होम / जनता की बात / दिल्‍ली में खराब मौसम ने यात्रियों की बढ़ाई परेशानी, इतनी उड़ानों को करना पड़ा डायवर्ट 

दिल्‍ली में खराब मौसम ने यात्रियों की बढ़ाई परेशानी, इतनी उड़ानों को करना पड़ा डायवर्ट 

मॉनसून आने के बाद देश की राजधानी दिल्‍ली में मंगलवार को मौसम के बदले मिजाज के कारण तीन उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ गया, जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ऐसा कम ही होता है कि मॉनसून में खराब  इतना खराब हो जाए कि उड़ानों को दूसरे शहर के लिए डायवर्ट करना पड़ा हो. लेकिन इस बार ऐसा देखने को मिल रहा है. खराब मौसम के कारण अलग-अलग शहरों से दिल्‍ली आने वाली तीन उड़ानों को लखनऊ और अमृतसर डायवर्ट करना पड़ा. तीन उड़ानों में दो को अमृ‍तसर और एक को लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा. इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. 

विस्‍तारा ने ट्वीट कर दी जानकारी 
डायवर्ट हुई तीन उड़ानो में एक चेन्‍नई से दिल्‍ली आने वाली उड़ान है. इस उड़ान को खराब मौसम के कारण दिल्‍ली हवाई अड्डे से अमृसर की ओर रवाना कर दिया गया है और इस उड़ान के 3.40 मिनट पर अमृतसर पहुंचने की उम्‍मीद है. विस्‍तारा ने कहा कि आगे की जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें। 
एक दूसरे ट्वीट में, विस्‍तारा ने कहा कि मुंबई से दिल्ली (बीओएम-डीईएल) की उड़ान यूके960 को दिल्ली हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण अमृतसर (एटीक्यू) की ओर मोड़ दिया गया है और इसके 1530 बजे अमृतसर पहुंचने की उम्मीद है. आगे के अपडेड के लिए कृपया हमारे साथ बने रहें.

क्‍या था मौसम का मिजाज 
वहीं दूसरी ओर देश की राजधानी दिल्‍ली में स्थित क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र (RWFC) ने 4 जुलाई को ट्वीट करते हुए जानकारी दी थी कि  दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, दक्षिण के कुछ स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएँ चलेंगी. इसके चलते  पूर्वी दिल्ली, एनसीआर (गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़) कुरूक्षेत्र, कैथल, लोहारू, महेंद्रगढ़, सोहना, पलवल, बावल, नूंह, औरंगाबाद (हरियाणा) शिकोहाबाद (यूपी) भिवाड़ी, लक्ष्मणगढ़, राजगढ़ (राजस्थान) इलाके प्रभावित हो सकते हैं.

 

दिल्‍ली में मंगलवार को रही भारी उमस
इसके अतिरिक्‍त राजधानी दिल्‍ली में उमस भरा मौसम बना रहा. मौसम विभाग की ओर से कहा गया कि दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, एनसीआर (लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, इंदिरापुरम) के कुछ स्थानों पर और आसपास के इलाकों में हल्की तीव्रता वाली बारिश / बूंदाबांदी होगी.  एटा, टूंडला, आगरा, फिरोजाबाद, जाजौ (यूपी) पिलानी, नगर, धौलपुर (राजस्थान) अगले 2 घंटों के दौरान यहां भी ये असर देखने को मिलेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह 8:30 बजे दिल्ली में सापेक्षिक Humidity 75 प्रतिशत दर्ज की गई. यही नहीं राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को उमस भरा मौसम बना रहा था और अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है. जबकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago