होम / जनता की बात / 'डायन' बनी महंगाई अभी और सताएगी, CNG-PNG के दामों में होना वाला है बड़ा इजाफा! 

'डायन' बनी महंगाई अभी और सताएगी, CNG-PNG के दामों में होना वाला है बड़ा इजाफा! 

महंगाई ने आम आदमी को पहले से परेशान कर रखा है और अब ऐसे में CNG और PNG की कीमतों में इजाफे की आशंका उत्पन्न हो गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

महंगाई की मार झेल रही जनता को फिर बड़ा झटका लगने वाला है. आने वाले दिनों में खाना पकाने से लेकर गाड़ी चलाने तक के लिए ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ सकती है. दरअसल, मुंबई और दिल्ली में CNG-PNG के दाम बढ़ाने की तैयारी चल रही है. CNG के दामों में तो सीधे 6 से 8 रुपए प्रति किलो तक बढ़ सकते हैं. बताया जा रहा है कि घरेलू गैस की कम होती सप्लाई के चलते कंपनियां मूल्यवृद्धि का फैसला ले सकती हैं.

इस वजह से बढ़ेंगी कीमतें
घरेलू गैस की कम आपूर्ति Mahanagar Gas और Indraprastha Gas जैसी कंपनियों के लिए चुनौती बन रही है, क्योंकि इससे उनकी लागत बढ़ रही है और मुनाफा कम हो रहा है. इसलिए कंपनियां ग्राहकों पर अतिरिक्त बोझा लादकर लागत और मुनाफे के बीच के बैलेंस को सही कर सकती हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी कंपनियों की ओर से घरेलू गैस का एलोकेशन कम किया गया है जिसका सीधा असर CNG और PNG का उत्पादन करने वाली कंपनियों पर पड़ा है. जानकारों का भी मानना है कि मार्जिन को बनाए रखने के लिए कंपनियों को CNG की कीमतें इजाफे का फैसला लेने पड़ेगा.

चुनाव बीतने का इतंजार
इससे पहले जब घरेलू गैस के एलोकेशन में कमी हुई थी, तब भी कंपनियों ने दाम बढ़ाए थे. अब CNG में 6 से 8 रुपए प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हो सकती है. बता दें कि दिल्ली में सप्लाई Indraprastha Gas और मुंबई में Mahanagar Gas द्वारा की जाती है. महाराष्ट्र में फिलहाल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. 20 नवंबर को वोटिंग है, ऐसे में चुनाव खत्म होते ही मूल्यवृद्धि का ऐलान किया जा सकता है. यदि CNG और खाना पकाने में इस्तेमाल होने वाली PNG के दाम बढ़ते हैं, तो इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा. उनके लिए खाना पकाने से लेकर वाहन चलाने तक सबकुछ महंगा हो जाएगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago