्टोर वीकेंड पर भी खुला होता है, सभी छुट्टियों पर भी बुकस्टोर कार्यरत रहता है और बुकस्टोर 24 घंटे काम करता है. इतना ही नहीं, बुकस्टोर ने यह भी बताया है कि कर्मचारियों को घर से काम करने का विकल्प यानी WFH प्रदान नहीं किया जाएगा. इसके अलावा कैफे एवं बुकस्टोर द्वारा यह जानकारी भी दी गई थी कि आपकी हंसी प्राकृतिक होनी चाहिए, आपको अन्दर से खुश रहना चाहिए और आपको इतना सोशल होना चाहिए कि आप अनजान लोगों से भी बात कर सकें. 

https://twitter.com/kunzum/status/1703975984406446266?t=cARJZfoGfDt7r1ZfyXLaYA&s=19

सोशल मीडिया पर जमकर हुई ट्रोलिंग
यह पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा होते ही इसे जबरदस्त तरीके से ट्रोल किया जाने लगा था. सोशल मीडिया पर बहुत से लोगों ने बुकस्टोर और कैफे की मांगों की तुलना मजदूरों की हायरिंग से की. दूसरी तारफ बहुत से लोगों ने यह भी कहा कि वीकेंड, छुट्टियों और 24 घंटे काम करने की बुकस्टोर और कैफे की मांग भारतीय श्रम कानूनों के भी विरुद्ध हैं. जोमैटो में प्रोडक्ट मेनेजर के रूप में कार्यरत आशीष सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा कि हायरिंग अलर्ट: X मजदूरों को हायर कर रहा है.
 

https://twitter.com/ashzingh/status/1704007320400019538?t=D8gupDOG590DfTarDgdhgg&s=19

यह भी पढ़ें: CCI से जुड़े तीन नए सदस्य, क्या आप जानते हैं इनके नाम?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago