होम / जनता की बात / ADG ने बताए सक्सेस टिप्स, इन बातों को ध्यान में रखेंगे तो मिलेगी सफलता

ADG ने बताए सक्सेस टिप्स, इन बातों को ध्यान में रखेंगे तो मिलेगी सफलता

अगर अच्छा कैरियर बनाना है तो 12वीं तक मोबाइल का त्याग करना होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आगरा: पुलिस पब्लिक सहयोग के अंतर्गत आज शहर के सैंट विंसेंट गर्ल्स हाई स्‍कूल, सेंट पॉल्स इंटरमीडिएट कॉलेज और सेंट मार्क्स पब्लिक स्कूल के छात्रों ने आगरा जोन के एडीजी राजीव कृष्ण से मुलाकात की. इस दौरान एडीजी राजीव कृष्‍ण ने छात्रों, शिक्षकों और सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा के सदस्यों का स्वागत किया.

हर दिन 15 मिनट माता-पिता को बताएं स्कूल की बातें
एडीजी ने ज्ञानवर्धक संवाद कर छात्रों को सामाजिक व्यवस्था के परिपेक्ष्‍य में पुलिस की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने छात्रों से कहा कि वे रोज अपने माता पिता से 15 मिनट स्कूल में हर दिन बिताए गए समय की चर्चा करें. अपने माता-पिता को जरूर बताएं कि आज स्कूल में क्या-क्या हुआ. यदि आप ऐसा करेंगे तो आने वाली किसी भी परिस्थिति का सामना करने में आपको ज्यादा आसानी होगी.

सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव से सचेत किया
इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया को लेकर भी छात्रों को सतर्क रहने को कहा. उन्होंने बताया कि किस तरह किशोरों को सोशल मीडिया के जरिए दिग्भ्रमित किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि किशोरों को अपराध की ओर प्रवृत्त करने की घटनाएं भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के दूसरे देशों में भी तेजी से बढी है. इस प्रकार की घटनाओं से बच्चों के माता-पिता या संरक्षक सहजता के साथ उन्हें बचा सकते हैं.

दोस्ताना माहौल जरूरी
उन्होंने बताया कि आज जो सबसे ज्यादा जरूरी है, वो एक ऐसा वातावरण बनाने की है, जिसमें छात्र बिना झिझक व डर के अपनी परेशानी बताने की हिम्मत जुटा सकें. ऐसा केवल आत्मीयता पूर्ण दोस्ताना माहौल से ही संभव है. राजीव कृष्ण ने अपने बेटों का उदाहरण देते हुए बताया कि उन्होंने अपने बेटों के लिए ऐसा ही माहौल बनाया था. उन्होंने अपने बेटों को 12th में और उसके बाद अपने पसंद के विषय चुनने के लिए प्रेरित किया. उनका बड़ा बेटा तीरंदाजी में राष्ट्रीय लेवल का खिलाड़ी है और अभी नेशनल लॉ कॉलेज में है. उन्होंने एक पिता होने के नाते बताया कि डांट और रोज टोकने से काम नहीं चलेगा. बच्चों को नियमित रूप से समझाना होगा. आज के समय में पैरेंटल गाइडेंस बहुत जरूरी है.

कैरियर चुनने पर चर्चा
बच्चों ने एडीजी से अपने मन की बात करते हुए अपने-अपने कैरियर जैसे सिविल सर्विसेस, सीए, डॉक्टर, प्रॉफेश्नल हैकर बनने के लिए क्या करना है, उस पर चर्चा की. राजीव कृष्ण ने कहा के ऐसे सवाल उम्र के इस पड़ाव पर हर बच्चे के मन में आते हैं. अभी छोटे-छोटे गोल पर सोचना और काम करना चाहिए. जैसे- अगली परीक्षा में कैसे 10% एक्स्ट्रा मार्क्स लाने हैं, दसवीं  से बारहवीं में कैसे 10% एक्स्ट्रा मार्क्स लाने हैं, इस बारे में सोचना चाहिए.

सभी रास्ते कड़ी प्रतिस्पर्धा वाले
एडीजी ने छात्रों से कहा कि कैरियर के जितने भी रास्‍ते हैं, वे सभी कड़ी प्रतिस्‍पर्धा से भरपूर हैं. उन्‍होंने कहा कि क्‍लास पास कर लेना अपेक्षाकृत आसान होता है, किसी प्रतिस्‍पर्धी स्‍थिति का सामना करना उतना आसान नहीं होता. यह सफलता के लिए सीमित अवसर ही प्रदान करता है. इसमें नम्‍बर पाने का महत्‍व नहीं होता, बल्कि खुद को श्रेष्ठ साबित करना होता है.

मोबाइल के इस्तेमाल को करना होगा कंट्रोल
एडीजी कृष्ण ने मोबाइल फोन के बेजा इस्तेमाल को आत्म अनुशासन से ही रोकने का सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में सोशल मीडिया और स्मार्टफोन इस्तेमाल करने से नहीं बच सकते, बस इनके इस्तेमाल को खुद ही सीमित करना होगा. उन्‍होंने ओटीपी, यूजर आईडी तथा कोड आदि शेयर न करने को कहा. इसके अलावा भी उन्होंने छात्रों को और करियर से संबंधित कई टिप्स दिए.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025

अगस्त में खुदरा महंगाई 2% के पार, एसबीआई रिसर्च ने दी राहत की उम्मीद

मानसून और खाद्य कीमतों से निकट भविष्य में दबाव, पर मध्यम अवधि में महंगाई घटने की उम्मीद जताई गई

13-September-2025


बड़ी खबरें

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

3 hours ago

लिस्टिंग के बाद LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया की सबसे मजबूत तिमाही, मुनाफा 27% बढ़ा

## वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 15.5 प्रतिशत बढ़कर 7,233 करोड़ रुपये पहुंच गई. वहीं, शुद्ध मुनाफा 27.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 653 करोड़ रुपये रहा.

2 hours ago

कूल किंग तेल विवाद में डाबर को राहत, 30 सितंबर तक पुराना स्टॉक बेचने की मंजूरी

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर इंडिया को 9,020 कार्टन मौजूदा स्टॉक बेचने की अनुमति दी है. हालांकि कंपनी को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से उत्पाद हटाना होगा और 30 सितंबर के बाद बचा हुआ स्टॉक वापस लेना होगा.

2 hours ago

महंगाई से मामूली राहत! जुलाई में थोक महंगाई 9.78% पर, फ्यूल से राहत लेकिन फूड ने बढ़ाई टेंशन

जुलाई में थोक महंगाई दर जून के रिकॉर्ड 9.87% से घटकर 9.78% रह गई. फ्यूल और बिजली की महंगाई में बड़ी कमी से राहत मिली, लेकिन प्राइमरी आर्टिकल्स, मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी बनी रही.

5 hours ago

BARC बोर्ड में श्रीनिवासन स्वामी की एंट्री, हंसा रिसर्च कनेक्शन पर फिर उठे सवाल

विज्ञापन एजेंसियों के संघ ने आरके स्वामी समूह के कार्यकारी समूह अध्यक्ष श्रीनिवासन के. स्वामी को बीएआरसी बोर्ड के लिए चुना है. हालांकि 2020 के टीआरपी विवाद से जुड़े हंसा रिसर्च के साथ समूह के संबंधों को लेकर इस नियुक्ति ने बीएआरसी की विश्वसनीयता और प्रशासनिक व्यवस्था पर नई बहस छेड़ दी है.

3 hours ago