होम / जनता की बात / किसानों के हाथ मजबूत कर रही छत्तीसगढ़ सरकार, खाते में पहुंची योजना की पहली किश्त

किसानों के हाथ मजबूत कर रही छत्तीसगढ़ सरकार, खाते में पहुंची योजना की पहली किश्त

छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने कहा कि राजीव गांधी का कहना था कि जब तक किसान मजबूत नहीं होगा, देश की अर्थव्यवस्था मजबूत नहीं होगी, हमने इस विचार को साकार करने का काम किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सांकरा में आयोजित 'भरोसे का सम्मेलन' में महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के विभिन्न भवनों का भूमिपूजन तथा राजीव गांधी न्याय योजना की 2 हजार 28 करोड़ 92 लाख रुपए की राशि हितग्राहियों के खाते में भेजते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव को नमन किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज को मजबूत करना और कम्प्यूटर क्रांति में राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा. आज न्याय योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों के खाते में सीधे राशि हस्तांतरित कर हम छत्तीसगढ़ के किसानों को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 443 करोड़ के विकास कार्यों की भी सौगात दी. इसमें 68 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से तैयार हुए 17 कार्यों का लोकार्पण तथा 374 करोड़ 87 लाख के 71 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है.

छग के किसान अच्छी स्थिति में 
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का कहना था कि जब तक किसान मजबूत नहीं होगा, देश की अर्थव्यवस्था मजबूत नहीं होगी, हमने इस विचार को साकार करने का काम किया. कोरोना के कठिन काल में भी हमने न्याय योजनाओं की राशि का अंतरण किसानों के खाते में किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरे देश में सबसे अच्छी स्थिति में छत्तीसगढ़ के किसान हैं. आज किसानों और मजदूरों के खाते में विभिन्न न्याय योजनाओं की 2 हजार 28 करोड़ रुपए से अधिक की राशि अंतरित की गई है. 24 लाख से अधिक किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किश्त भेजी गई है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों से पूछा कि आपको पैसे मिलने का मैसेज प्राप्त हुआ या नहीं, किसानों ने हामी भरते हुए हां में जवाब दिया.  

सरकार को सबका ख्याल
बघेल ने आगे कहा कि अब तो हमने प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने का निर्णय लिया है. हम सीधा हितग्राहियों के खाते में राशि देते हैं ताकि उन्हें सीधा लाभ मिले. हमने 72 लाख राशन कार्ड बनाए और बिजली बिल में लोगों को राहत पहुंचाई है. वनोपज संग्राहकों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है. हम गौ माता की सेवा कर रहे हैं और जैविक खाद डालकर धरती माता की सेवा कर रहे हैं. ये धरती हमारी छत्तीसगढ़ महतारी है. इसकी सेवा में हम किसी भी तरह की कमी नहीं होने देंगे. चाहे गरियाबंद हो, मोहला मानपुर, तेंदूपत्ता संग्राहकों को किसी तरह की दिक्कत न हो, यह हम सुनिश्चित कर रहे हैं. वनोपज का हम वैल्यू एडीशन कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने महात्मा गांधी के नाम पर उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय आरंभ करने का निर्णय लिया और 120 करोड़ की लागत से बनने वाले इस विश्वविद्यालय के विभिन्न भवनों का आज भूमिपूजन हुआ. 

छत्तीसगढ़ में आई खुशहाली
CM ने कहा कि हम रामायण महोत्सव का आयोजन भी कर रहे हैं और गुरु घासीदास से जुड़े स्थलों का विकास कर रहे हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार राजीव गांधी के सपनों को सकार करने का कार्य कर रही है. इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुश्री शैलजा कुमारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हर जगह लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट नजर आती है, जिसे देखकर लगता है कि राजीव गांधी का सपना साकार हुआ है. छत्तीसगढ़ में जो खुशहाली आई है, लोगों को जो भरोसा बना है. वह मेहनत से उपजा भरोसा है. इसके पीछे कई दिनों की मेहनत है. यहां के धरती के बेटे, किसान के बेटे ने लोगों की खुशहाली का सपना साकार किया है. इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर, विधायक मोहन मरकाम ने भी उपस्थितजनों को संबोधित किया. इस दौरान, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, पीएचई मंत्री गुरु रूद्रकुमार, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago