होम / जनता की बात / Aerocity में इस तारीख से सजने जा रहा है D2C फेस्‍ट, खाने-पीने के साथ होगी म्‍यूजिक मस्‍ती 

Aerocity में इस तारीख से सजने जा रहा है D2C फेस्‍ट, खाने-पीने के साथ होगी म्‍यूजिक मस्‍ती 

Aerocity में खाने पीने की स्‍टॉल के साथ कई बैंडस भी अपनी परफॉरर्मेंस दिखाने जा रहे हैं. यहां कई नामी ब्रैंडस के प्रमुख लोग भी अपनी बात कहते हुए नजर आएंगे.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की राजधानी दिल्‍ली में सर्दियों का मौसम शुरू होते ही शॉपिंग फेस्टिवल की शुरुआत हो जाती है. इसी कड़ी में विंटर के आगाज के साथ ही सबसे पहले लगने जा रहा है GMR-Aerocity D2C फेस्‍ट. इस वीकेंड 25 और 26 नवंबर को बिजनेस वर्ल्‍ड के एसोसिएशन के साथ लगने जा रहे GMR-Aerocity D2C फेस्‍ट में जहां आपको नॉलेज बढ़ाने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों के एक्‍सपर्ट सुनने को मिलेंगे, वहीं खाने पीने के साथ ईवनिंग में बैंड की मस्‍ती पर भी थिरकने का मौका मिलेगा. तो हो जाइए तैयार, इस वीकेंड GMR-Aerocity D2C फेस्‍ट के लिए. 

एयरोसिटी में कहां लगेगा ये फेस्‍ट 
GMR-Aerocity D2C फेस्‍ट एयरोसिटी में The Square होटल में लगने जा रहा है. 25 और 26 नवंबर को लगने वाला ये फेस्‍ट 12 बजे से शुरू होगा और लेट ईवनिंग तक चलेगा. इस फेस्टिवल में D2C(Direct 2 Customer) से जुड़े कई ब्रैंड भाग ले रहे हैं. इसमें कई तरह फूड ब्रैंड्स भी भाग ले रहे हैं. सिर्फ यही नहीं कई तरह के गेम्‍स और एक्टिविटीज को भी शामिल किया गया है. यही नहीं दूसरी सबसे अहम बात ये भी है कि D2C ब्रैंड्स की कई कंपनियों के प्रमुख भी भाग लेंगे. 

किन किन शॉपिंग ब्रैंड के लगेंगे स्‍टॉल? 
GMR-Aerocity D2C फेस्‍ट में कई नामी ब्रैंड भाग ले रहे हैं. इन ब्रैंड्स में आपको शॉपिंग करने का भी मौका मिलेगा. जो ब्रैंड्स इसमें भाग ले रहे हैं उनमें Core&Pure,  Bombay Saving Compnay, Snitch, Perfora, GIVA, BEANLY, Streko, Tack the Ayurveda, Ecosoul, Saininsain, Phool, Nourish Mantra, Juicewale, Smytten, और Domino’s शामिल हैं. 

कौन-कौन से बैंड बिखेरेंगे मस्‍ती? 
इस इवेंट में देश और विदेश के कई नामी बैंड भी भाग ले रहे हैं जिनकी धुन पर आपको थिरकने का मौका मिलने वाला है. इनमें Fusionist, Escape, PATC, यंगBlood, ProjectFTW, ILLUME, pb&J, Miraaj, Saajh,सहित कई और बैंड शामिल हैं. दो दिन के इस फेस्‍ट में इन बैंड्स के साथ मस्‍ती करने का  मौका भी मिलेगा. यही नहीं 25 नवंबर को  स्‍टैंड अप कॉमेडी का भी मजा लेने को मिलेगा. इनमें रवि खुराना, की गुदगुदी आपको हंसाने पर मजबूर कर देगी.   
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago