होम / जनता की बात / एयरोसिटी फेस्‍टिवल का हुआ भव्य आयोजन, लोगों ने शानदार तरीके से किया ‘Weekend’ का ‘End’

एयरोसिटी फेस्‍टिवल का हुआ भव्य आयोजन, लोगों ने शानदार तरीके से किया ‘Weekend’ का ‘End’

नई दिल्ली के जीएमआर एरोसिटी स्थित द स्क्वायर में आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दिल्ली और अन्य स्थानों से आए दर्शकों का मन मोह लिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एरोसिटी एंटरटेनमेंट फेस्ट 2024 का भव्य आयोजन किया गया. इस फेस्ट को हाजमोला, BW Businessworld और GMR Aerocity द्वारा प्रस्तुत व आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में Bisleri Limonata रिफ्रेशमेंट पार्टनर, 24SEVEN कन्वीनियंस पार्टनर, JT Talent एंटरटेनमेंट पार्टनर, Meena Bazaar क्लोथिंग पार्टनर, Arckbeauty & makeup byrua मेकअप पार्टनर, Joya Art Jewellers by Honey Creations ज्वैलरी पार्टनर और Weaving Threads फुटवियर पार्टनर थे. अन्य इवेंट सपोर्ट पार्टनर्स में जॉय ट्रैवल्स (Joy Travels), फैंड्रम (Fandrum), थिकशेक फैक्ट्री (Thickshake Factory), रियल्टी+ (Realty+), ई4एम (E4M), आईडब्ल्यूएम बज़ (IWM Buzz), इम्पैक्ट (Impact), पिच (Pitch) और वीडियो प्रोडक्शन शामिल थे.

फेस्ट 2024 का हुआ भव्य आयोजन

कार्यक्रम की शुरुआत ऊर्जा डांस ट्रूप द्वारा डांस फ्यूजन के एक रोमांचक फ्लैश मॉब प्रदर्शन के साथ हुई, इसके बाद दर्शकों ने लिफ्टअप्रोमीडिया- नुक्कड़ नाटक समूह द्वारा फैमिली मैडनेस: ए डेली ड्रामा नामक एक मज़ेदार नुक्कड़ नाटक का आनंद लिया, जिसमें सार्वजनिक परिवहन की अव्यवस्था पर व्यंग्य किया गया था. जादूगर विनोद कुमार द्वारा पेश किए गए जादू के करतबों ने सबका मन मोह लिया. परनीत सिंह, साहिल शर्मा और कनिष्का शर्मा के शानदार संगीत ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. इस बीच, फेस्टिवल में लोगों ने फेस्ट फन ब्रेक का आनंद लिया, जिसमें एंटरटेनमेंट मस्कट ब्लू फॉक्स और बम्बल बी ट्रांसफॉर्मर और एंगेजमेंट ज़ोन में आर्केड गेमिंग शामिल थे.

संगीतमय प्रस्तुति ने लगाए चार चांद

जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया नज़्म अनप्लग्ड ने संगीतमय प्रस्तुति के साथ फेस्ट में चार चांद लगा दिए, इसके बाद मनोज भंडारी ने एक स्टैंड-अप शो किया, इसके साथ ही लोगों ने मीना बाज़ार और आर्कब्यूटी एंड मेकअपबायरूआ के सौजन्य से एक आकर्षक फैशन फिएस्टा का आनंद लिया. वहीं मालविका श्रीवास्तव और उनके बैंड द्वारा संगीतमय शाम में समा बांध दिया. सूफी बैंड ने मोहित सिंह द्वारा रचित रंगरेज़ और तथा देविका अरोड़ा और उनके संगीत बैंड द्वारा प्रस्तुत किए गए गानों से इस भव्य फेस्ट का समापन हुआ जो सभी लोगों के लिए एक यादगार अनुभव रहा. 

लोगों ने लिया भरपूर आनंद

एरोसिटी एंटरटेनमेंट फेस्ट 2024 ने कलाकारों के बेहतरीन प्रदर्शनों, कई आकर्षणों केंद्रो और यादगार अनुभवों ने लोगों को आकर्षित किया. संगीत, कला, भोजन और संस्कृति के मिश्रण के साथ एरोसिटी एंटरटेनमेंट फेस्ट ने सभी के लिए कुछ न कुछ जरूर था. विभिन्न शैलियों के प्रसिद्ध कलाकारों के लाइव संगीत ने जनता को मनमोहित कर दिया. इसके साथ ही फेस्ट में उपस्थित लोगों ने स्थानीय विक्रेताओं के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया.

कार्यक्रम में विदेशी भी शामिल हुए

इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गेमिंग जोन था, जिसने पूरे दिन दर्शकों को बांधे रखा. विकएंड पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में लोगों को संगीत, भोजन और डांस के विभिन्न रूप देखने को मिले. इस उत्सव में न केवल भारतीय बल्कि एरोसिटी के होटलों के आस-पास रहने वाले विदेशी भी शामिल हुए. इस कार्यक्रम ने देश भर के कई विक्रेताओं को मंच भी प्रदान किया. BW बिजनेसवर्ल्ड और GMR एरोसिटी ने फैशन फिएस्टा के लिए अपने फुटवियर पार्टनर्स, आउटरीच पार्टनर्स Paytm इनसाइडर और बुकमायशो, टीवी पार्टनर NewsX, गिफ्टिंग पार्टनर बीनली, इवेंट सपोर्ट पार्टनर्स जॉय ट्रैवल्स, फैंड्रम, थिकशेक फैक्ट्री, रियल्टी+, E4M, आईडब्ल्यूएम बज़, इम्पैक्ट और पिच का आभार व्यक्त किया.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago