✕

होम / जनता की बात / दिवाली मनाकर सोये, सुबह आंख खुली तो पता चला जेब कट गई, गैस सिलेंडर महंगा

दिवाली मनाकर सोये, सुबह आंख खुली तो पता चला जेब कट गई, गैस सिलेंडर महंगा

लक्ष्मी पूजन के ठीक बाद लोगों पर महंगाई का बम फूट गया है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिवाली सेलिब्रेट करने के बाद जब आज लोगों की नींद खुली तो पता चला कि उनकी जेब कट गई है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने दिवाली पर आम जनता के चेहरे पर मुस्कान बिखरने वाला गिफ्ट देने के बजाये उसकी जेब का बोझ बढ़ा दिया है.  आज यानी 1 नवंबर को गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया है. कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में करीब 62 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. 

अब इतने हो गए हैं दाम
इंडियन ऑयल द्वारा जारी ताजा रेट के अनुसार, आज से दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1802 रुपए हो गई है. कोलकाता में 19 किलो वाले इस सिलेंडर के लिए अब 1911.50 रुपए चुकाने होंगे. इसी तरह, मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 1754.50 और चेन्नई में 1964.50 रुपए कर दी गई है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं किया है. दिल्ली में 14.2 किलो वाले इस सिलेंडर की कीमत 803 रुपए है. चेन्नई में यह 818.50, कोलकाता में 829 और मुंबई में 802.50 रुपए के दम पर मिल रहा है.

पहले से ज्यादा होंगे खर्चे
कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल रेस्टोरेंट और होटल आदि में होता है. इसके महंगा होने पर बाहर खाना-पीना महंगा हो जाता है, लेकिन क्रूर सच्चाई यह है कि कीमत घटने पर चढ़े दाम वापस नीचे नहीं आते. ऐसे में आपको अब बाहर चाय पीने से लेकर कुछ खाने के लिए पहले से ज्यादा दाम चुकाने पड़ सकते हैं. यानी आपके खर्चों में इजाफा होने वाला है. बता दें कि हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतें तय होती हैं. इसी के तहत कंपनियों ने आज से सिलेंडर महंगा कर दिया है. कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

27 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय गुर्जर महासम्मेलन, सामाजिक सुधार और युवाओं के भविष्य पर रहेगा जोर

टॉकाटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले सम्मेलन में राजनीतिक प्रतिनिधित्व, शिक्षा, रोजगार, आरक्षण और सामाजिक कुरीतियों पर चर्चा होगी. अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से मांगें उठाने की बात कही.

1 week ago

दिल्ली की हवा फिर हुई खराब, AIIMS के पास AQI 255 पर पहुंचा; सांस के मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने से हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है. CPCB के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह AIIMS के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक 255 दर्ज किया गया.

1 week ago

दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, 30 जगहों पर डायवर्जन की चेतावनी; गैर-जरूरी यात्रा से बचें

सेंट्रल दिल्ली, कनॉट प्लेस और प्रमुख सड़कों पर पाबंदियों के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

12-October-2026

दवाओं और जांचों के नाम हिंदी में लिखें डॉक्टर, ब्रजेश पाठक ने की अपील

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, चिकित्सा व्यवस्था में हिंदी और भारतीय भाषाओं के इस्तेमाल से मरीजों को इलाज समझने में मिल सकती है आसानी

25-September-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026


बड़ी खबरें

महादेव बेटिंग ऐप के को-फाउंडर रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार

सौरभ चंद्राकर के ओमान से भारत प्रत्यर्पण के कुछ दिनों बाद हुई उप्पल की गिरफ्तारी, 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक के अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क के संचालन का है आरोप

2 hours ago

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

16 hours ago

अक्षर योग केंद्र ने मास्टर एंथनी को चीन का कंट्री हेड नियुक्त किया, वैश्विक विस्तार की तैयारी

संस्थान की योजना 2027 की शुरुआत में चीन में योग, ध्यान और प्राणायाम से जुड़े विशेष कार्यक्रम शुरू करने की है.

13 hours ago

मोबावेन्यू के रेवेन्यू में 48.6% की बढ़ोतरी, पहली छमाही में मुनाफा 72.2% उछला

एडटेक कंपनी मोबावेन्यू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

13 hours ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

16 hours ago