होम / जनता की बात / घाटी में बोले बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक - हिंदू पलायन नहीं, पराक्रम करेगा

घाटी में बोले बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक - हिंदू पलायन नहीं, पराक्रम करेगा

आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर में बीते दिनों बजरंग दल के कार्यकर्ताओं सहित 7 हिंदुओं को मौत के घाट उतार दिया गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया ने जम्मू-कश्मीर के डांगरी में पीड़ित हिंदू परिवारों से मुलाकात की. एक जनवरी को डांगरी में आतंकियों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं सहित 7 हिंदुओं को मौत के घाट उतार दिया था. पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद नीरज दौनेरिया ने कहा कि हिंदू घाटी से पलायन नहीं, बल्कि पराक्रम करेगा और आतंकियों के नापाक मंसूबों को पूरा नहीं होने देगा. हिंदू परिवार आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देंगे.

खुद को अकेला न समझें हिंदू  
नीरज दौनेरिया ने बताया कि आतंकियों ने एक जनवरी को राजौरी के डांगरी गांव में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं दीपक और प्रिंस सहित सात हिन्दुओं की हत्या की थी. आतंकियों ने पहले सभी के आधार कार्ड देखे, फिर उन्हें मौत के घाट उतार दिया. उन्होंने कहा, 'मैंने व्यक्तिगत रूप से सभी पीड़ित हिंदू परिवारों से मुलाकात की. मैंने उनसे कहा कि वे खुद को अकेला न समझें, बजरंग दल सदैव तत्परता से आपके साथ खड़ा है'. 

हमला साजिश का हिस्सा
नीरज ने कहा कि यह हमला हिंदुओं को भयभीत कर राजौरी से पलायन करने के लिए मजबूर करने की साजिश का हिस्सा है, लेकिन बजरंग दल ऐसा नहीं होने देगा. कोई भी हिंदू राजौरी छोड़कर नहीं जाएगा. अब पलायन नहीं, पराक्रम होगा. बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक ने आतंकवादी घटना पर प्रशासन की लापरवाही और उदासीनता पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि NIA हमले की जांच तेजी से करे. 

इन्हें गिरफ्तार करने की मांग
उन्होंने यह भी कहा कि जिन स्थानीय लोगों ने आतंकियों को संरक्षण दिया था, उन्हें हिंदुओं की हत्या का दोषी मानते हुए गिरफ्तार किया जाना चाहिए और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए मुकदमा चलाया जाना चाहिए. इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रान्त मंत्री अभिषेक गुप्ता, बजरंग दल प्रान्त संयोजक कार्तिक सुदन, अपार शर्मा, विभाग मंत्री कपिल गुप्ता, मातृशक्ति विभाग संयोजिका भावना महाजन, डाक्टर दर्शन वर्मा, तरुण वर्मा, जिला संयोजक साहिल आदि उपस्थित रहे.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago