होम / जनता की बात / राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा में शामिल होने को लेकर कांग्रेस ने लिया ये फैसला, कही ये बात 

राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा में शामिल होने को लेकर कांग्रेस ने लिया ये फैसला, कही ये बात 

कांग्रेस पार्टी की ओर से रामतीर्थ ट्रस्‍ट को लेकर तीन लोगों को निमंत्रण दिया गया था. इनमें सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे  और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी शामिल थे. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अयोध्‍या में 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्‍ठा में शामिल होने को लेकर कांग्रेस पार्टी ने फैसला ले लिया है. कांग्रेस पार्टी का कोई भी नेता इस प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं होगा. वहां न जाने को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कहा कि ये राम मंदिर का नहीं बल्कि बीजेपी और आरएसएस का कार्यक्रम है. उन्‍होंने कहा कि अधूरे मंदिर में प्राण प्रतिष्‍ठा कर बीजेपी इसका चुनावी फायदा लेना चाह रही है. 

क्‍या कहा कांग्रेस पार्टी ने ? 
कांग्रेस पार्टी की ओर से इसे रिलीज जारी करके स्‍पष्‍ट किया गया है. रिलीज में कांग्रेस पार्टी की ओर से कहा गया है कि 
' पिछले महीने, कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन का निमंत्रण मिला. 
भगवान राम की पूजा-अर्चना करोड़ों भारतीय करते हैं. धर्म मनुष्य का व्यक्तिगत विषय होता आया है, लेकिन भाजपा और आरएसएस ने वर्षों से अयोध्या में राम मंदिर को एक राजनीतिक परियोजना बना दिया है. स्पष्ट है कि एक अर्द्धनिर्मित मंदिर का उद्घाटन केवल चुनावी लाभ उठाने के लिए ही किया जा रहा है. 2019 के माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को स्वीकार करते हुए एवं लोगों की आस्था के सम्मान में मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी एवं अधीर रंजन चौधरी भाजपा और आरएसएस के इस आयोजन के निमंत्रण को ससम्मान अस्वीकार करते हैं'. 

22 जनवरी को होनी है प्राण प्रतिष्‍ठा 

अयोध्‍या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्‍ठा होने जा रही है. इस प्राण प्रतिष्‍ठा में पीएम मोदी भाग लेने जा रहे हैं. इस कार्यक्रम को लेकर बड़े स्‍तर पर तैयारियां चल रही है. अयोध्‍या में जहां एक ओर मंदिर निर्माण को अंतिम चरण दिया जा रहा है वहीं दूसरी ओर साज सज्‍जा का काम भी तेजी से चल रहा है. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की सकुशल व्यवस्था के लिए दूसरे जनपदों से अधिकारी भी बुलाए गए है. अयोध्या में होने वाले ऐतिहासिक कार्यक्रम की व्यवस्था के लिए योगी सरकार की ओर से ये तैयारी की जा रही है. स्थानीय निकाय निदेशालय की ओर से अयोध्या में सहायक नगर आयुक्त की ड्यूटी लगाई गई है. अधिशासी अभियंता ट्रैफिक, जोनल सेनेटरी अधिकारी,मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक और सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों को विशेष तौर पर अयोध्या भेजा गया है. कर निर्धारण अधिकारी, कर अधीक्षक और राजस्व निरीक्षकों की भी अयोध्या में लगाई गई ड्यूटी है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago